आतंकी घुसपैठ की आशंका के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन

Breaking Latest News in Hindi: सुप्रीम कोर्ट ने आज मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वहीं पीएम मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स से बात करेंगे।

Breaking News Live Updates

Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज 11 दिसंबर बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर शराब नीति केस से जुड़ी है। मनीष सिसोदिया की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने जमानत की शर्तों में छूट की मांग की है। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स से बात करेेंगे। इसमें 1300 छात्र शामिल होंगे। कल की बड़ी खबर राइजिंग राजस्थान समिट से भी जुड़ी रही। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सीएम भजनलाल शर्मा से नाराजगी जताई है। वहीं विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए एक नोटिस दिया है। आज की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

आतंकी घुसपैठ की आशंका के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन

आतंकी घुसपैठ की आशंका के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, अंतराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे की आड़ में आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान, सीआरपीएफ के जवान, जम्मू पुलिस के जवानों ने बड़े पैमाने पर ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, आतंकी ठिकाना ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सेना ने एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सेना को सूचना मिली थी कि रियासी में आंतकी ठिकाना है। सूचना के आधार पर सेना ने ये इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

रायपुर: हसदेव एक्सप्रेस में युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश

रायपुर: हसदेव एक्सप्रेस की एक बोगी में युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड कर ली है। शव फंदे पर लटका हुआ मिला, आरपीएफ के अनुपसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है, अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन दुर्ग से धुलकर पहुंची थी, जहां जांच के दौरान पुलिस को इस घटना का पता चला।

अतुल सुभाष सुसाइड कांड: सुसाइड के लिए कथित आरोपी के घर जौनपुर पहुंची पुलिस

अतुल सुभाष सुसाइड कांड के आरोपी परिवार के घर पर जौनपुर बेंगलुरु पुलिस पहुंची है। पुलिस पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि एसपी साहब के आदेश पर हम लोग सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से आये है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु पुलिस की यहां आने की हम लोगों को कोई सूचना नही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस दिल्ली पहुंचे, 14 दिसंबर को होना है कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस दिल्ली पहुंचे हैं। वे यहां पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। 14 दिसंबर को महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार होना है। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पहले से दिल्ली में मौजूद हैं।

कार्ति चिदंबरम मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। याचिका में जमानत की शर्तों पर संशोधन की मांग की गई है।

एयर इंडिया की उड़ान रोकी

चेन्नई एयरपोर्ट पर सिंगापुर को जाने वाले एयर इंडिया की उड़ान को रोका गया है। हालांकि किन कारणों से ऐसा किया गया है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 12वां दिन है। राज्यसभा में सभापति पर लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और उसके बाद अगले दिन तक के लिए स्थ्गित कर दी गई।

भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाता हूं- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, मुझे लगता है कि सत्तारूढ़ सरकार संविधान पर चर्चा नहीं करना चाहती। मैं किरण रिजिजू से पूछना चाहता हूं कि क्या आप उपराष्ट्रपति पद को जाति और धर्म से परिभाषित करेंगे? आप राज्यसभा में विपक्ष के नेता को इसलिए बोलने नहीं देते क्योंकि वह दलित समुदाय से आते हैं? मैं भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाता हूं।

आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत की शर्तों में छूट दी है। अब सिसोदिया को सप्ताह में दो बार थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। जमानत शर्तों में ढील देने के लिए उनकी ओर से अर्जी दायर की गई थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा सिसोदिया को ट्रायल के दौरान नियमित तौर पर पेश होना होगा।

क्या चुनाव आयोग ने कभी सच बोला है- अरविंद सावंत

ईवीएम मुद्दे पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा, क्या चुनाव आयोग ने कभी सच बोला है? पार्टियों और उम्मीदवारों की ओर से इतनी शिकायतें आईं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

कांग्रेस ने एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया

संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों आज अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची से 'वोट काटने की कोशिश' करने का आरोप लगाया है।

हम देश को बेचने की साजिश के खिलाफ- कांग्रेस

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "हमने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया है और उनसे अनुरोध किया है कि वे देश को न बेचें और देश को आगे ले जाएं। दुर्भाग्य से, हम देख रहे हैं कि अडानी इन दिनों देश चला रहे हैं, सब कुछ उन्हें दिया जा रहा है और गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। हम देश को बेचने की साजिश के खिलाफ हैं।

पंजाब के कई शहरों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी

एनआईए ने आज सुबह पंजाब के कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। एनआईए ने बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा जिलों में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं: केजरीवाल

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर बनी सहमति

दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें, अन्य भारतीय गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी सीटें आप को मिल सकती हैं।

कुड्डालोर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश

तमिलनाडु के कुड्डालोर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

भारत ने सीरिया से 75 लोगों को निकाला

सीरिया में गृह युद्ध छिड़ने के बाद भारत ने अपने 75 नागरिकों को निकाल दिया है। निकाले गए लोगों में जम्मू-कश्मीर केे 44 जायरीन शामिल हैं। सभी भारतीय लेबनान पहुंच चुके हैं।

लोगों ने रैन बसेरे में ली शरण

दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरे में शरण लेते हैं। (दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरे से ली गई तस्वीरें)

कनाडा में हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन

कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हालिया हमले के विरोध में टोरंटो में बांग्लादेश वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

उपद्रवियों ने एक बारात में जमकर तांडव मचाया

नवादा में उपद्रवियों ने एक बारात में जमकर तांडव मचाया। शहर के सोनार पट्टी मोहल्ले में मंगलवार देर रात बारातियों के साथ मारपीट की गई। वहीं महिलाओं के साथ लूटपाट की। इस हमले में 2 बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने दूल्हे के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीेजे को भी नुकसान पहुंचाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ