मौसमी फ्लू के कारण मास्को नहीं जाएंगे NSA अजीत डोभाल

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 26 मई 2025 News LIVE: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत भी करने वाले हैं।

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24GFX

पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में डेलिगेशन कुवैत पहुंच गया है। इसके अलावा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की भी शुरुआत करने वाले हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी संसदीय सीट से चुनाव हारने के बाद पूर्व सांसद स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी के दौरे पर जा रही हैं। देश-दुनिया की खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

मौसमी फ्लू के कारण मास्को नहीं जाएंगे NSA अजीत डोभाल

सूत्रों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल को 27-29 मई 2025 को मास्को में आयोजित होने वाली सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेना था। हालांकि, मौसमी फ्लू के कारण अस्वस्थता के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ हैं। वह जल्द ही रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर रूस के साथ द्विपक्षीय जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

'NDA सरकार के सुशासन मॉडल को दूसरे राज्य कैसे लागू करें', CM-DCM की बैठक के बाद क्या बोलीं ओडिशा की डिप्टी सीएम

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने भुवनेश्वर में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्मंत्रियों की बैठक पर कहा कि कल NDA के CM-DCM कॉन्कलेव का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि डबल इंजन की सरकार का काम पूर्ण होना चाहिए। इस ओर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। NDA सरकार के सुशासन मॉडल को दूसरे राज्य कैसे लागू करें, उसका भी एक सत्र था। स्वच्छता के साथ सुशासन को आगे लाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने हमें जो दिशा दिखाई है, उस पर हम सब काम करेंगे।"

LIVE Breaking News in Hindi: 'पाकिस्तान का लक्ष्य भारत से दुश्मनी करना'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'जो देश (पाकिस्तान) विभाजन के बाद पैदा हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी करना है और भारत को नुकसान पहुंचाना है। वहीं, हमारा लक्ष्य गरीबी उन्मूलन, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और अपना विकास करना है। विकसित भारत तभी संभव है जब हमारे सुरक्षा बल और अर्थव्यवस्था मजबूत हों।'

LIVE Breaking News in Hindi: जनता की सेवा में दिन-रात समर्पित रहा हूं- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि 'गुजरात में आप सभी ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है और उसके बाद देशभर के लाखों लोग भी मुझे अपना आशीर्वाद देने में पीछे नहीं रहे। आपके आशीर्वाद की शक्ति से ही मैं देश की जनता की सेवा में दिन-रात समर्पित रहा हूं।'

LIVE Breaking News in Hindi: आज के समय की मांग है- पीएम

देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विकास पर भी पीएम ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि 'देश की प्रगति के लिए जो भी जरूरी है, हम उसका निर्माण भारत में ही करें, ये आज के समय की मांग है। आज भारत मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। चाहे देश की जरूरत की वस्तुओं का उत्पादन हो या फिर हमारे देश में बनी वस्तुओं का दुनिया के अलग-अलग देशों में निर्यात, निर्यात लगातार बढ़ रहा है।'

LIVE Breaking News in Hindi: 22 मिनट में हमने उनको मिट्टी में मिला दिया - PM मोदी

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम ने कहा कि 'मैंने सुरक्षा बलों को खुली छूट दी। हमारे बहादुरों ने वह किया, जो दुनिया ने कई दशकों से नहीं देखा था। हमने नौ आतंकी ठिकानों की तलाश की, उनके स्थान की पुष्टि की। 6 तारीख की रात को, 22 मिनट में हमने उनको मिट्टी में मिला दिया।'

LIVE Breaking News in Hindi: पिता को उनके बच्चों के सामने मारा गया- PM मोदी

दाहोद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'पिता को उनके बच्चों के सामने (पहलगाम में) गोली मार दी गई। जब हम उन तस्वीरों को देखते हैं तो खून खौल उठता है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी, इसलिए मोदी ने वह किया, जिसके लिए आपने मुझे प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी दी है।'

LIVE Breaking News in Hindi: 'यह भारतीयों के मूल्यों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है'

दाहोद में पीएम मोदी ने कहा कि 'जब कोई हमारी बहनो के सिन्दूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा मोदी से मुकाबला कितना मुश्किल होता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया, उसके बाद क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकते हैं? जब कोई हमारी बहनों और माताओं के माथे से सिन्दूर उतारता है, तो उसका मिटना भी तय है।' पीएम ने आगे कहा कि 'ऑपरेशन सिन्दूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, यह भारतीयों के मूल्यों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकवाद फैलाने वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी के साथ प्रतिद्वंद्विता कितनी कठिन हो सकती है।'

LIVE Breaking News in Hindi: तस्वीरें देखते ही खून खौल जाता है- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने पहगाम आतंकी हमले पर कहा कि 'इसकी तस्वीरें देखते ही खून खौल जाता है। पाकिस्तान का लक्ष्य भारत से दुश्मनी है।'

LIVE Breaking News in Hindi: भारत माता की जय के नारे लगाएं- पीएम

पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में सब खड़े होकर झंडा फहराएं। सभी लोग साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाएं।

LIVE Breaking News in Hindi: 'आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया'

PM ने ऑपरेशन पर कहा कि 'हमने वो किया, जो सदियों से किसी ने नहीं किया था। हमने आतंकियों के ठिकानों को खोजकर उनको मिट्टी में मिला दिया।' पीएम ने कहा कि 'पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी। पीएम ने कहा कि आज जो सेना के जवान आए हैं, उनको सलाम करता हूं।'

LIVE Breaking News in Hindi: 'ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं'

पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि 'जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका मिटना भी तय हो जाता है। ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं है। आतंकवादियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना कितना भारी होता है।'

LIVE Breaking News in Hindi: आदिवासियों के लिए किया काम- PM

PM ने कहा कि 'साथियों, जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता है। सरकार ने आदिवासियों के लिए योजना बनाई, जिससे उन्हें रोजगार दिया जा सके। लाखों आदिवासी प्रजा के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।'

LIVE Breaking News in Hindi: मैं तीन साल पहले यहां आया था- PM

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि 'कुछ समय पहले ही यहां दाहोद के इलेक्ट्रिक इंजन कारखाने का उद्घाटन हुआ है। मैं तीन साल पहले यहां शिलान्यास के लिए आया था। लोग कहते थे कि चुनाव के लिए शिलान्यास किया गया था, कहते थे कि कुछ नहीं बनेगा।' पीएम ने आगे कहा कि 'आज हम देख रहे हैं कि यहां पहला इलेक्ट्रिक इंजन बन चुका है, जिसको कुछ समय पहले ही हरी झंडी दिखाई गई है।'

LIVE Breaking News in Hindi:140 करोड़ भारतीय कर रहे काम- पीएम मोदी

दाहोद में पीएम मोदी ने कहा कि 'हाल के सालों में देश ने ऐसे निर्णय लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व थे। 140 करोड़ भारतीय हमारे देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह समय की मांग है कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक हर चीज देश के अंदर बनाई जाए। भारत विनिर्माण की दुनिया में आगे बढ़ रहा है।'

LIVE Breaking News in Hindi: गुजरात ने नाम ऊंचा किया- पीएम

पीएम ने कहा कि 'मैं देश के लिए काम करता रहा। आज का भारत मेट्रो कुछ विदेशों में एक्सपोर्ट कर रहा है। पीएम ने कहा कि आज शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में गुजरात ने अपना झंडा ऊंचा किया है।

LIVE Breaking News in Hindi: दशकों पुरानी बेड़ियों को देश ने तोड़ा- PM

प्रधानमंत्री ने कहा अपने संबोधन में कहा कि 'दशकों पुरानी बेड़ियों को देश ने तोड़ा। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर उजाले में आ गया है। तिरंगा फहरा रहा है, हम सभी विकसित देश बनाने में लगे है।' पीएम ने आगे कहा कि 'आज की मांग ये है कि देश को जो चाहिए, हम देश में ही बनाए। देश की जरूरत का निर्माण हो या दुनिया में हमारे देश की चीजों का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है।'

LIVE Breaking News in Hindi: गुजरात के लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद

पीएम ने कहा कि 'गुजरात के लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया। बाद में देश के लोगों ने आशीर्वाद देने में कमी नहीं रखी। मैं दिन रात देश वासियों के लिए कार्य करता रहा।'

LIVE Breaking News in Hindi: भारत में होता है उपकरणों का निर्माण

पीएम ने कहा कि आज सबकुछ भारत में ही बन रहा है। हाई स्पीड रेल का कोई नहीं लेता था, आज मेट्रो कोच गुजरात में बन रहे हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया- पीएम

दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज 26 मई है, 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया।'

LIVE Breaking News in Hindi: पीएम मोदी का संबोधन

दाहोद में पीएम मोदी जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने रेलवे के प्लांट के उद्घाटन पर कहा कि 'आज गुजरात के नाम पर एक और कामयाबी लिखी गई।'

LIVE Breaking News in Hindi: जनता को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

दाहोद में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है।

LIVE Breaking News in Hindi: 24,000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

LIVE Breaking News in Hindi: सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को किया सम्मानित

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया है। पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: जम्मू और कश्मीर शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर

दक्षिण कोरिया में थिंक टैंक के साथ एक बैठक में, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 'जम्मू और कश्मीर शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आ गया था। यह सीमा पार के लोगों को अप्रिय लगा, जिन्हें लगा कि वे अपनी भविष्य की गतिविधियों के लिए उपजाऊ जमीन खो देंगे और यही समय था हमला करने का।'

LIVE Breaking News in Hindi: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों और छात्रावासों का उद्घाटन किया। उन्होंने 43 मुख्यमंत्री आदर्श समग्र विद्यालयों और 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय समग्र विद्यालयों का भी शिलान्यास किया।

LIVE Breaking News in Hindi: 'किसी को डरने की जरूरत नहीं'

वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा कि 'जब पीएम मोदी हमें क्रॉस कर रहे थे, तो उन्होंने झुककर प्रणाम किया और हमने भी वैसा ही किया। यह बहुत अलग पल था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ऐसा लगा जैसे वह दुनिया को संदेश दे रहे थे कि हम आप सबके साथ खड़े हैं और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।'

LIVE Breaking News in Hindi: पीएम के साथ अश्विनी वैष्णव भी रहे मौजूद

गुजरात के दाहोद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

LIVE Breaking News in Hindi: लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का उत्पादन करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।

LIVE Breaking News in Hindi: कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक में कौन-कौन शामिल?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संसद में विदेश मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की पहली बैठक है। इस बैठक में विदेश मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय विदेश मंत्री जयशंकर और राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा, बैठक में कांग्रेस के वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, गुरजीत औजला, सपा की जया बच्चन, डीएमके के दयानिधि मारन, बीजेपी के अनिल फिरोजिया जैसे सांसद मौजूद हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: 'पाकिस्तान न डाले भारत पर बुरी नजर'

पीएम मोदी के गुजरात दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। नील सोनी, जो एक भाजपा कार्यकर्ता हैं, वह कहते हैं, 'जब तक प्रधानमंत्री मोदी हैं, पाकिस्तान को भारत की ओर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर तो बस शुरुआत है, हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है।'

LIVE Breaking News in Hindi: भुज भी जाएंगे पीएम मोदी

वडोदरा के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी भुज भी जाएंगे, जहां वे 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

LIVE Breaking News in Hindi: विदेश मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक शुरू

विदेश मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। कमेटी के सदस्यों को विदेश मंत्री एस. जयशंकर जानकारी देंगे। सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर बात होगी। साथ ही, पहलगाम आतंकी हिंसा और ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की जाएगी।

LIVE Breaking News in Hindi: कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार की तस्वीरें

कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल हुए। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: कर्नल सोफिया की बहन भी हुई शामिल

वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। सोफिया मेरी जुड़वां बहन है। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो यह न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती है। वह अब सिर्फ मेरी बहन नहीं, बल्कि देश की बहन भी है।'

LIVE Breaking News in Hindi: वडोदरा में पीएम का भव्य रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में रोड शो किया। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने आए भारत में पढ़ रहे NRI भी पहुंचे। उनमें से एक ने छात्र अर्नाज ने कहा कि 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें पीएम मोदी को देखने का मौका मिला। मेरे विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय छात्र यहां आए। इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने आतंकवाद को लक्षित और सटीक जवाब दिया है।'

LIVE Breaking News in Hindi: वडोदरा में पीएम का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में रोड शो किया, जिसमें लोगों ने पुष्प वर्षा की।

watch | People shower flower petals as Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara, Gujarat

During his 2-day visit to Gujarat, PM Modi will inaugurate and lay the foundation stones for various developmental projects in the state.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/wcl5Ny6fCP
— ANI (@ANI) May 26, 2025

LIVE Breaking News in Hindi: शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर निशाना

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस का नाम INC से बदलकर PPP- 'पाकिस्तान परस्त पार्टी' रख देना चाहिए। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है और जब आप इतिहास के पन्नों को खंगालेंगे तो आपको आश्चर्य होगा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार 1960 के दशक में विदेशी दबाव में जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को सौंपना चाहती थी।'

LIVE Breaking News in Hindi: कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने किया पीएम का स्वागत

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश की।

LIVE Breaking News in Hindi: जनता से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन किया, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।

LIVE Breaking News in Hindi: लखनऊ पहुंचीं स्मृति ईरानी

पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह आज अमेठी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी।

LIVE Breaking News in Hindi: सीएम रेखा गुप्ता ने दिया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा ने कहा कि 'आज मुझे इस विधानसभा क्षेत्र (शालीमार बाग) की विधायक बने हुए लगभग 100 दिन हो गए हैं। 30 तारीख को हमारी सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इसलिए आज मेरे हाथ में 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड है।'

LIVE Breaking News in Hindi: महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रात महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे। यहां महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस सहित पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

LIVE Breaking News in Hindi: गुयाना से डेलिगेशन की तस्वीरें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना पहुंचा। जहां बर्बिस स्थित एल्बियन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ।

LIVE Breaking News in Hindi: साउथ कैरोलिना में 11 लोगों को मारी गोली

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में वॉटसन एवेन्यू पर 11 लोगों को गोली मारी गई। गोली लगने से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

LIVE Breaking News in Hindi: अपनी बात से पीछे हटे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपीय संघ (EU) से आयात होने वाले सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की अपनी धमकी से पीछे हट गए हैं। ट्रंप ने व्यापार वार्ता के लिए अपनी डेडलाइन बढ़ाकर 9 जुलाई कर दी है। यह फैसला तब आया जब यूरोपीय संघ की कार्यकारी प्रमुख ने कहा कि एक अच्छा समझौता करने के लिए ब्लॉक को और समय चाहिए।

LIVE Breaking News in Hindi: गुयाना पहुंचे शशि थरूर

गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर मार्क एंथनी फिलिप्स (सेवानिवृत्त) से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'गुयाना के साथ, यह हमेशा हमारी यात्रा के मुख्य उद्देश्य से आगे जाता है, क्योंकि हमारे देशों के बीच सहयोग की बहुत बड़ी गुंजाइश है।'

LIVE Breaking News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियां

गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

LIVE Breaking News in Hindi: गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस में शामिल हुआ डेलिगेशन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ले रहा है। इस दौरान, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कहा कि 'हम हमलावर नहीं हैं। हम रक्षक हैं, लेकिन कोई भी हमारी शांतिप्रियता को कमजोरी न समझे। अगर हमारी संप्रभुता को चुनौती दी जाती है, अगर हमारी भूमि को खतरा है, तो हम एक राष्ट्र, एक लोग, एक नियति के रूप में उभरेंगे। हम डरकर नहीं, बल्कि उस भूमि के प्रति अगाध निष्ठा के साथ उभरेंगे, जिसने हमें जन्म दिया है और जिसे हम बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं।'

LIVE Breaking News in Hindi: आज राजभवन में शपथ लेंगे टीवीएसएन प्रसाद

हरियाणा के नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद और पांच राज्य सूचना आयुक्तों को सोमवार को हरियाणा राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम पांच बजे से होगा।

LIVE Breaking News in Hindi: बांग्लादेश की मुश्किलों के लिए भारत जिम्मेदार- Md यूनुस

बांग्लादेश के अखबार में शनिवार को भारत विरोधी बयान छपा है। शनिवार को देश के बड़े दलों के साथ बैठक में Md. यूनुस ने कहा कि 'देश की समस्याओं के लिए भारत और इलाके में उसकी hegemony जिम्मेदार हैं। उनके समर्थक भी अब यही लाइन कह रहे हैं, जिसका मतलब है कि किसी विशेष प्रयोजन के तहत यूनुस ऐसा बोलकर भारत विरोधी भावनाओं को भड़का रहे हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वह भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

LIVE Breaking News in Hindi: कुवैत पहुंचा डेलिगेशन

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अपने दूसरे गंतव्य कुवैत पहुंचा है। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित किया जा रहा है।

LIVE Breaking News in Hindi: अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी

पूर्व सांसद स्मृति ईरानी आज अमेठी दौरे पर रहेंगी। वह लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी संसदीय सीट से चुनाव हारने के बाद पहली बार अमेठी जा रही हैं। इस दौरान वह लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा हैदरगढ़ इन्हौना होते हुए जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित मैदान मवई में बने अपने आवास पर पहुंचेंगी। जहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे जनपद मुख्यालय गौरीगंज के जामो रोड स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज खेल के मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी गोष्ठी कर जनसभा को करेंगी संबोधित।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ