BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, 2 दिनों के इस शिखर सम्मेलन में भारत ने दुनिया के कई देशों के टॉप लीडर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का भी अलग-अलग अंदाज में नजर आए. आइए नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर जिसने इस ग्लोबल इवेंट को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
1. प्लांटेशन में मोदी-पुतिन-जिनपिंग
भारत मंडपम के ओपन लॉन में आयोजित प्लांटेशन प्रोग्राम में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नजर आए. ऑफिशियल मीटिंग्स से अलग इस दौरान तीनों नेताओं ने सुनहरे पीतल के वाटरिंग कैन से पौधों में पानी डाला. ये पल एनवायरमेंट कंजर्वेशन और एक दूसरे के सहयोग का संदेश देता दिखा.
2. एस्केलेटर पर साथ दिखे मोदी-पुतिन
पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर ने सम्मेलन के लाइट मोमेंट की झलक दिखाई. भारत मंडपम के भीतर एस्केलेटर से नीचे आते वक्त दोनों नेता साथ दिखाई दिए. भारत और रूस की दोस्ती की मिसाल अक्सर देखने को मिलती है.
3. मोदी, पुतिन और जिनपिंग की हंसी
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हल्के-फुल्के पल भी कैमरे में कैद हुए. एक तस्वीर में तीनों नेता खुलकर हंसते नजर आए. वैश्विक राजनीति के इन बड़े चेहरों का यह अनौपचारिक अंदाज सम्मेलन की यादगार तस्वीरों में शामिल रहा.
4. सऊदी के विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत
ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद भारत पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात कर हाथ मिलाया और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज भी दिया.
(Photo-ANI)
5. मलेशिया के पीएम का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की. बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो किशोर कुमार का फेमस सॉन्ग ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत गाते हुए नजर आए.
6. युगांडा की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने कैमरे के सामने तस्वीर खिंचवाई. ये मुलाकात भारत और ग्लोबल साउथ के देशों के बीच बढ़ते सहयोग और संपर्क की झलक पेश करती है.
7. बुरुंडी के राष्ट्रपति से मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुरुंडी के राष्ट्रपति एवेरिस्ते नदाईशिमिये का भी गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर कैमरे की ओर देखा और साथ में तस्वीर खिंचवाई. यह मुलाकात भारत के अफ्रीकी देशों के साथ बढ़ते कूटनीतिक संबंधों को भी रेखांकित करती है.
(Photo-PTI)
8. एक मंच पर आए सभी बड़े नेता
सबसे यादगार तस्वीर वो रही जब ब्रिक्स के सभी स्थाई सदस्य देश और सहयोगी देशों के टॉप लीडर्स एक मंच पर आए, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शामिल थे.
(Photo-X/@narendramodi)
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
52 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines