Breaking News Live Updates : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर चल रहा है तो दूसरी तरफ बैसाखी पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही आईपीएल 2024 का मुकाबला भी चल रहा है। आपके शहर और आसपास के इलाकों में क्या हो रहा है? नेताओं की रैलियां कहां चल रही हैं? देश-दुनिया की अच्छी खबरों, घटनाक्रम और कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए News 24 देखते रहिये।
आंध्र प्रदेश के सीएम पर पथराव, सिर पर लगी चोट
देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं तो दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के सीएम पर पथराव हो गया। विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनके सिर पर चोटें आई हैं।
ईरान ने इजरालयी जहाज को बनाया बंधक
सूत्रों के अनुसार, ईरान ने MSC Aries नाम के कार्गो जहाज को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि यह जहाज इजरायली मालिक लंदन स्थित एक कंपनी है। इसमें पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ है। इस जहाज पर 17 भारतीय नागरिक सवार हैं।
भाजपा का कल जारी होगा संकल्प पत्र
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को जारी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय एक्सटेंशन में सुबह घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
देखें कांग्रेस की संभावित लिस्ट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की संभावित लिस्ट सामने आई है। हरियाणा के रोहतक से हुड्डा परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। दीपेंद्र हुड्डा का नाम तय माना जा रहा है। आशा हुड्डा के नाम की भी चर्चा चल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का सिरसा से चुनाव लड़ना लगभग तय है। अंबाला से मुलाना विधायक वरुण चौधरी या सढ़ौरा विधायक रेणु बाला में से किसी एक का चुनाव लड़ना संभव है। फरीदाबाद से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह का नाम सामने आ रहा है। गुरुग्राम से राज बब्बर या पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी या राव दान सिंह, हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सोनीपत सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी या जगबीर मलिक प्रत्याशी हो सकते हैं। करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस से वीरेंद्र राठौर या फिर कोई सेलिब्रिटी चुनाव लड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines