---विज्ञापन---

देश angle-right

कार-ट्रक की टक्कर, 6 लोग जिंदा जले; UP के फतेहपुर में हुआ भीषण हादसा

Breaking News Live Updates: आज पूरा देश भारतीय संविधान लिखने और बनाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। इसके अलावा देशभर में, दुनिया में और आपके आस-पास होने वाली गतिविधियों के बारे में जानने के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ...

---विज्ञापन---

Breaking News Live Updates: आज रविवार छुट्टी का दिन है। आज आंबेडकर जयंती भी है। आज के दिन भारतीय संविधान बनाने और लिखने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट जारी करके बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी है। आम आदमी पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ‘तानाशाही हटाओ, संविधान बचाओ’ दिवस मना रही है। AAP कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे और संविधान को बचाने की शपथ लेंगे। इसके अलावा आज देशभर में, दुनिया में, आपके आस-पास होने वाले घटनाक्रमों, हादसों, कार्यक्रमों के अपडेट के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 6 लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन और डिप्टी थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी जुटी है। UP नम्बर की थी गाड़ी थी। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी किए जारी है। ASP गजेंद्र सिंह जोधा ने हादसे की पुष्टि की।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के लिए बड़ी गुड न्यूज, दिग्गज नेता जॉइन करेंगे पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 की पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ी खुशखबरी मिली है। राजस्थान के कोटपूतली में बड़ा खेल हो गया है। पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना RLP का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामेंगे। कल कोटपूतली में होने वाली सचिन पायलट की जनसभा में वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना के कांग्रेस जॉइन करने से जयपुर ग्रामीण सीट के समीकरणों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि रामस्वरूप कसाना का क्षेत्र में अपना खुद का बहुत बड़ा वोट बैंक है।

उत्तर प्रदेश के सुरेंद्रनगर में धर्म परिवार

50 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया। गांव में 50 लोगों ने इस आरोप के चलते धर्म परिवर्तन कर लिया कि अनुसूचित जाति के युवाओं को अभी भी दाढ़ी-मूंछ रखने की इजाजत नहीं है और उन्हें घोड़े पर चढ़ने की इजाजत नहीं है। सुरेंद्रनगर जिले के ग्रामीण इलाकों में छुआछूत की घटनाएं बढ़ने के चलते 50 और लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया।

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका लगा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बस्तर से ग्रामीण जिला अध्यक्ष रहे बलराम मौर्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। आज छत्तीसगढ़ के कुल 20 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। वन मंत्री केदार कश्यप ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

---विज्ञापन---

पंजाब में आप को हुआ बड़ा फायदा

पंजाब में आम आदमी पार्टी का बड़ा फायदा हुआ है और शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जालंधर के आदमपुर विधानसभा से पूर्व अकाली विधायक पवन कुमार टीनू ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। वे अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे। आम आदमी पार्टी टीनू को जालंधर से उम्मीदवार बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

अनु्प्रिया पटेल ने हमजा मियां को निकाला

अपना दल (S) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने हमज़ा मियां को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। हमज़ा मियां पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली उर्फ़ नावेद मियां के बेटे हैं। वहीं निकाले जाने की ख़बर वायरल होने के बाद हमज़ा मियां ने वीडियो जारी करके अपनी प्रतिक्रिया भी दी। पार्टी से स्वार विधानसभा विधायक शफ़ीक़ अहमद अंसारी ने मामले की जानकारी दी।

कांग्रेस को एक और झटका लगेगा

मध्य प्रदेश से पार्टी के दिग्गज नेता ओम प्रकाश रघुवंशी भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री हजारी लाल रघुवंशी के बेटे ओम प्रकाश को पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था, लेकिन उन्होंने अब भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। ओम प्रकाश ने सिवनी मालवा से साल 2023 का विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लड़ा था।

---विज्ञापन---

इलेक्शन ड्यूटी को लेकर चुनाव आयोग की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 में ड्यूटी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि सरकारी नौकरी कर रहे दोनों पति-पत्नी ड्यूटी नहीं करेंगे, बल्कि किसी को ही ड्यूटी पर भेजा जाएगा। इसके लिए दंपति को निर्वाचन अधिकारी को एप्लिकेशन देनी होगी, वही फैसला लेंगे कि ड्यूटी पर किसे भेजा जाए।

दिग्गज कांग्रेसी ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिग्गज नेत्री निशा बांगरे (पूर्व डिप्टी कलेक्टर) ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनसे विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में टिकट देने का वादा किया था, लेकिन टिकट दिया नहीं।

---विज्ञापन---

संजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगे

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बैठक करेंगे। दोनों की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर होगी। इस मुलाकात में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

दिल्ली में आज 5 बजे तक रूट डायवर्जन

आज डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर संसद भवन दिल्ली में पुष्पांजलि अर्पण समारोह हो रहा है। इसलिए आज दिल्ली में सुबह 8 बजे रूट डायवर्ट कर दिए गए थे। शाम 5 बजे तक आवाजाही में परेशानी होगी, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसे पढ़कर ही घर से निकलना बेहतर रहेगा।

---विज्ञापन---

आज दिल्ली में पटेल चौक, रेल भवन, गोल चक्कर गुरुद्वारा रकाब गंज पर आवाजाही बाधित होगी। इसके अलावा संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग पर जाने से लोग बचें तो बेहतर रहेगा। इसके अलावा संसद मार्ग बंद रहेगा। केवल पैदल आ जा सकेंगे।

 

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे का अपडेट

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार शाम को 7 बजे के करीब एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा कठुआ से ठठरी जाते समय खानपुरा में हुआ। हादसे में 4 साल की बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हुई है। ठठरी थाना प्रभारी सुरेश गौतम के अनुसार, मृतकों की पहचान मुख्तियार अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद रफी, इरीना बेगम के रूप में हुई। मोहम्मद आमिर, साइमा, सूफियान शेख और 2 अन्य लड़कियां घायल हैं। पुलिस जांच में हादसे की वजह भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हादसा कार के स्लिप होने और बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। कार स्लिप होकर सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी को बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

आज 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया था। दलित समाज के कल्याण के लिए कदम उठाए थे। आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक छोटे से गांव में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्हें पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

 

First published on: Apr 14, 2024 08:28 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola