Breaking News Live Updates Today : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं तो दूसरी तरफ आईपीएल 2024 का मुकाबला चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की तो पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। देश-दुनिया से जुड़ी खबरों, कार्यक्रमों और घटनाक्रमों से अपडेट रहने के लिए News 24 देखते रहिए।
तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबकर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे एक ही परिवार के थे। तालाब के किनारे कपड़े देखकर एक व्यक्ति को शक हुआ और उसने पुलिस को मामले की जानकारी की। कुशल गांव के रहने वाले बच्चे यश (10), अंश (7), कमलेश कुमार (10) और राजकमल (8) तालाब में नहाने गए थे।
तेजस्वी यादव की सभा में टूटीं कुर्सियां
बिहार के औरंगाबाद में आयोजित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वे मंच पर पहुंचे। मंच के नजदीक जाने की होड़ में सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं। कुछ समय तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्वी के जाते ही भारी भीड़ मंच पर चढ़ गई और वहां रखी आरजेडी के टी शर्ट लूट ली।
कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने धुले सीट से डॉ. शोभा बच्चव, और जालना सीट से डॉ. कल्याण काले को चुनावी मैदान में उतारा है।
दिखा ईद का चांद
दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ईद का चांद दिखा। लोगों ने ईद के चांद का दीदार किया। देश में गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
BJD ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन
बीजू जनता दल ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 38 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। बेरहामपुर के सांसद और बीजद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आउटलुक का ईमेल नहीं कर रहा काम
दुनिया की सबसे लोकप्रिय ईमेल प्रणालियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का सर्वर हाउन हो गया है। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के यूजर्स एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मुझे 24 घंटों से अधिक समय से आउटलुक ईमेल नहीं मिला है।
नदी में गिरी कार, चार की मौत
गुजरात के राजकोट जिले में धोराजी के पास सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से कार भादर नदी में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक युवक हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये मृतक राजकोट के जेतपुर के रहने वाले थे।
स्मृति ईरानी ने HC के आदेश का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने संदेशखाली मामले को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर कहा कि एक लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान को नहीं बल्कि शेख शाहजहां का संरक्षण करती आ रही हैं। आज कोर्ट ने संदेशखाली से जुड़े सभी केसों को सीबीआई के हवाले करने का आदेश दिया है। मैं कोर्ट के आदेश का स्वागत करती हूं। संदेशखाली की महिलाओं और गरीबों को इंसाफ दिलाने का यह पहला पड़ाव है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की ईकाई ऐसे परिवारों को न्याय दिलाएगी, यह मेरा विश्वास है।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines