सूत्रों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल को 27-29 मई 2025 को मास्को में आयोजित होने वाली सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेना था। हालांकि, मौसमी फ्लू के कारण अस्वस्थता के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ हैं। वह जल्द ही रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर रूस के साथ द्विपक्षीय जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने भुवनेश्वर में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्मंत्रियों की बैठक पर कहा कि कल NDA के CM-DCM कॉन्कलेव का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि डबल इंजन की सरकार का काम पूर्ण होना चाहिए। इस ओर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। NDA सरकार के सुशासन मॉडल को दूसरे राज्य कैसे लागू करें, उसका भी एक सत्र था। स्वच्छता के साथ सुशासन को आगे लाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने हमें जो दिशा दिखाई है, उस पर हम सब काम करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जो देश (पाकिस्तान) विभाजन के बाद पैदा हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी करना है और भारत को नुकसान पहुंचाना है। वहीं, हमारा लक्ष्य गरीबी उन्मूलन, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और अपना विकास करना है। विकसित भारत तभी संभव है जब हमारे सुरक्षा बल और अर्थव्यवस्था मजबूत हों।’
पीएम ने कहा कि ‘गुजरात में आप सभी ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है और उसके बाद देशभर के लाखों लोग भी मुझे अपना आशीर्वाद देने में पीछे नहीं रहे। आपके आशीर्वाद की शक्ति से ही मैं देश की जनता की सेवा में दिन-रात समर्पित रहा हूं।’
देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विकास पर भी पीएम ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘देश की प्रगति के लिए जो भी जरूरी है, हम उसका निर्माण भारत में ही करें, ये आज के समय की मांग है। आज भारत मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। चाहे देश की जरूरत की वस्तुओं का उत्पादन हो या फिर हमारे देश में बनी वस्तुओं का दुनिया के अलग-अलग देशों में निर्यात, निर्यात लगातार बढ़ रहा है।’
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम ने कहा कि ‘मैंने सुरक्षा बलों को खुली छूट दी। हमारे बहादुरों ने वह किया, जो दुनिया ने कई दशकों से नहीं देखा था। हमने नौ आतंकी ठिकानों की तलाश की, उनके स्थान की पुष्टि की। 6 तारीख की रात को, 22 मिनट में हमने उनको मिट्टी में मिला दिया।’
दाहोद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पिता को उनके बच्चों के सामने (पहलगाम में) गोली मार दी गई। जब हम उन तस्वीरों को देखते हैं तो खून खौल उठता है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी, इसलिए मोदी ने वह किया, जिसके लिए आपने मुझे प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी दी है।’
दाहोद में पीएम मोदी ने कहा कि ‘जब कोई हमारी बहनो के सिन्दूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा मोदी से मुकाबला कितना मुश्किल होता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया, उसके बाद क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकते हैं? जब कोई हमारी बहनों और माताओं के माथे से सिन्दूर उतारता है, तो उसका मिटना भी तय है।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, यह भारतीयों के मूल्यों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकवाद फैलाने वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी के साथ प्रतिद्वंद्विता कितनी कठिन हो सकती है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने पहगाम आतंकी हमले पर कहा कि ‘इसकी तस्वीरें देखते ही खून खौल जाता है। पाकिस्तान का लक्ष्य भारत से दुश्मनी है।’
पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में सब खड़े होकर झंडा फहराएं। सभी लोग साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाएं।
PM ने ऑपरेशन पर कहा कि ‘हमने वो किया, जो सदियों से किसी ने नहीं किया था। हमने आतंकियों के ठिकानों को खोजकर उनको मिट्टी में मिला दिया।’ पीएम ने कहा कि ‘पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी। पीएम ने कहा कि आज जो सेना के जवान आए हैं, उनको सलाम करता हूं।’
पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ‘जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका मिटना भी तय हो जाता है। ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं है। आतंकवादियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना कितना भारी होता है।’
PM ने कहा कि ‘साथियों, जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता है। सरकार ने आदिवासियों के लिए योजना बनाई, जिससे उन्हें रोजगार दिया जा सके। लाखों आदिवासी प्रजा के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।’
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि ‘कुछ समय पहले ही यहां दाहोद के इलेक्ट्रिक इंजन कारखाने का उद्घाटन हुआ है। मैं तीन साल पहले यहां शिलान्यास के लिए आया था। लोग कहते थे कि चुनाव के लिए शिलान्यास किया गया था, कहते थे कि कुछ नहीं बनेगा।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘आज हम देख रहे हैं कि यहां पहला इलेक्ट्रिक इंजन बन चुका है, जिसको कुछ समय पहले ही हरी झंडी दिखाई गई है।’
दाहोद में पीएम मोदी ने कहा कि ‘हाल के सालों में देश ने ऐसे निर्णय लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व थे। 140 करोड़ भारतीय हमारे देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह समय की मांग है कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक हर चीज देश के अंदर बनाई जाए। भारत विनिर्माण की दुनिया में आगे बढ़ रहा है।’
पीएम ने कहा कि ‘मैं देश के लिए काम करता रहा। आज का भारत मेट्रो कुछ विदेशों में एक्सपोर्ट कर रहा है। पीएम ने कहा कि आज शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में गुजरात ने अपना झंडा ऊंचा किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा अपने संबोधन में कहा कि ‘दशकों पुरानी बेड़ियों को देश ने तोड़ा। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर उजाले में आ गया है। तिरंगा फहरा रहा है, हम सभी विकसित देश बनाने में लगे है।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘आज की मांग ये है कि देश को जो चाहिए, हम देश में ही बनाए। देश की जरूरत का निर्माण हो या दुनिया में हमारे देश की चीजों का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है।’
पीएम ने कहा कि ‘गुजरात के लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया। बाद में देश के लोगों ने आशीर्वाद देने में कमी नहीं रखी। मैं दिन रात देश वासियों के लिए कार्य करता रहा।’
पीएम ने कहा कि आज सबकुछ भारत में ही बन रहा है। हाई स्पीड रेल का कोई नहीं लेता था, आज मेट्रो कोच गुजरात में बन रहे हैं।
दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज 26 मई है, 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया।’