Breaking News Live Updates : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं तो दूसरी तरफ आईपीए 2024 का दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया तो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर गोली चली और उन्हें धमकी मिली। ईरान और इजरायल के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। देश-दुनिया से जुड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए News 24 देखते रहिए।
समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव की जगह बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ राम भुआल निषाद को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की लिस्ट
कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 75 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
सलमान खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार से मुकाकात की।
पिता-पुत्र और पोते की हत्या, सड़े-गले शव देख दंग रह गए लोग
पश्चिम बंगाल के बारानगर में घर का दरवाजा तोड़कर एक ही परिवार के 3 लोगों के सड़े गले शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मृतक पिता-पुत्र और पोते के गले, गर्दन और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सलमान खान फायरिंग मामले में FIR दर्ज
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्कूल कैंपस में खड़ी बस में लगी आग
दिल्ली के द्वारका में एक प्राइवेट स्कूल की बस में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। यह बस स्कूल परिसर में खड़ी थी। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
31 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines