हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सपा प्रत्याशी और खुद को बीएसपी उम्मीदवार बताने वाले के खिलाफ FIR

News24 Breaking News Live Updates: आज दिनभर के घटनाक्रम, कार्यक्रम, चुनावी रैलियां, घोषणाएं व देश-दुनिया और आपके आस-पास से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

22:24 (IST) 21 Apr 2024

सपा प्रत्याशी और खुद को बीएसपी उम्मीदवार बताने वाले खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यूपी की आंवला लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य और खुद को बीएसपी प्रत्याशी बताने वाले सत्यवीर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में दर्ज मुकदमा हुआ। आंवला से खुद को बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार बताकर फर्जी कागजों के आधार पर सत्यवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बरेली की कोतवाली में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने नीरज मौर्य और सत्यवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बीएसपी प्रत्याशी आबिद अली ने सत्यवीर सिंह के फर्जी पेपर बनवाकर नामांकन करने में सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के मिली भगत का आरोप लगाया। फोन पर हुई बात में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नीरज मौर्य का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। पुलिस जांच में हकीकत साफ हो जाएगी।

22:16 (IST) 21 Apr 2024

कल सियाचिन जाएंगे राजनाथ सिंह, भारतीय जवानों से करेंगे मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन जाएंगे, जहां वो दुनिया की सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र कहे जाने वाले सियाचिन पर तैनात भारतीय जवानों से मुलाकात करेंगे। 20 हजार की ऊंचाई पर Karakoram पर्वतों में स्थित सियाचिन में भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी के 40 साल पिछले सप्ताह ही पूरे किए हैं और रक्षा मंत्री की यात्रा इसी मौके पर हो रही है।

21:56 (IST) 21 Apr 2024

INDIA गठबंधन की रैली पर क्या बोले भाजपा नेता

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने रांची में हुई INDIA गठबंधन की रैली पर कहा कि इस रैली में भ्रष्टाचारी, जो जेल में हैं या बेल पर हैं या किसी परिवार के सदस्य हैं, वही लोग आए थे। जितने भी छोटे दल हैं उनकी स्थिति कमजोर है, कांग्रेस उन्हें खत्म करना चाहती है। आज तक यही हुआ है, जितनी भी क्षेत्रीय पार्टियां रही हैं उन्हें कांग्रेस ने दबाने की कोशिश की है।

21:18 (IST) 21 Apr 2024

पति ने पत्नी के प्रेमी को गोली मारी

आगरा में पति ने पत्नी के प्रेमी को गोली मारी। प्रेमी के साथ महिला बाइक पर जा रही थी। महिला के पति ने बाइक रोककर तमंचे से चलाई गोली, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राजस्थान के रहने वाले प्रेमी और महिला हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

20:09 (IST) 21 Apr 2024

पहले चरण में बीजेपी को शानदार समर्थन मिला : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब के जालंधर कहा कि लोकसभा का पहला चरण पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में गया। मैंने मुरादाबाद, अमरोहा और अन्य जगह कार्यक्रम किया और बैठकें कीं। वहां पर बीजेपी को शानदार समर्थन मिला। कुछ लोग गुमराह जरूर करेंगे जैसे पिछले चुनावों में किए थे। आज कांग्रेस 40 पार करने की लड़ाई कर रही है और बीजेपी 400 का इतिहास रचने जा रही है।

19:32 (IST) 21 Apr 2024

नीतीश के बयान पर रोहिणी आचार्य ने किया पलटवार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर RJD नेता और सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके (नीतीश कुमार) पास कहने के लिए कुछ नहीं है, अगर उन्होंने विकास किया होता तब तो उसके बारे में बोलते इसलिए लालू परिवार पर बोलते रहते हैं।

19:04 (IST) 21 Apr 2024

कर्नाटक में 20 सीट जीतेगी कांग्रेस : सिद्धारमैया

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं जहां भी गया हूं वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इन चुनावों में कांग्रेस के जीतने की पूरी संभावना है। मुझे उम्मीद है कि पार्टी इस बार कर्नाटक में 20 सीटें तक जीतेगी। एनडीए की हार होगी। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की सरकार बनने की पूरी संभावना है।

18:44 (IST) 21 Apr 2024

जब ये आपस में एकसाथ नहीं रह सकते हैं तो देश को क्या एक करेंगे : रवि शंकर प्रसाद

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने पटना में कहा कि रांची में INDIA गठबंधन की रैली में कांग्रेस और RJD के बीच कुर्सियां चली हैं, झगड़े हुए हैं। हम तो कह ही रहे हैं यह स्वार्थ का गठबंधन है। इनमें क्या एकता है यह देश देख रहा है। यह स्पष्ट है कि जब ये आपस में एक साथ नहीं रह सकते तो देश को क्या एक करेंगे?

17:47 (IST) 21 Apr 2024

कांग्रेस नेता मुस्ताक अंतुले NCP (अजित पवार) में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका लगा है। यहां पूर्व सीएम एआर अंतुले के दामाद और कांग्रेस नेता मुस्ताक अंतुले NCP (अजित पवार गुट) में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को 11 बजे वे एनसीपी की सदस्यता लेंगे।

16:40 (IST) 21 Apr 2024

मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आग लगी

मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आग लग गई है। चर्चगेट इलाके में स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय अग्निकांड हुआ, जिसमें पूरा ऑफिस जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय के किचन में भड़की चिंगारी से आग लगी, लेकिन चिंगारी भड़कने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश कार्यालय के किचन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी शार्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लगी।आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, कूलिंग का काम जारी है।

16:23 (IST) 21 Apr 2024

राहुल गांधी के वायनाड में बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

वायनाड में कांग्रेस जिला समिति के महासचिव ने कांग्रेस को झटका दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम सुधाकरन ने विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।

साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि केरल भाजपा प्रमुख वायनाड लोकसभा सीट से विजयी हों। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसकी आज के समाज में अधिक प्रासंगिकता है। पीएम मोदी की विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए के सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।

15:42 (IST) 21 Apr 2024

राहुल गांधी की तबियत खराब हुई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के सतना और झारखंड के रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है, लेकिन वह अचानक बीमार हो गए। फिलहाल वह नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने रैली में नहीं जाने का ऐलान किया है। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

14:58 (IST) 21 Apr 2024

छत्तीसगढ़ में मिली युवक की लाश

छत्तीसगढ़ में रायपुर के राजतालाब झंडा चौक स्थित मकान के कमरे में युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान रामचंद कुमावत निवासी सीकर राजस्थान के रूप में हुई। मृतक टाइल्स लगाने का काम करता था, लेकिन उसका शव बिस्तर पर मिला और गले में रस्सी बंधी मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है।

14:13 (IST) 21 Apr 2024

मध्य प्रदेश में हादसे में 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुंडम से बघराजी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। गेंहू काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया, जिससे हार्वेस्टर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के करनाल जिले के श्यामगढ़ गांव के बताए जा रहे हैं। महुआ बीनने निकले आदिवासियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जबलपुर के थाना कुंडम के करनपुरा गांव में हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अजय सिंह, खूब सिंह, पप्पू सिंह के रूप में हुई है।

13:21 (IST) 21 Apr 2024

अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर विवाद

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर AAP ने दावा किया है कि जानबूझकर CM केजरीवाल की जान खतरे में डाली जा रही है। तिहाड़ के अधिकारियों ने भी माना है कि 20 दिन तक CM केजरीवाल को स्पेशलिस्ट शुगर डॉक्टर को नही दिखाया जा रहा है। 300 शुगर लेवल पर इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। तिहाड़ जेल प्रशासन बताए कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा? कहीं कोई साजिश तो नहीं?

12:55 (IST) 21 Apr 2024

छत्तीसगढ़ में मिलीं युवक-युवती की लाशें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दशरमा में नाले के पास युवक युवती की लाशें पेड़ में लटकी मिलीं। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक युवती अलग-अलग जाति के थे और परिवार शादी के लिए रजामंद नहीं थे, जिसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम लेखराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मटिया भाटापारा और मृतिका महेश्वरी धुव निवासी ग्राम पसंद बताई जा रही है।

12:13 (IST) 21 Apr 2024

छत्तीसगढ़ में 2 युवक नदी में बहे

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बांगो डुबान की कोड़ा नदी में पिकनिक मनाने आए 2 युवक बह गए। कटघोरा निवासी विपिन दुबे अपनी छोटी बहन समेत 5 लोगों के साथ पिकनिक मनाने आए थे, लेकिन डैम से पानी छोड़े जाने पर तेज बहाव में 26 वर्षीय विपिन दुबे बह गए, जिनका शव 10 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। एक अन्य युवक की अन्य दोस्तों ने किसी तरह जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक विपिन दुकान में सेलमैन का काम करता था। पिता के मौत के बाद इकलौता कमाने वाला था और अपनी मां-बहन का भरण पोषण करता था।

11:41 (IST) 21 Apr 2024

मध्य प्रदेश के सेंधवा में भीषण हादसा

मध्य प्रदेश के सेंधवा में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों में दंपति और 2 बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम शिवा, उसकी पत्नी सिंगला बाई और उनके दोनों बच्चों के रूप में हुई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया है। सेंधवा बलवाड़ी मार्ग पर शाहपुरा फाटे के पास हादसा हुआ। सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

11:15 (IST) 21 Apr 2024

उद्धव ठाकरे मुसीबत में फंसे

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के दिनों में उद्धव ठाकरे मुसीबत में फंस गए हैं। शिवसेना को चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। उद्धव गुट ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी का मशाल गाना बनाया है, जिसमें 'भवानी' शब्द के उल्लेख पर आयोग ने आपत्ति जताते हुए नोटिस भेजा है। भवानी शब्द का इस्तेमाल देवी देवताओं के लिए किया जाता है।

11:08 (IST) 21 Apr 2024

पुंछ में टीचर हथियारों के साथ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक टीचर को हथियारों के साथ पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके घर से विदेशी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुआ। मुखबिर की सूचना पर टीचर के घर रेड मारी गई थी। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

10:57 (IST) 21 Apr 2024

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव नामांकन रद्द होने के आसार

सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुम्भानी का फॉर्म रद्द होने की संभावना प्रबल हो गई है। 3 कांग्रेस समर्थकों रमेश पोलारा, ध्रुवित कामेलिया और जगदीश सावलिया ने शपथ पत्र पर नीलेश के खुद के हस्ताक्षर नहीं होने का दावा किया है। भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के समर्थक दिनेश जोधानी ने आवेदन पर आपत्ति जताई और कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। सूरत कलेक्टर कचहरी में कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई चल रही है।

10:18 (IST) 21 Apr 2024

चिराग पासवान के साथी ने जॉइन की RJD

LJP सांसद महबूब अली कैसर आज RJD में शामिल हो गए। सुबह करीब 10 बजे तेजस्वी यादव की मौजूदगी में महबूब अली कैसर ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। उनके बेटे यूसुफ कैसर RJD विधायक हैं, लेकिन चिराग पासवान ने कैसर की जगह खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट दिया है, इसलिए वे नाराज थें और उन्होंने चिराग पासवान का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव का हाथ थाम लिया।

10:09 (IST) 21 Apr 2024

कोरबा में बोलेरो ने बाइक को कुचला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइस सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। दीपिका थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक और घायल रिश्ते में ससुर दामाद हैं। ससुर की मौत हुई है और दामाद घायल हुआ। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

09:19 (IST) 21 Apr 2024

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है और कई हथियार भी बरामद हुए हैं। भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में मुठभेड़ हुई। SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन अभी ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।

08:38 (IST) 21 Apr 2024

मध्य प्रदेश में हुआ भीषण अग्निकांड

मध्य प्रदेश में आज सुबह एक भीषण अग्निकांड हुआ। प्रदेश के निवाड़ी कस्बे के गांव पृथ्वीपुर में एक प्राइवेट बस आग का गोला बन गई। बस HDFC बैंक से कुछ दूर खड़ी थी और सोना कंपनी की बताई जा रही है। अचानक बस से धुंआ उठा और देखते ही देखते आग लग गई। इसके बाद ब धू-धू कर जली। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

06:59 (IST) 21 Apr 2024

आज प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा

आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। वे कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा में प्रचार करेंगी। दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेगी। करीब 12.30 बजे बालोद ग्राम हथोद में सभा होगी। दोपहर 3 बजे डोंगरगढ़ राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

06:40 (IST) 21 Apr 2024

चिराग पासवान के साथी जॉइन करेंगे RJD

LJP सांसद महबूब अली कैसर आज RJD में शामिल होंगे। सुबह करीब 10 बजे तेजस्वी यादव की मौजूदगी में महबूब अली कैसर राजद की सदस्यता ग्रहण करेगें। उनके बेटे यूसुफ कैसर RJD विधायक हैं, लेकिन चिराग पासवान ने कैसर की जगह खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट दिया है, इसलिए वे नाराज हैं और चिराग पासवान का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव का हाथ थामने जा रहे हैं।

News24 Breaking News Live Updates: आज रविवार छुट्टी का दिन है। आज लोग आराम के मूड में होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान होगा। ऐसे में अगर लोग अखबार न पढ़ पाएं। टीवी पर न्यूज चैनल न देख पाए तो मोबाइल पर ही खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं News24 का लाइव न्यूज ब्लॉग, जहां आज दिनभर के घटनाक्रम, कार्यक्रम, चुनावी रैलियां, घोषणाएं व देश-दुनिया और आपके आस-पास से जुड़ी सभी तरह की खबरें लाइव अपडेट की जाएंगी।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां चल रही हैं। पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है और दूसरे फेज की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। कांग्रेस ने अभी तक अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसलिए आज कांग्रेस चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई, जो करीब साढ़े 10 बजे बुलाई गई। इसमें पंजाब और बिहार की बची हुई लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों को चुनने के लिए मंथन किया गया। हरियाणा के उमीदवारों की सूची भी आज आने की संभावना है।

चुनाव प्रचार की बात करें तो आज PM मोदी ने राजस्थान के जालौर और बांसवाड़ा में चुनावी रैली की। राहुल गांधी की मध्यप्रदेश के सतना में चुनावी रैली थी, लेकिन तबियत खराब होने से वे रैली में  नहीं गए।। इसके अलावा आज देशभर में, दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, इसके पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola