जौनपुर से BSP की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला: सूत्र

Breaking News Live Updates: आज की बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जेल में मुलाकात की। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देश के 21 पूर्व जजों ने ओपन लेटर लिखा है। वहीं, पूरी दुनिया, देश र आपके आस-पास आज क्या कुछ हो रहा है, इस बारे में पल-पल के अपडेट जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

News24 Breaking News Live Updates

News24 Breaking News Live Updates: देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए देखें

Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम में जनसभा की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देश के 21 पूर्व जजों ने ओपन लेटर लिखा है। लेटर में न्यायपालिका पर बढ़ते दबाव का जिक्र किया है। आज 7वां नवरात्र है। आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इसके अलावा देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां हैं। पूरी दुनिया, देशभर में आज क्या कुछ हो रहा है, इस बारे में पल-पल के अपडेट जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

BSP की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं श्रीकला: सूत्र

विज्ञापन

जौनपुर से BSP की टिकट पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें श्रीकला फिलहाल जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं, धनंजय फिरौती के एक मामले में जेल में बंद हैं।

झारखंड में गीता कोड़ा समेत 20 पर FIR

विज्ञापन

सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा समेत 20 बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, ये मामला गीता कोड़ा के घेराव से संबंधित है। ग्रामीणों की शिकायत पर कोड़ा समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को दिया टिकट

विज्ञापन

कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए मुकेश सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। जानकारी के अनुसार मुकेश चौहान फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं और लखनऊ पूर्वी विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।

शराब नीति घोटाला में आप नेता गिरफ्तार

विज्ञापन

शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता चरनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें इस मामले में यह 17 वीं गिरफ्तारी है। ED सूत्रों के मुताबिक चरनप्रीत ने जून में 2021 से मार्च 2022 के बीच आप के लिए काम किया और पार्टी से सैलरी ली थी।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल में हिमस्खलन का अलर्ट

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुपवाड़ा और गांदरबल के इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

“>

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ