Live Updates
क्या चुनाव लड़ेंगी हेमंत सोरेन की पत्नी? कल्पना सोरेन ने दिया जवाब
हेमंत सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ने के सवाल पर कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं इसका जवाब नहीं दे सकती क्योंकि जवाब देने वाला जेल के अंदर है। उनकी और पार्टी की ओर से जो भी निर्देश मुझे दिया जाएगा, मैं उसका पालन करूंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1766813869995925705
भाजपा में शामिल हुए बीआरएस के नेता
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना में बीआरएस को लगा बड़ा झटका लगा है। गोदाम नागेश, शानमपुडी सैदिरेड्डी और सीताराम नाइक सहित बीआरएस नेताओं ने रविवार को दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली।
https://twitter.com/ANI/status/1766798629275160842
क्या कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान बंगाली हैं? भाजपा ने TMC पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी की लिस्ट जारी होने से आधे घंटे पहले अभिषेक बनर्जी ऐसे बयान दे रहे थे जैसे बीजेपी बंगाल विरोधी है। लिस्ट देखकर यह स्पष्ट है कि टीएमसी बाहर से लोगों को ला रही है। मुझे नहीं पता कि कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान बंगाली हैं। यूसुफ पठान गुजरात से हैं। उनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है और इसलिए उन्होंने एक मौजूदा मंत्री को टिकट दिया है। भारतीय गठबंधन बिना कप्तान के एक जहाज के अलावा कुछ नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1766764089735315748
लालचंद कटारिया बोले- मजबूत भारत बनाने के लिए भाजपा में हुए शामिल
राजस्थान बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया ने कहा कि मजबूत भारत बनाने में हमारी भी भूमिका होनी चाहिए और इसीलिए हमने बीजेपी परिवार को चुना।
https://twitter.com/ANI/status/1766782247443607736
गुजरात के वलसाड में लगी आग
गुजरात के वलसाड में स्थित सरिगाम GIDC इलाके की एक कंपनी में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1766770983442973036
Today Breaking News Live Update : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति तेज है। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार में लालू परिवार के करीबी और बालू कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। जहां हरियाणा में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया तो वहीं राजस्थान में कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। दिनभर की घटनाओं और कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए देखते रहिये न्यूज24…
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
7 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
10 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines