पुणे के भोर इलाके में आयोजित एक सभा में शरद पवार ने मंच से घोषित किया की बारामती से सुप्रिया सुले
लोकसभा उम्मीदवार होंगी।
किसान यूनियनें 10 मार्च को पंजाब भर में सुबह 12 बजे से चार बजे तक रेल का चक्का जाम करेंगी। किसान संगठनों ने कहा कि पंजाब के दस रेलवे स्टेशनों पर रेल को रोको अभियान चलाया जाएगा। किसानों के अनुसार बठिंडा जंक्शन, मानसा, बरनाला, संगरूर, होशियारपुर, वल्ला फाटक (अमृतसर), धबलान (पटियाला), अजीतवाल (मोगा), मंडी अहमदगढ़ (लुधियाना) और जलालाबाद (फाजिल्का) पर रेल-जाम की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार जनता को धोखा देती आई है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की कई गारंटी फेल हो चुकी हैं। ऐसे ही हाल बहनों को 1500 रुपए देने की योजना का भी होगा। उनका कहना था कि न प्रदेश में न दूध 100 रुपए किलो बिका, न गोबर 10 रुपए किलो बिका। युवाओं को 5 लाख नौकरियां भी नहीं मिली।
कोल्हापुर के साहू मिल रोड पर स्थित एक पटाखा गोदाम में शनिवार शाम आग लग गई। मामले की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। घटनास्थल के 200 मीटर के दायरे को खाली करवाया गया है। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोड शो किया।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ में शनिवार को आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए तीन में से दो पार्षद पूनम देवी और नेहा मुसावत वापस आम आदमी पार्टी में लौट आए हैं।
बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार को 230 वोट से हराया है। बता दें आसिफ अली जरदारी 8 साल जेल में रह चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार आपको हर कदम पर लूट रही है। मोदी मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजते हैं लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने आपको हर कदम पर लूटा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे यकीन है कि इंडिया गठबंधन हमेशा आगे बढ़ेगा। इसका बढ़ना भारत के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक धर्मनिरपेक्ष भारत चाहता है, जहां हम सभी शांति, सद्भाव और प्रगति के साथ रह सकें। भारत सभी के लिए है। भारत पाकिस्तान नहीं है… हम भारत का हिस्सा हैं।
दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। उन्होंने इस पूरे नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है।
जौनपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम एक नया भारत देख रहे हैं। पहले ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर लोगों को लाठियां मिलती थीं और अब पूरी दुनिया अयोध्या आ रही है। वह जौनपुर में यहां कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्दघाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे।
मध्य प्रदेश के भोपाल में वल्लभ भवन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। सुबह 9 बजे लगी आग को बुझाने के लिए 6 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम की 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और सेना के 6 से ज्यादा पानी टैंकर पहुंचे।
छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जांजगीर चाम्पा और सक्ती जिला में कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू भी शामिल हैं। चुन्नीलाल साहू सहित दर्जन भर नेता जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चोलेश्वर चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग) सहित कई प्रदेश स्तर के नेता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
PM मोदी का आज उत्तर बंगाल दौरा, दोपहर 3 बजे सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 4500 करोड़ रुपये की कई रेलवे और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के जोरहाट में लचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण किया। लचित बोरफुकन को उत्तर-पूर्व का शिवाजी भी कहा जाता है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
एनसीबी ने इंटरनेशनल ड्रग स्मगलर जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नामी फिल्म निर्माता भी है। सादिक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में साढ़े 3 हजार किलो ड्रग्स भेज चुका है एफबीआई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जांच एजेंसियां भी उसके गिरोह के पीछे लगी हुई थीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह यहां ‘किसान महाकुंभ’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
म्यांमार के नागरिकों को डिपोर्ट करने के मामले में मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है कि उनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि हम एक साथ सबको डिपोर्ट नहीं कर सकते। इसलिए धीरे-धीरे उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। इसमें कुछ कानूनी प्रक्रियाएं होती हैं जिनका हम पालन कर रहे हैं। हम इन्हें डिपोर्ट करना जारी रखेंगे। वहीं, एनआरसी को लागू किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार लेगी। हमारी विधानसभा प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी मामले की जांच कर रही है।