BRICS का साझा घोषणापत्र जारी कर दिया गया है, नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर किसी देश ने आपत्ति नहीं जताई है और सभी प्रस्ताव स्वीकार कर लिए गए हैं. शिखर सम्मेलन के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई
1 ब्रिक्स समिट 2026 में अमेरिका की तरफ से लगाई जाने वाली एकतरफा टैरिफ पर चिंता जताई गई, क्योंकि ये WTO नियमों के खिलाफ है.
---विज्ञापन---
2 नई दिल्ली में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक बाजार को गतिशील बनाने पर जोर दिया गया है.
3 ग्लोबल मार्केट को गतीशील बनाने पर जोर देने को लेकर सभी देश एकमत हो गए है.
---विज्ञापन---
चीन में होगा अगला ब्रिक्स समिट
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए सदस्य देशों के ग्रुप से मिडिल ईस्ट के संघर्ष में शांति लाने की रोल अदा करने की गुजारिश की. सरकारी टीवी चैनल CCTV के मुताबिक, शी ने कहा कि चीन इस रोल में दूसरे ब्रिक्स सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा, क्योंकि ये जंग 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है'. उन्होंने कहा कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
खबर अपडेट की जा रही है…
---विज्ञापन---