Breaking News Live: एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी सांसद सुप्रिया सुले को एक बार फिर महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।
किसान यूनियनें 10 मार्च को पंजाब भर में 12 बजे से चार बजे तक रेल का चक्का जाम करेंगी। किसान संगठनों ने कहा कि पंजाब के दस रेलवे स्टेशनों पर रेल को रोको अभियान चलाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार जनता को धोखा देती आई है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की कई गारंटी फेल हो चुकी हैं। उनका कहना था कि न प्रदेश में न दूध 100 रुपए किलो बिका, न गोबर 10 रुपए किलो बिका।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है।
कोल्हापुर के साहू मिल रोड पर स्थित एक पटाखा गोदाम में शनिवार शाम आग लग गई। मामले की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। घटनास्थल के 200 मीटर के दायरे को खाली करवाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोड शो निकाला।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ में शनिवार को आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए तीन में से दो पार्षद पूनम देवी और नेहा मुसावत वापस आम आदमी पार्टी में लौट आए हैं।
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार को 230 वोट से हराया है। बता दें आसिफ अली जरदारी 8 साल जेल में रह चुके हैं।
देश में भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, वहीं फारूक अब्दुल्ला ने INDI गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में सेला टनल का उद्घाटन किया। सुबह उन्होंने हाथी पर सवार होकर असम के काजीरंगा उद्यान की सैर की।
उधर, महाराष्ट्र में होने वाली विपक्ष की बैठक टल गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। काग्रेस को आज बड़ा झटका लगा, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।