मुंबई: मुंबई के एक मशहूर होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गुजरात के वापी से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
अभी पढ़ें – Big Breaking: भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मुंबई के एक प्रमुख होटल को मंगलवार को बम की धमकी का फोन आया। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल को फोन किया और कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे गए हैं। साथ ही फोन करने वाले ने उन्हें डिफ्यूज करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की.
पुलिस ने आगे कहा कि सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हाल ही में मिली थी 26/11 जैसे हमले की धमकी
मुंबई पुलिस को पिछले शनिवार को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली थी। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के वॉट्सएप नंबर पर एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में अज्ञात शख्स ने लिखा कि अगर उसकी ‘लोकेशन ट्रेस’ की गई तो भारत से बाहर का पाई जाएगी। धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया है कि भारत में 6 लोग योजना को अंजाम देंगे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
सलून में करता है काम
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स 26 साल का मोहम्मद आसिफ है, जो कि मिथनपुर बिजनौर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला की मोहम्मद आसिफ बिजनौर में अपने पिता के साथ ट्रक पर काम करता था और क्लीनर के तौर पर ट्रक पर रहता था। पूछताछ में आगे बताया कि पिता की मौत के बाद कर्ज और घर की माली हालत खराब होने के चलते वो मुम्बई आ गया और पिछले कुछ महीनों से विरार में अपने बहनोई के सलून में बाल काटने का काम करने लगा।
अभी पढ़ें – Breaking: मुंबई के मशहूर होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाल ही में 26/11 जैसे हमले का मिला था मैसेज
दूसरी बार वारदात
पूछताछ में आसिफ ने बताया कि ये दूसरी बार है। इसके पहले भी ऐसे ही एक ग्रुप में एड करते हुए एक वकील को भी इसी तरह की हत्या की धमकी दी गई थी, जिसमें पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। क्राइम ब्रान्च की टीम फिलहाल उसके ब्रान्च में लेकर आई है और उसके दिए गए बयान की सच्चाई खंगाली जा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines