मध्य प्रदेश में आम चुनाव 2024 का महाकुंभ आज से
मध्य प्रदेश में आज पहले चरण में 6 सीटों जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, मंडला, सीधी और बालाघाट सीट पर मतदान होगा। इन 6 सीटों पर कुल 1,13,09,636 मतदाता हैं। पुरुष मतदाता 57,20,780 और महिला मतदाता 55,88,669 है।
सबसे अधिक मतदाता वाली सीट मंडला 21,01,811 है। सबसे कम मतदाता वाली सीट छिंदवाड़ा 16,32,190 है। कुल मतदान केंद्र 13,588 है। संवेदनशील मतदान केंद्र 2651 और अति संवेदनशील मतदान केंद्र 221 हैं।
आज प्रदेश के 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। जबलपुर सीट पर सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। सबसे कम 10 प्रत्याशी शहडोल सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं। पुरुष प्रत्याशी 81 और महिला प्रत्याशी 7 हैं।
चुनाव ड्यूटी पर 54,352 कर्मचारी हैं। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। नक्सल प्रभावित बालाघाट की 3 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग का समय-सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।