हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेजस्वी यादव और तारकिशोर प्रसाद को मिली Y प्लस की सुरक्षा

Aaj ki Taza Khabar: आज दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। IPL में दिल्ली-कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। इसके अलावा आज की ताजा खबरों के अपडेट के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन
देखें देश-दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स...

Live Updates

22:48 (IST) 03 Apr 2024

तेजस्वी यादव और तारकिशोर प्रसाद को मिली Y प्लस की सुरक्षा

राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेजस्वी यादव और तारकिशोर को Y प्लस की सुरक्षा मिली। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

22:46 (IST) 03 Apr 2024

आगरा में हत्या की वजह बने कुत्ते को पकड़कर थाने ले गई पुलिस

यूपी के आगरा में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या हो गई। जिस कुत्ते के कारण हत्या हुई, उस कुत्ते को पकड़कर थाने लाया गया। पशु चिकित्सक की मदद से कुत्ते को थाने लाया गया। थाने से कुत्ते को शेल्टर होम भेजा गया। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को भी जेल भेज चुकी है। यह मामला थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है।

20:53 (IST) 03 Apr 2024

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने सीतापुर सीट से उम्मीदवार बदल लिया। कांग्रेस ने सीतापुर से नकुल दुबे की जगह राकेश राठौर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मथुरा से मुकेश धनगर को टिकट मिला है।

20:53 (IST) 03 Apr 2024

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने सीतापुर सीट से उम्मीदवार बदल लिया। कांग्रेस ने सीतापुर से नकुल दुबे की जगह राकेश राठौर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मथुरा से मुकेश धनगर को टिकट मिला है।

19:07 (IST) 03 Apr 2024

शिंदे की शिवसेना ने हिंगोली सीट से बदला उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना शिंदे गुट ने हिंगोली से अपना उम्मीदवार बदला। पार्टी ने हेमंत पाटिल की उम्मीदवारी रद्द कर बाबूराव कदम को टिकट दिया। हेमंत पाटिल की पत्नी राजश्री पाटिल को यवतमाल वाशिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

18:29 (IST) 03 Apr 2024

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की एक और डिमांड पूरी की

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल की इजाजत दी। केजरीवाल का कहना था कि वो डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्हें बार-बार चाय पीनी होती है, जबकि जेल ऑथिरिटी सिर्फ नियमों के हिसाब से उन्हें चाय उपलब्ध करा सकती है। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल की मंजूरी दी। ये केतली उन्हें उनके वकील और घरवाले उपलब्ध कराएंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत मान जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तिहाड़ जेल को चिट्ठी लिखी। सीएम मान ने अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा।

18:13 (IST) 03 Apr 2024

मौसम में रहेगा अल नीनो का प्रभाव, ज्यादा पड़ेगी गर्मी, जानें IMD का अलर्ट

आईएमडी ने इस साल अल नीनो का प्रभाव देखा जाएगा और इससे गर्मी ज्यादा पड़ेगी। हिट वेव से कोई प्रभावित नही हो, इसके लिए समीक्षा बैठक की गई और विशेषज्ञों की सलाह ली गई। राज्यों को एडवाइजरी भी जारी की गई है।

17:43 (IST) 03 Apr 2024

BSP की सूची जारी

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

16:59 (IST) 03 Apr 2024

चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 22 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा समेत कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। चिराग पासवान पर भी पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है।

16:45 (IST) 03 Apr 2024

मध्य प्रदेश में 71 लाख की धोखाधड़ी

मध्य प्रदेश में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियाई युवक अबूह मारवलयस, जोसेफ डायोज समेत मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती की और उसे करीब एक करोड़ का गिफ्ट देने का झांसा दिया। तोहफे के लालच में लड़की आरोपी के फ्रॉड में फंस गई। इसके बाद पार्सल डिलीवरी चार्ज, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग फीस, एंटी टेररिज्म सर्टिफिकेट टेक्स के नाम पर अलग-अलग चार्ज के रूप में 71 लाख रुपये वसूले गए। 13 अलग-अलग बैंक खातों में करीब 71 लाख रुपये की राशि जमा करवाई गई।

16:00 (IST) 03 Apr 2024

महाराष्ट्र कांग्रेस बैठक में बड़ा फैसला

संजय निरुपम बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उनको स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का फैसला लिया गया है। उनको कांग्रेस से निकालने का प्रस्ताव भी दिल्ली भेजने की तैयारी है। कांग्रेस अनुशासन समिति फैसला लेगी। कांग्रेस की बैठक मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन में चल रही है।

15:31 (IST) 03 Apr 2024

शशि थरूर ने भरा नामांकन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव नामांकन भरा। उनके खिलाफ भाजपा के के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ रहे हैं।

14:48 (IST) 03 Apr 2024

बॉक्सर विजेंद्र ने छोड़ी कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंद्र ने पार्टी छोड़ दी है और भाजपा जॉइन कर ली है।

14:44 (IST) 03 Apr 2024

दुबई से आया अवैध सोना

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम चैकिंग में आज 71 लाख का करीब 1200 ग्राम अवैध सोना मिला। दुबई से आई फ्लाइट में चेकिंग के दौरान सीट के नीचे से सोना बरामद हुआ। हालांकि इसे लाने वाले का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कस्टम एक्ट 1962 के तहत कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर लिया गया है।

14:37 (IST) 03 Apr 2024

भाजपा नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा

बंगाल BJP के 4 नेताओं को आज केंद्रीय सुरक्षा मिली है। कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली को 'Y', बैरकपुर से चुनाव उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 'Z', अभिजीत बर्मन और तापस दास को 'X' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

14:05 (IST) 03 Apr 2024

बागपत में चुनावी 'खेल'

उत्तर प्रदेश में बागपत लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी को अभी चुनाव नामांकन भरने के लिए मना कर दिया गया है। उनकी जगह चुनावी मैदान में डटे साहिबाबाद से विधायक रहे अमरपाल शर्मा को टिकट मिलना सम्भावित है।

14:01 (IST) 03 Apr 2024

कांग्रेस का घर-घर गारंटी अभियान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ़्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को यह गारंटी कार्ड्स वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं। प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खरगे और Rahul Gandhi द्वारा घोषित कांग्रेस पार्टी की 5 न्याय 25 गारंटियों का विवरण है।

13:46 (IST) 03 Apr 2024

राहुल गांधी ने भरा नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव 2024 नामांकन भर दिया है। वे रोड शो करते हुए चुनाव अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान जहां उनके साथ बहन प्रियंका गांधी रहीं, वहीं उनके रोड शो में भारी जनसैलाब भी उमड़ा।

13:27 (IST) 03 Apr 2024

छत्तीसगढ़ में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के भानपुरी में एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह 11000 केवी लाइन के टॉवर चढ़ गया। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने युवक से नीचे उतरने के लिए निवेदन किया, लेकिन वह नहीं माना।

जिस वक्त युवक चढ़ा, उस वक्त उस लाइन में बिजली नही दौड़ रही थी। कल शाम 5 बजे से भानपुरी इलाके में ट्रांसफार्मर प्रॉब्लम की वजह से बिजली गुल थी। युवक नशे में बताया जा रहा है। उसे नीचे उतारने के लिए टिप्पर को बुलाया गया, जिसके माध्यम से युवक को खंभे से नीचे उतारा गया, हालांकि पुलिस के पूछताछ करने पर युवक कुछ नहीं बोल रहा है।

13:13 (IST) 03 Apr 2024

ग्वालियर में पत्नी की हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के वायु नगर में प्रेम संबंधों के चलते पत्नी की हत्या की गई है। पति खुद थाने पहुंचा और पत्नी की मौत होने की बात बताई। हालांकि उसने पत्नी की मौत को नेचुरल डेथ बताया, लेकिन पुलिस को उसके थाने आने का मंतव्य समझ नहीं आया। शक होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि महिला की मौत गला घुटने से हुई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

12:49 (IST) 03 Apr 2024

बागपत में ट्रक ने ई-र‍िक्‍शा को मारी टक्‍कर, 2 बच्‍चों की मौत

यूपी के बागपत में स्‍पीड से आ रहे ट्रक ने ई-र‍िक्‍शा को जोरदार टक्‍कर मार दी है। इस घटना में दो बच्‍चों की मौत हो गई है और चार मह‍िलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है क‍ि पर‍िवार पूजा अर्चना के ल‍िए गांव जा रहे थे।

12:16 (IST) 03 Apr 2024

राहुल गांधी का चुनाव नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव नामांकन भर रहे हैं। वे रोड शो करते हुए नामांकन भरने जा रहे हैं। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी हैं।

12:11 (IST) 03 Apr 2024

पंजाब लोकसभा चुनाव की भगवंत मान ने संभाली कमान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी कमान संभाल ली है। आज वह संगरूर लोकसभा के उम्‍मीदवार गुरमीत स‍िंह मीत हेयर समेत कई पदाध‍िकार‍ियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

11:48 (IST) 03 Apr 2024

सुशील मोदी को कैंसर

ब‍िहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बारे में खुद ट्वीट कर उन्‍होंने जानकारी दी है।

https://twitter.com/SushilModi/status/1775401127351304541?s=20

11:04 (IST) 03 Apr 2024

संजय स‍िंह नहीं छोड़ सकेंगे द‍िल्‍ली-एनसीआर, कोर्ट का आदेश-सबूतों से न करें छेड़छाड़

आम आदमी पार्टी सांसद संजय स‍िंह को बेल ऑर्डर आ गया है। उनकी र‍िहाई की प्रक्र‍िया जारी है। जमानत के ल‍िए कोर्ट ने कुछ शर्तें भी तय की हैं, ज‍िनमें द‍िल्‍ली से बाहर न जाने का आदेश है। इसके अलावा उन्‍हें सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने और जांच में सहयोग करने की भी ह‍िदायत दी गई है।

10:34 (IST) 03 Apr 2024

केजरीवाल की ग‍िरफ्तारी के ख‍िलाफ सामूह‍िक उपवास का ऐलान

आप नेता गोपाल राय ने कहा है क‍ि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अप्रैल को पूरे देश में सामूहिक उपवास किया जाएगा। गोपाल राय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर यह बात कही है। उन्‍होंने यह भी कहा है क‍ि साज‍िश के तहत अरव‍िंद केजरीवाल की ग‍िरफ्तारी हुई है।

10:20 (IST) 03 Apr 2024

गवाहों को डराया धमकाया जा रहा: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा है क‍ि गवाहों को डरा धमका कर बयान ल‍िए जा रहे हैं। छह महीने में ईडी को कोई सबूत नहीं म‍िला है। उन्‍होंने कहा क‍ि साज‍िश के तहत केजरीवाल को जेल में भेजा गया है।

10:08 (IST) 03 Apr 2024

गाज‍ियाबाद के वैशाली में कार शोरूम में भीषण आग

गाज‍ियाबाद के वैशाली में एक कार शोरूम में आग लगने की खबर आई है। यह आग सुबह 5.30 बजे लगी थी। शोरूम में 25 से ज्‍यादा कारें खड़ी थीं और गनीमत रही क‍ि क‍िसी ने भी आग नहीं पकड़ी।

https://twitter.com/ani_digital/status/1775380340166533328

09:52 (IST) 03 Apr 2024

सपा व‍िधायक छोटेलाल यादव का न‍िधन

समाजवादी पार्टी से तीन बार बाराबंकी सदर सीट से विधायक व पूर्व राज्यमंत्री रहे छोटेलाल यादव का लखनऊ के सहारा अस्पताल में न‍िधन हो गया है। एक दिन पूर्व सांस लेने में द‍िक्‍कत के चलते लखनऊ के सहारा अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्‍होंने देर रात अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय छोटेलाल यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। बाद में वह बीजेपी में शाम‍िल हो गए थे।

09:40 (IST) 03 Apr 2024

उद्धव ने BJP को द‍िया जोर झटका, जलगांव के सांसद पहुंचेंगे मातोश्री

महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को जोर का झटका द‍िया है। जलगांव से बीजेपी सांसद उन्‍मेश पाट‍िल और पूर्व मूयर करण पवार उद्धव ठाकरे की श‍िव सेना में शाम‍िल हो सकते हैं। वह श‍िव सेना अध्‍यक्ष से म‍िलने मातोश्री 12 बजे पहुंचेंगे।

https://twitter.com/rautsanjay61/status/1775365351393701890?s=48&t=yEfjmd2cdaZHL9WnpmpeaQ

09:24 (IST) 03 Apr 2024

छत्तीसगढ़ के जंगल से अब तक 13 नक्‍सल‍ियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़ के कोरचोली के जंगल मे हुई मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। कल देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। आज सुबह सर्चिंग के बाद जवानों ने और 3 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। करीब 8 घंटे नक्‍सल‍ियों के साथ मुठभेड़ चली थी।

08:36 (IST) 03 Apr 2024

गोपाल राय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन के दूसरे चरण की घोषणा की जाएगी। साथ ही शराब घोटाले को लेकर भी बात की जाएगी।

08:11 (IST) 03 Apr 2024

अरविंद केजरीवाल की सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ED अपना जवाब दाखिल कर चुकी है, अब देखना यह है कि हाईकोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलती है या नहीं, क्योंकि केजरीवाल ने अपनी याचिका में अंतरिम राहत के तौर पर रिहाई भी मांगी है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने ED को 2 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का समय दिया था, जो सबमिट कर दिया गया है।

07:55 (IST) 03 Apr 2024

आज रिटायर होंगे मनमोहन सिंह

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (91) करीब 30 साल बाद राज्यसभा से रिटायर हो जाएंगे। नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे मनमोहन अक्टूबर 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य बने। 1995, 2001, 2007 और 2013 में राज्यसभा मेंबर बने। 1999 का लोकसभा चुनाव दक्षिणी दिल्ली से हारे।

1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे और लोकसभा सदस्य बने रहे। 14 जून 2019 को असम से राज्यसभा सदस्यता खत्म हुई तो भाजपा के मदन लाल सैनी के निधन के बाद उप-चुनाव जीतकर 19 अगस्त 2019 को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए। आज रिटायर हो रहे हैं।

07:35 (IST) 03 Apr 2024

19 को उत्तराखंड में छुट्टी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग आगामी 19 अप्रैल को होनी है। इस दिन उत्तराखंड में पब्लिक हॉलिडे रहेगा। धामी सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी नोटिफिकेशन राज्यभर में अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस दिन राज्य के सभी शिक्षण संस्थान, सरकार और निजी दफ्तर, इंडस्ट्रियल सेक्टर आदि बंद रहेंगे, ताकि लोग वोट डाल सकें।

07:20 (IST) 03 Apr 2024

राहुल गांधी का रोड शो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव नामांकन भरेंगे। नॉमिनेशन से पहले राहुल कलपेट्टा में रोड शो करेंगे। चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रोड शो में 7 क्षेत्रों मनन्थावडी, सुल्तान बाथे, कलपेट्टा, एर्नाड, वंडूर, नीलांबुर और तिरुवंबदी से पार्टी वर्करों के जुटने की उम्मीद है।

07:01 (IST) 03 Apr 2024

ताइवान में आया भूकंप

ताइवान में आज तड़के जोरदार भूकंप आया। राजधानी ताइपे में साढ़े 7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। इसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई।

Aaj ki Taza Khabar: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों ने तेजी पकड़ ली है। दिग्गज उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरे जा रहे हैं। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से लोकसभा चुनाव नामांकन भरा। वहीं आज प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट मीटिंग भी हुई, जिसमें कुछ फैसले लिए गए। अरविंद केजरीवाल का मुद्दा भी आज सुर्खियों में रहा। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर आज सुनवाई हुई।

30 साल बाद आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रिटायर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार किया। वहीं IPL के 17वें सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा आज देशभर में क्या हो रहा है? दूसरे देशों में क्या घटनाक्रम हो रहे हैं, आदि के बारे में पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola