Live Updates
अतीक अहमद की बहन पर 25000 का इनाम घोषित
प्रयागराज से बड़ी खबर आ रह है। यहां यूपी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी के बाद अब उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब और बहन नूरी पर 25000 का इनाम घोषित किया है।
बाराबंकी में तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 4 बच्चों की मौत
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में सलारपुर इलाके एक तेज रफ्तार स्कूली बस पलट गई। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है, वहीं, तकरीबन 25 बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ED ने केजरीवाल की याचिका पर हाई कोर्ट में दायर किया जवाब, सुनवाई कल
दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। ईडी ने केजरीवाल को रिहा किए जाने की मांग का विरोध किया है। बता दें केजरीवाल ने केस में गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत देने की मांग की है।
इस्तीफा न दें CM अरविंद केजरीवाल, जेल से चलाएं दिल्ली की सरकार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने मंगलवार को सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात की। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास पर यह मुलाकात हुई। इस दौरान पार्षदों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा न दें और जेल से ही अपनी सरकार चलाएं।
8 डीएम और 12 एसपी बदले
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने 5 राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का ट्रांसफर किया है।
महादेव सट्टा ऐप केस का हिमाचल कनेक्शन
महादेव सट्टा ऐप केस का हिमाचल कनेक्शन सामने है। आरोपी के खिलाफ धर्मशाला में FIR दर्ज हुई है। आरोपी का नाम नीतीश दीवान है, जो रायपुर की जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए धर्मशाला पुलिस आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पहुंची, लेकिन कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट देने से इनकार कर दिया। नीतीश दीवान द्वारा हिमाचल प्रदेश में महादेव सट्टा ऐप के 100 से ज्यादा खाते खोले गए। सबूत मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज किया गया था।
बैतूल में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई
बैतूल में आदिमजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों और मिडिल प्राइमरी स्कूलों की बिजली काटी गई है। प्राइमरी स्कूलों पर ढाई करोड़ और मिडिल स्कूलों पर 72 लाख बिजली बिल बकाया है। कार्यालयों के लंबित बिजली बिल का आंकड़ा विभाग नहीं बता रहा है।
वहीं बिजली कटने के बाद आदिमजाति विभाग के स्कूलों और कार्यालयों में अंधेरा पसरा पड़ा है। भीषण गर्मी में कर्मचारी और स्कूली बच्चों की आफत आ गई है। विभाग प्रमुख शिल्पा जैन का कहना है कि बजट नहीं मिला, जिससे बिजली का बिल नहीं भरा गया है। आगे क्या होगा, इस पर वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लेंगे।
सपा उम्मीदवार के भाजपा पर आरोप
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा से जान का खतरा है। 2 दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के एक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड हुई थी। इसमें हरेंद्र मलिक को माफिया बताया गया था।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है, जिसको भी उन्होंने माफिया कहा है। उसका खत्मा किया है और उनकी कभी भी हत्या कर सकती है। उन्होंने मंत्री डॉ संजीव बालियान के काफिले पर हुए हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भी निशाना साधा और कहा कि मैं नहीं जानता कि यह हमला उन्होंने करवाया है या हुई है, लेकिन इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने काफिले पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश करार दिया। हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिस गांव में हमला हुआ, वह पूरा गांव भारतीय जनता पार्टी समर्थित गांव है। पिछले सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भरपूर वोट मिले हैं।
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई
वाराणसी कोर्ट में आज ज्ञानवापी मामले में सुनवाई हुई और सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रशांत सिंह ने आदेश सुरक्षित रख लिया। ज्ञानवापी प्रकरण के मूलवादी स्वयंभू आइडल लॉर्ड विशेश्वर ने सीपीसी की धारा-1, 10 के तहत पक्षकार बनने लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर न्यायालय ने विचार करते हुए आदेश सुरक्षित कर लिया। अब केस में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।
छत्तीसगढ़ में भाजपा का बड़ा फायदा
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में उनका स्वागत किया गया। गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश में विदेशी टूरिस्ट की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर के सूर्य होटल में विदेशी टूरिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा हैकि रात में सोने के बाद वहीं सुबह नहीं उठा। मृतक की पहचान ऑस्ट्रेलिया निवासी बेली गिवन के रूप में हुई। लसूडिया पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भिजवाया है। मृतक पिछले एक महीने से इंदौर में रह रहा था।
कांग्रेस की एक और सूची जारी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें 17 कैंडिडेट के नाम हैं।
खेल-खेल में नाबालिग ने लगाई फांसी
मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर में नाबालिग ने खेल खेल में फांसी लगा ली। बच्चा अपने कच्चे घर में अकेला था। मां और बड़ा भाई खेत पर मजदूरी करने गए थे। खेलते समय ऊपर लकड़ी के बीम से लटक रही रस्सी के फंदे को गले में बच्चे ने डाल लिया और रस्सी खिंचने से उसका गला घुट गया। सुल्तानपुर के वार्ड नंबर 10 टोहोरिया की घटना है। मां-भाई घर आए, तब घटना का पता चला। सुल्तानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
सौरभ भारद्वाज भाजपा पर भड़के
अरविंद केजरीवाल के घर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भाजपा चाहती है, वह हम कभी होने नहीं देंगे। भाजपा को लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सीट उन्हें मिल जाएगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। किसी कीमत पर भाजपा को मुख्यमंत्री सीट नहीं देंगे।
संजय सिंह को जमानत मिली
दिल्ली के शराब घोटाले में आरोपी आप नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई है। आज सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी। संजय सिंह ने कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की थी। वहीं जमानत की खबर सुनते ही उनकी मां का बयान भी सामने आया है।
महाराष्ट्र्र के चुनाव प्रचारकों की सूची
NCP-SCP ने महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार कैंपेनरों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, रोहित पवार का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ में मधुमक्खियों का हमला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मधुमक्खियों का हमला हुआ। इससे करीब 20 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, वहीं कई लोगों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। लोग दाह संस्कार करने मुक्तिधाम गए हुए थे कि अचानक मधुमक्खियां भिनभिनाने लगीं और पीछे लग गईं। बिश्रामपुर इलाके की घटना है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
बसपा 6 अप्रैल से करेगी शुरू चुनावी अभियान
बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद चुनावी माहौल बनाएंगे। मायावती 6 अप्रैल को नगीना में होने वाली रैली में शामिल हो सकती हैं। 11 अप्रैल को आगरा, 13 अप्रैल को उत्तराखंड के रुड़की में रैली प्रस्तावित है। 15 अप्रैल को पीलीभीत में चुनावी रैली की तैयारी है। बसपा के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी आकाश आनंद उठाएंगे।
बसपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और विधायक उमा शंकर सिंह भी प्रचार करेंगे। नेशनल को- ऑर्डिनेटर 6 अप्रैल को नगीना से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। लोकसभा चुनाव में मायावती और आकाश आनंद करीब 25 रैलियां करेंगे। बसपा प्रमुख मायावती अन्य प्रदेशों में भी चुनाव प्रचार करने जाएंगी।
अरुण गोविल ने भरा नामांकन
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से पूर्व अभिनेता अरुण गोविल ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी CM केशव प्रसाद मार्य भी मौजूद थे।
केजरीवाल के घर जुटेंगे विधायक
आज दिल्ली सरकार के सभी विधायक और सांसद मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर जुटेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वे सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे और आगामी रणनीति बनाएंगे। कई मुद्दों पर अहम चर्चा होने की संभावना है।
बिहार में चुनाव आयोग की कार्रवाई
बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई है। चुनाव आयोग ने बिहार में 2 जिलों के जिलाधिकारी और SP को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इन दोनों आईएएस और आईपीएस अधिकारी को चुनाव कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है।
भूपेश बघेल ने नामांकन भरा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से अपना लोकसभा चुनाव नामांकन भरा है। कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत विशेष रूप से मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। नवी मुंबई के नवाभारत इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी में यह आग लगी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
चीन पर भड़का भारत
अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों का नाम बदलने पर भारत ने चीन पर पलटवार किया है। चीन के प्रयासों को मूर्खतापूर्ण बताते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सौरभ भारद्वाज भाजपा पर भड़के
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेजों के समय में जनता को दबाया जाता था। जनत को डराया जाता था। दबाकर जेल में डराकर दमन करके अंग्रेज शासन करते थे, वैसे ही भाजपा आज कर रही है, बाह मरोड़ कर डरा कर जेल में डाल कर।
बिहार के डिप्टी CM का बड़ा बयान
बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों के हर जगह पहुंचने पर आपत्ति जताई।
बाबा रामदेव को बड़ा झटका
पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है। भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव आज सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपकी ओर से आश्वासन दिया गया और उसके बाद भी उल्लंघन किया गया। यह देश की सबसे बड़ी अदालत की तौहीन है और अब आप माफी मांग रहे हैं। यह हमें स्वीकार नहीं है।
मनीष तिवारी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस करीब 2 बजे बुलाई गई है। दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में नेता मीडिया से रूबरू होंगे।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के 2 मकसद
आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मौके पर अरविंद केजरीवाल को, नेशनल पार्टी के अध्यक्ष को गिरफ्तारी करने के सिर्फ 2 मकसद हैं। एक अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार करने से रोकना, दूसरा दिल्ली की लोकप्रिय सरकार को गिराना, राजधानी में राष्ट्रपति शासन लागू करना।
आतिशी मार्लेना की चेतावनी
आतिशी मार्लेना ने भाजपा को चेतावनी दी है कि आप के नेता उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हमारे नेताओ में आखिरी सांस जब तक बची रहेगी, तब तक हम काम करते रहेंगे। भाजपा चाहे एक-एक आप नेता और कार्यकर्ता को जेल में डाल दे, केजरीवाल का साथ कोई नहीं छोड़ेगा। कल जो ED ने मेरा और सौरभ का नाम किया, वह बयान डेढ़ साल से ED-सीबीआई की चार्जशीट में है, इस बयान को आज क्यों उठाया गया।
आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे ऑफर दिया है। भाजपा आगामी चुनाव से पहले चार और नेताओं को गिरफ्तार कराएगी। मुझे गिरफ्तार करेंगे, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार करेंगे। आम आदमी पार्टी के 4 टॉप लीडर को जेल में डालना काफी नहीं था, इसलिए मुझे राघव, सौरभ सब को गिरफ्तार किया जाएगा।
बाबा रामदेव की कोर्ट में पेशी
पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव की आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी है। एक शख्स ने पतंजलि के विज्ञापन को भ्रामक बताकर याचिका दर्ज की थी। उसी मामले में आज सुनवाई हो रही है।
बिहार में कांग्रेस को झटका
बिहार में कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस में पप्पू यादव की एंट्री को उन्होंने पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बताया है। उन्होंने महागठबंधन का हिस्सा नहीं होने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2004 में जब मैं कांग्रेस में था, उस समय कांग्रेस पार्टी का गठबंधन रामविलास पासवान की पार्टी से था, उस समय भी पप्पू यादव लोजपा से मिल गया था।
मैंने उस समय भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिस समूह में पप्पू यादव रहेंगे, वहां मैं नहीं रहूंगा। वहीं पप्पू यादव को समर्थन देने की बात पर उन्होंने कहा कि जिनके चरित्र पर मुझे यकीन न हो, उसके स्वास्थ्य की मैं अच्छी कामना कर सकता हूं, लेकिन पूर्णिया का नेतृत्व करने के लिए ऐसे व्यक्ति का मुझे आशीर्वाद मिलना कठिन होगा।
बिहार के सांसद आज छोड़ेंगे भाजपा
बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने नाम के आगे से 'मोदी का परिवार' हटाया दिया है। सूत्रों के मुताबिक आज वे दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। दरअसल भाजपा ने मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद को टिकट नहीं दिया है। ऐसे में वे अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में (NDA) में जो सीट बंटवारा हुआ है उसके तहत भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की पार्टी 5, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गंगालूर इलाके में DRG, CRPF और कोबरा जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कोरचोली इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। हालांकि एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन विश्वस्त सूत्रों से खबर सामने आई है।
अमित शाह पर टिप्पणी मामले की सुनवाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की थी, इस मामले की सुनवाई आज MP/ MLA कोर्ट में होगी।
परिवादी के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि बयान मुल्जिम में सुनवाई होगी। राहुल गांधी के व्यक्तिगत तौर पर हाजिर नहीं होने के चलते मानहानी मामले पर सुनवाई लम्बित हो सकती है।
मध्य प्रदेश में सिर कुचलकर हत्या
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 5 दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। मृतक आरोपियों की गरीबी का मजाक उड़ाता था। इसलिए सूर्य नारायण उर्फ मिर्ची की उसके 5 दोस्तों दुर्योधन विश्वकर्मा, बीरन कोल, उमेश कोल, मदन चौधरी, राकेश चौधरी ने मिलकर हत्या कर दी। शराब की बोतल और ईंट पत्थर से सिर कुचल कर मार दिया। 26 मार्च की रात कोरजा रोड़ खेरवा के सुनसान इलाके में वारदात अंजाम दी गई।
सोमवार देररात दुर्गंध आने पर लाश मिली। हत्या करने वाले पांचों दोस्तो को बिजरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात बिजरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोरजा रोड़ खेरवा गांव की है।
MP के बालाघाट में एनकाउंटर
बालाघाट के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर होने की खबर है। लांजी थाना अंतर्गत पितकोना केरेझरी के जंगल में मुठभेड़ हुई। हॉकफोर्स और मलाजखंड दलम के नक्सलियों का एनकाउंटर पुलिस ने किया। गोलीबारी में 5 हार्डकोर नक्सली मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी मृतक नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हे, लेकिन कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। यह एनकाउंटर आमने-सामने का बताया गया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बैतूल में जिंदा जलाई युवती
मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवती को उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोपी ने हमलापुर क्षेत्र में युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम सम्बन्ध थे और युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन कुछ दिनों से युवती उसे नज़रअंदाज कर रही थी और शादी करने से इनकार कर रही थी। सोमवार की सुबह युवती ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया तो युवती ने ही पुलिस को मना कर दिया। युवती एक पेट्रोल पंप पर ही सेल्समेन का काम करती है। वारदात के बाद से युवक फरार है। गंज थाना पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
भोपाल में दामाद पर हमला
काज़ीकैंप इलाके में देर रात घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने ही दामाद पर फायरिंग की। घायल युवक का नाम शानू है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुल्तान ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
जापान में भूकंप के झटके
सोमवार देररात जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त में जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदु इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय इलाका था। हालांकि भूकंप से किस तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सुनामी की चेतावनी भी नहीं है। अब से पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिस वजह से 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे और भारी तबाही मची थी।
छत्तीसगढ़ में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन
31 मार्च तक चेकिंग के दौरान 28 करोड़ 34 लाख रुपये की अवैध राशि जब्त हुई। 8 करोड़ 12 लाख रुपये कैश जब्त हुआ। 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत एक करोड़ 52 लाख रुपये है। 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गईं। 94 लाख रुपये के 23.15 किग्रा कीमती गहने और रत्न जब्त हुए। 17 करोड़ 24 लाख रुपये की अन्य सामग्रियां भी बरामद हुईं।
Aaj Ki Taza Khabrein: देश-दुनिया में आए दिन कोई न कोई हादसा, घटना, प्रोग्राम, घोषणा आदि होने के बारे में पता चलता है, लेकिन सभी जानकारियां मिलती रहें, ऐसा भी संभव नहीं है। भारत में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां जारी हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का मुद्दा का काफी गरमाया हुआ है। वैसे आज की बड़ी खबर बाबा रामदेव हैं, जिनके पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े विवाद की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में हुई।
सुप्रीम कोर्ट में आज सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) मामले की भी सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में CAA पर जवाब दाखिल किया। आगामी 8 अप्रैल को इसी मामले में एक एफिडेविट केंद्र सरकार फाइल किया जाएगा और 9 अप्रैल को दोबारा से केस में सुनवाई होगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव प्रचार की सरगर्मियां रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में और राजस्थान के कोटपूतली में चुनावी रैलियां की।
JDS नेता एचडी कुमारस्वामी अपने करीबी नेताओं को साथ लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक करने दिल्ली पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। वाराणसी कोर्ट ज्ञानवापी मामले में दर्ज याचिका पर सुनवाई हुई। IPL-2024 में आज बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इसके अलावा देश-दुनिया में आज क्या-कुछ हो रहा है, के बारे में पल-पल के अपडेट जानने के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines