महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आया है. मामले में आरोपी BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर साल 2023 में आरोप लगे थे. विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश की कई महिला पहलवानों ने उन पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया था.
सबूतों के अभाव में बरी किए गए बृजभूषण
दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया है. वे 20 जुलाई 2023 से जमानत पर थे. 10 मई 2024 को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने के बाद ट्रायल शुरू किया था. करीब साढ़े 3 साल चली कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो आज 3 अगस्त 2026 को सुनाया गया. 18 जनवरी 2023 को बजभूषण पर आरोप लगे थे और 20 जनवरी को पहलवानों की शिकायत पर यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज हुई थी.
जंतर-मंतर पर पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन
बता दें कि 18 जनवरी 2023 को महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था. 19 जनवरी को BJP सांसद बबीता फोगाट ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों से मुलाकात करके उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया. पीड़ित महिला पहलवानों ने उस समय देश के ल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की थी. अगले दिन 20 जनवरी को विनेश फोगाट ने भारतीय ओलंपिक संघ, प्रधानमंत्री कार्यालय, अनुराग ठाकुर और अमित शाह को ट्वीट करके बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी. 21 जनवरी को पहलवानों ने धरना समाप्त कर दिया था.
बृजभूषण उत्तर प्रदेश में BJP के बाहुबली नेता
बता दें कि 1970 के दशक में छात्र संघ राजनीति से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत करने वाले बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाहुबली नेता हैं. वे कैसरगंज लोकसभा सीट से 6 बार के सांसद हैं. उनके बेटे करण भूषण सिंह वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं. उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल यानी गोंडा, बहराइच और बलरामपुर की राजनीति में बृजभूषण की पकड़ काफी मजबूत हैं. हालांकि यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था, वहीं कैसरगंज लोकसभा सीट से अपने बेटे को चुनावी रण में उतारा था.
संबंधित खबरें
'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर खरगे के खिलाफ पटना में पुलिस शिकायत, आज BJP का देशभर में विरोध प्रदर्शन
9 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines