Seema Haidar: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबुपुर में पाकिस्तान से आकर रहने वाली सीमा गुलाम हैदर को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि एजेंसी उसे गिरफ्तार भी कर सकती है। आईबी की ओर से दिए गए इनपुट के बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि सोमवार सुबह से ही पुलिस ने रबुपुरा में डेरा डाला था।
फिलहाल जमानत पर थी सीमा, सचिन और सचिन का पिता
जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पहले पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रहने लगी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा हैदर, उसके कथित पति सचिन मीणा और सचिन के पिता को गिरफ्तार किया था। फिलहाल सभी जमानत पर रिहा थे।
2019 से ऑनलाइन पबजी खेल रहे थे दोनों
सचिन और सीमा हैदर ने बताया था कि दोनों लोग साल 2019 से ऑनलाइन पबजी खेलते थे। सीमा का पति गुलाम हैदर दुबई में नौकरी करता है। बताया गया था कि इसी दौरान सीमा और सचिन एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक बार दोनों ने नेपाल में मुलाकात भी की थी। करीब दो माह पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ फिर से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करके ग्रेटर नोएडा में आ गई।
आईबी ने सीमा के बारे में दिया ये इनपुट
ताजा जानकारी के अनुसार, सोमवार को रबुपुरा में अचानक सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सूचना आई थी कि पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले के कारण सीमा के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है, लेकिन बाद में कहानी पलट गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने एक इनपुट दिया है।
इसमें कहा गया है कि सीमा हैदर का पिता पाकिस्तान की आर्मी में सूबेदार है। वहीं सीमा का भाई पाक आर्मी में सेनिक है। ये इनपुट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल एटीएस सीमा से गहन पूछताछ कर रही है।
इस बात की भी जांच करेगी एटीएस
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मामले को बढ़ता देख नोएडा पुलिस ने यूपी एटीएस को एक पत्र लिखा था, जिसमें मामले की जांच करने की अपील की गई थी। इसके बाद यूपी एटीएस मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है। एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि सीमा को नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश दिलाने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
51 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines