Live Updates
BRICS Summit Live Updates LIVE: चीन-भारत के संबंध का 'रीस्टार्ट'
चीन के विदेश मंत्रालय ने कह, 'चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत के नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की! दोनों नेताओं ने बेबाक और गहन विचारों का आदान-प्रदान किया और चीन व भारत के एक-दूसरे के साझेदार बनने पर एक महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे. शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन ने हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखा और विकसित किया है. पिछले दो वर्षों में, वे और प्रधानमंत्री मोदी दो बार मिल चुके हैं, जिससे चीन-भारत संबंध 'रीस्टार्ट' से 'आगे के सुधार' की ओर बढ़े हैं. दोनों देशों के बीच संस्थागत आदान-प्रदान धीरे-धीरे बहाल हुआ है, सहयोग का दायरा लगातार बढ़ा है, और द्विपक्षीय व्यापार एक नए स्तर पर पहुंचा है. यह स्थिति आसानी से नहीं मिली है और इसे संजोकर रखा जाना चाहिए. चीन और भारत की राष्ट्रीय स्थितियां अलग-अलग हैं, और वे एक-दूसरे की ताकतों से सीख सकते हैं, एक-दूसरे का समर्थन कर सकते हैं, आपसी सफलता हासिल कर सकते हैं और एक साथ विकास कर सकते हैं. एक जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में, चीन और भारत पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं. दोनों पक्षों को मानवता के भविष्य को ध्यान में रखना चाहिए और अपने लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए, ब्रिक्स सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अधिक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. शी जिनपिंग ने चीन-भारत संबंधों के स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने पर चार बिंदु साझा किए. पहला, हमें वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रणनीतिक समझ के साथ अपनी दिशा तय करनी चाहिए. चीन और भारत एक-दूसरे के लिए साझेदार हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं, और एक-दूसरे के विकास के लिए अवसर हैं, खतरा नहीं. यह रणनीतिक निर्णय दोनों देशों के विकास के चरणों और अंतरराष्ट्रीय परिवेश पर आधारित है, और यह दोनों देशों व उनके लोगों के साझा हितों के अनुकूल है.
BRICS Summit Live Updates LIVE: गुवाहाटी का जिक्र बेहद अहम और प्रभावशाली- सीएम हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि ब्रिक्स घोषणापत्र में गुवाहाटी का जिक्र बेहद अहम और प्रभावशाली है, जो नशीले पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने में शहर की भूमिका को उजागर करता है. सरमा ने कहा कि इस घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों की नशीले पदार्थों के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा अपनाए गए 'गुवाहाटी घोषणापत्र' को नशीले पदार्थों के खिलाफ बेहतर ऑपरेशनल और तकनीकी सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना गया है.
BRICS Summit Live Updates LIVE: भारत मंडपम में आयोजित डिनर का मेन्यू आया सामने
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर का मेन्यू.
BRICS Summit | Menu of the gala dinner hosted by Prime Minister Narendra Modi at Bharat Mandapam in Delhi pic.twitter.com/WSQnxIG0hZ
— ANI (@ANI) September 12, 2026
BRICS Summit Live Updates LIVE: शी जिनपिं और पुतिन के साथ पीएम मोदी
BRICS Summit Live Updates LIVE: डिनर के लिए पहुंच रहे मेहमान
पीएम मोदी ने BRICS समिट 2026 के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की
पीएम मोदी और ब्रिक्स नेताओं ने भारत मंडपम के गार्डन में वृक्षारोपण किया
ब्रिक्स का साझा घोषणापत्र जारी
2027 में चीन करेगा BRICS समिट की मेजबानी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐलान किया है कि चीन 2027 में 19वें BRICS समिट की मेजबानी करेगा. जिनपिंग ने नई दिल्ली में चल रहे BRICS समिट के दौरान ये घोषणा की.
अगले 20 वर्षों के लिए एक नए और बड़े लक्ष्य वाले एजेंडे पर काम करने की जरूरत - PM मोदी
आज BRICS भी परिपक्वता के दौर में पहुंच गया
ब्रिक्स समिट का आगाज करते हुए PM मोदी ने नेताओं का किया स्वागत
हम किसी के खिलाफ नहीं, सबको साथ लेकर चलते हैं - PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट शुरू होने के बाद सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, 'पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है. हम एक दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं. हम किसी के खिलाफ नहीं है, सभी को साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं.'
भारत मंडपम पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने किया स्वागत
भारत मंडपम पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने किया स्वागत
पीएम मोदी ने शी जिनपिंग का किया स्वागत
पीएम मोदी ने इथोपिया के प्रधानमंत्री का किया स्वागत
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे भारत मंडपम
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति का भारत मंडपम में किया स्वागत
पीएम मोदी ने किया इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का स्वागत
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत मंडपम पहुंचे
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पहुंचे भारत मंडपम
watch | Delhi: South African President Cyril Ramaphosa arrives at Bharat Mandapam - the venue for BRICS Summit 2026.
(Video: DD News) pic.twitter.com/JeWlR9tlTw
— ANI (@ANI) September 12, 2026
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली भारत मंडपम पहुंचे
पहले सेशन के लिए भारत मंडपम पहुंच रहे नेता
ब्रिक्स समिट के पहले सेशन के लिए सभी नेडा भारत मंडपम पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में पहला सेशन शुरू होने वाला है. पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं.
ब्रिक्स समिट में साझा बयान पर बनी सहमति
साझा बयान को लेकर ब्रिक्स समिट में सहमति बन गई है. शनिवार को ही साझा बयान जारी किया जाएगा.
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से मुलाकात की
दिल्ली एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग का शानदार स्वागत
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे
ब्रिक्स में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे.
पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक
वियतनाम के प्रधानमंत्री ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे
भारत मंडपम की सुरक्षा चाक चौबंद
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली रवाना हुए शी जिनपिंग
ब्रिक्स समिट के लिए ऐसे सजाया गया भारत मंडपम
ब्रिक्स समिट में आए जर्मन मीडिया डेलीगेट बेन भारत के लिए क्या बोले?
WHO के महानिदेशक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे
बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेकोव BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे
BRICS Summit Live Updates : नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व के कई अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं. शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज करते हुए पीएम मोदी ने इसमें शामिल हुए सभी विदेशी नेताओं का स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ”पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है. हम एक दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं. हम किसी के खिलाफ नहीं है, सभी को साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं.”
भारत 12 और 13 सितंबर को ‘भारत मंडपम’ में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. भारत ने एक जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली. 2026 में, ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर रहा है.
ब्रिक्स शुरूआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह था. 2024 में इसका विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने.
UN प्रमुख के साथ पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर जारी संघर्ष, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय विश्व के महत्व और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि वे ‘वर्तमान वास्तविकताओं’ को दर्शा सकें.
PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षित नौवहन और नाविकों की सुरक्षा पर जोर देते हुए शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ईरान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की. दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी. ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई. पेजेश्कियान का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा नए दंडात्मक आर्थिक उपाय लागू किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है.
साढ़े नौ से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात पाबंदियां
दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक कई सड़कों पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे. यातायात प्रतिबंधों का विशेष रूप से असर भारत मंडपम/प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर पड़ेगा. मध्य दिल्ली क्षेत्र को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा. एडवाइजरी में चिह्नित प्रमुख मार्गों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड के अलावा लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.
Read Here BRICS Summit 2026 All Live Updates In Hindi :
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines