---विज्ञापन---

देश

‘दुनिया के हालात गंभीर चिंता का विषय’, विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप टैरिफ पर ब्राजील के राष्ट्रपति से की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सम्मेलन में भाग लेते हुए, जयशंकर ने कहा कि जब कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, तो हमारा लक्ष्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक मजबूत, विश्वसनीय, लचीला और छोटा बनाना होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व के रूप में सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की स्थिति वास्तव में चिंता का विषय है। पिछले कुछ वर्षों में कोविड महामारी का विनाशकारी प्रभाव, यूक्रेन और मध्य पूर्व तथा पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष, व्यापार और निवेश प्रवाह में अस्थिरता, चरम जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) एजेंडे में स्पष्ट मंदी देखी गई है। वहीं इस दौरान विदेश मंत्री ने ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा से ट्रंप टैरिफ पर भी चर्चा की है।

वैश्विक चुनौतियों का समाधान जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि इस समय की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम करे और वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर सके। जयशंकर ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था के मूल सिद्धांत खुलेपन, निष्पक्षता, पारदर्शिता और गैर-भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण की रक्षा करने वाले होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सम्मेलन में भाग लेते हुए, जयशंकर ने कहा कि जब कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, तो हमारा लक्ष्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक मजबूत, विश्वसनीय, लचीला और छोटा बनाना होना चाहिए।

---विज्ञापन---

व्यापार को जटिल बनाने में किसी का भी भला नहीं होगा

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित अन्य ब्रिक्स देशों के नेताओं ने भाग लिया। इसका मुख्य एजेंडा अमेरिका की व्यापार और टैरिफ नीतियों द्वारा उत्पन्न वैश्विक बाधाओं पर चर्चा करना था। जयशंकर ने कहा, बाधाओं को बढ़ाने और लेनदेन को जटिल बनाने से किसी का भला नहीं होगा। व्यापार उपायों को गैर-व्यापारिक मुद्दों से जोड़ना भी उचित नहीं है। स्थायी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दुनिया को एक ‘सकारात्मक और सहयोगात्मक’ दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

First published on: Sep 08, 2025 08:10 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More

Md Junaid Akhtar

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola