---विज्ञापन---

भाजपा में बगावत! टिकट कटने पर BJP नेता भड़के, बकसर से लड़ना चाहते चुनाव

Breaking News Live Updates: यह जानने के लिए कि आपके आस-पास, देशभर में और पूरी दुनिया में आज क्या घटनाक्रम, हादसे, कार्यक्रम हो रहे हैं, बने रहें न्यूज24 के साथ...

Breaking News Live Updates: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज अखबार पढ़ना संभव नहीं। न्यूज चैनल पर समाचार सुनना भी नहीं हो पाता। मोबाइल पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी इंसान नहीं देख पाता। ऐसे में हम आपको एक क्लिक पर देश-दुनिया से जुड़ी प्रमुख खबरें उपलब्ध कराएंगे। इसलिए यह जानने के लिए कि आपके आस-पास, देशभर में और पूरी दुनिया में आज क्या घटनाक्रम, हादसे, कार्यक्रम हो रहे हैं, बने रहें न्यूज24 के साथ…

चुनाव टिकट कटने पर भड़के भाजपा नेता भड़के

बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया। अश्विनी चौबे का टिकट कटा तो वे भड़क गए। अब उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने नकली कहकर लोगों को ललकारा और कहा कि बक्सर में मैं ही रहूंगा, दूसरा कोई नहीं, अभी नामांकन बाकी है। चौबे ने भागलपुर में समर्थकों के साथ बैठक करके कहा कि साजिश रचने वालों को नंगा कर दूंगा।

---विज्ञापन---

UP में 2 सहेलियों पर एसिड अटैक

उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 सहेलियों पर बाइक सवार युवकों ने एसिड अटैक किया। हमले में एक लड़की की गर्दन और चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़कियां साइकिल पर बाजार से घर जा रही थीं कि पास से निकलते हुए बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। घायल युवतियों ने बयान दिया है कि उन्होंने पर्स चुराने वाले युवक की पुलिस के शिकायत दी है। उसका बदला लेने के लिए हमला किया गया है।

महेंद्रगढ़ हादसे पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि मेरा मन बहुत दुखी है। महेंद्रगढ़, हरियाणा में घटी बस दुर्घटना में कई स्कूली बच्चों की मृत्यु का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा। ईश्वर दिवंगत मासूमों की आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। बता दें कि आज महेंद्रगढ़ के गांव उन्हीना में हुए हादसे में 8 बच्चों की मौत हुई है और 15 से ज्यादा बच्चे घायल हुए।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की पूर्व दिग्गज नेत्री बनी भाजपाई

कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश में कटनी से कांग्रेस के पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा और पूर्व महिला अध्यक्ष रजनी सोनी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। बरही में गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा में दोनों ने भाजपा जॉइन की। भाजपा विधायक संदीप जयसवाल ने उन्हें पार्टी की मेंबरशिप दिलाई।

के कविता की मुश्किलें बढ़ीं

BRS नेता के कविता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली शराब घोटाले से ही जुड़ा है। कविता इस मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, आज के कविता तिहाड़ जेल में ही रहेगी। कल सुबह प्रोडक्शन वारंट लेकर CBI कोर्ट से रिमांड मांगेगी।

---विज्ञापन---

रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल हुए

कांग्रेस के नेशनल स्पीकर रह चुके रोहन गुप्ता ने भाजपा जॉइन कर ली है। पिछले महीने उन्होंने अहमदाबाद की पूर्वी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट लौटा दिया था और बीमारी पिता की सेवा करने को कारण बताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर पिता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपने निशाने पर लिया था।

---विज्ञापन---

अकाली दल और AAP आमने-सामने

आम आदमी पार्टी की शिकायत पर शिरोमणि अकाली दल पंजाब के अध्यक्ष सुखबीर बादल को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। AAP ने आरोप लगाया है कि सुखबीर बादल ने रायकोट में पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान बच्चों का इस्तेमाल प्रचार में किया है।

वहीं शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर चंडीगढ़ को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। उन पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के वॉयलेशन का आरोप है।

---विज्ञापन---

बसपा उम्मीदवारों की सूची जारी

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। केजरीवाल ने ED द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है, जबकि हाईकोर्ट ने इसे सही ठहराया है। ED के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में फ्रासीपोरा मुरान इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक आतंकी के ढेर होने की खबर है। हालांकि आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसके मारे जाने की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेराबंदी की हुई है। आर्शीपोरा इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आज ईद का त्योहार, नजर आया चांद

देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चांद परसो ही नजर आ गया था, लेकिन बाकी देश बीती रात नजर आया, इसलिए आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है। मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। एक दूसरे को गले लगकर त्योहार की बधाई दी।

  • IPL के 17वें सीजन में आज मुंबई में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL मुकाबला होगा।
  • लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होनी हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में PM मोदी ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा की। इसके बाद राजस्थान के करौली में ‘विजय शंखनाद रैली’ की।
  • आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है और लोग नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा कर रहे हैं। माता चंद्रघंटा दुर्गा माता का रूप मानी जाती हैं, जिनकी पूजा करने के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। फल, फूल, धूपबत्ती, घी लेकर भक्त मंदिर पहुंचे और दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया।
First published on: Apr 11, 2024 06:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola