---विज्ञापन---

देश

तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज, मुकेश साहनी भी बनाए गए आरोपी, जानें क्या है मामला?

Breaking News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग कल है। आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा आज भारत में, दुनियाभर के बाकी देशों में और आपके आस-पास के इलाकों में क्या कुछ हो रहा है, इसके बारे में अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

Breaking News In Hindi Live Updates: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां रहीं, क्योंकि कल पहले फेज की वोटिंग है। कल देशभर के 21 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। कुल 1625 उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 1491 पुरुष और 134 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिलेगा। नरेंद्र मोदी VS राहुल गांधी मुकाबला है। इसके अलावा आज भारत में, दुनियाभर के बाकी देशों में और आपके आस-पास के इलाकों में क्या कुछ हो रहा है, इसके बारे में अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज

मुज़फ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी, VIP के संतोष निषाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। वादी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी पार्टी भारत सार्थक पार्टी का चुनाव चिह्न नाथ साहब का गलत दुरुपयोग करने और छाप को वापस करने को के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। मुकेश साहनी की पार्टी के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की मांग की गई है।

---विज्ञापन---

दरअसल मुज़फ्फरपुर के चर्चित अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई है, जिसका नाम है भारत सार्थक पार्टी। सुधीर कुमार ओझा का दावा है कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को नाव छाप चुनाव चिह्न आवंटित किया है, लेकिन जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा में तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने जो सभा की, उसमें मंच के ऊपर नाव चुनाव चिह्न लगा हुआ था। यह जानबूझकर भारत सार्थक पार्टी को बदनाम करने का प्रयास है।

सुधीर ओझा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उनकी पार्टी को नाव चुनाव चिह्न आवंटित हुआ, तब VIP पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उनको फोन करके आर्थिक लालच देते हुए उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न वापस करने का दबाव बनाने का प्रयास किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर भी मुकेश साहनी ने सुधीर ओझा के चुनाव चिह्न का दुरुपयोग किया था। अदालत ने अर्जी को स्वीकार करते हुए 27 अप्रैल की तारीख सुनवाई के लिए को मुकर्रर की है।

---विज्ञापन---

UP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट का अपडेट

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है और किसी भी समय परिणाम जारी किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में ही परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में वे तिहाड़ जेल में बंद हैं और दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपियों से उन दस्तावेज़ों की लिस्ट देने का निर्देश दिया है, जिन दस्तावेज़ों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

चुनाव कर्मचारी की अचानक मौत हुई

मध्य प्रदेश में आज एक चुनाव कर्मचारी की अचानक मौत हो ई। उसकी ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचने के लिए लगाई गई है। बुधवार रात्रि से ही शासकीय पॉलिटेक्निक परिसर मंडला में कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है, लेकिन आज सुबह अचानक मनीराम की तबियत बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय धुर्वे ने बताया कि कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के उपरांत ही इसकी पुष्टि की जाएगी। मनीराम कांवरे बिछिया विकासखंड के नकावल ग्राम का रहने वाला था।

हिमाचल के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा

हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को एंबुलेंस से राठ CHC में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राठ कोतवाली के नदनाबापुर गांव के पास की घटना है।

---विज्ञापन---

BJP-शिवसेना में खींचतान खत्म

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच चल रही खींचतान खत्म हो गई है। रत्नागिरी सिंदुदुर्ग सीट को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी, लेकिन अब विवाद खत्म हो गया है। रत्नागिरी सिंदुदुर्ग सीट से भाजपा ने नारायण राणे को उम्मीदवार बनाया है।

नोएडा में मिली नशे की खेप

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन प्रहार चलाया, जिसके तहत नशे की बड़ी खेप बरामद की गई। करीब 200 करोड़ की ड्रग्स मिली है और 4 नशा तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। 25 किलो से ज्यादा रॉ मैटेरियल बरामद हुआ है। लगातार तीसरी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसमें ड्रग्स बनाकर विदेशों में सप्लाई की जाती थी। स्वाट टीम, दादरी और ईकोटेक थाना पुलिस ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

---विज्ञापन---

पंजाब AAP की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की बेहद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के सभी 13 लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह प्रेस वार्ता दोपहर 3 बजे जीरकपुर में पटियाला रोड पर स्थित हेवन रिजॉर्ट में होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू करेंगे “मिशन आप” 13-0 और उन्होंने पहले भी नारा दिया था “पंजाब बनेगा हीरो मिशन आप 13-0”

मध्य प्रदेश में लगा कांग्रेस को झटका

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में फिर झटका लगा है। पूर्व महापौर समेत 5 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व महापौर सुनील सूद, कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, शमीम खान ने भाजपा जॉइन की है। सुरेश पचौरी के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी जॉइनिंग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

आज अमित शाह का गांधीनगर में रोड शो

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज अपनी गांधीनगर लोकसभा सीट से रोड शो निकला, जो दिनभर चला। वे कल नामांकन भरेंगे। सुबह 9 बजे अहमदाबाद के बाहरी छोर सानन्द से रोड शो की शुरुआत हुई थी।

  • आज जम्मू कश्मीर की PDP की दिग्गज नेता महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन भरा।
  • आज VVPAT पर्चियों की वेरिफिकेशन कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई।
  • IPL के 17वें सीजन में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बेहद अहम और रोमांचक मुकाबला होगा।

 

---विज्ञापन---

First published on: Apr 18, 2024 06:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola