Live Updates
अंकित सक्सेना मर्डर में सुनाई सजा
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने साल 2018 के अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में तीन दोषियों को सजा सुना दी है। अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस केस में कोर्ट ने अंकित की प्रेमिका के माता-पिता और मामा को दोषी करार दिया था। दरअसल अंकित, शहजादी नाम की एक लड़की से प्यार करता था। इसी को लेकर गुस्सा शहजादी के माता-पिता और मामा ने रघुबीरनगर में सरेराह अंकित की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
https://twitter.com/ANI/status/1765649391803646133
किसान आंदोलन पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, दोनों राज्यों ने नहीं निभाई जिम्मेदारी
किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाने में नाकाम रहे हैं। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई तस्वीरें दिखाईं, जिस पर कोर्ट के तेवर कड़े हो गए। आंदोलन पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि शर्म की बात है कि आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हो। कैसे मां-बाप हो। बच्चों की आड़ में प्रदर्शन और वो भी हथियारों के साथ। आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है। नेताओं को गिरफ्तार कर चेन्नई भेज देना चाहिए।
राहुल गांधी की यात्रा ने किया राजस्थान में प्रवेश, बांसवाड़ा में होगी सभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। मध्य प्रदेश बॉर्डर से राहुल गांधी ने लाल रंग की जीप में बैठकर राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश किया। बांसवाड़ा में सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।
लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता सफलता मिली है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सीतामढ़ी -मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार हुआ है। दोनों शूटर यूपी, हरियाणा और राजस्थान में वांटेड हैं।
संदेशखाली के मास्टरमाइंड शेख शाहजहां के इंतजार में 250 सवाल
संदेशखाली के मास्टरमाइंड शेख शाहजहां से सीबीआई पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उससे पूछताछ के लिए 250 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। जानकारी के मुताबिक एजेंसी कोर्ट से रिमांड मांग सकती है। उसे उसी सेल में रखा गया है जिसमें पार्थ-अनुब्रत है। उससे रात घंटे तक पूछताछ की गई।
उमर अब्दुल्ला ने भी की आलोचना
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी मोदी की यात्रा को लेकर प्रदेश प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम की रैली में भी़ड़ जुटाने के लिए प्रशासन बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हजारों सरकारी अधिकारियों को मोदी की रैली स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जो कर्मचारी इसमें नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी गई है।
https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1765396373279580184
चुनाव के चलते यहां आ रहे मोदी: महबूबा मुफ्ती
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीनगर यात्रा पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा पूरी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों को पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाध्य किया गया है।
https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1765597040132899088
मोदी की कश्मीर यात्रा गर्व की बात: केशव प्रसाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह गर्व का विषय है। भाजपा ने आर्टिकल 370 हटाने का अपना वादा पूरा किया। पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर की यात्रा भारत की खूबसूरती और सम्मान दोनों को बढ़ाएगी।
https://twitter.com/PTI_News/status/1765619308313645342
पीएम मोदी श्रीनगर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर पहुंच गए हैं। यहां वह 5000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए श्रीनगर पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी चरम पर है।
https://twitter.com/ANI/status/1765600428438196418
सेंट्रल जेल से रिहा हुए जीएन साईबाबा
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिए गए हैं। 5 मार्च को जीएन साईबाबा, हेम मिश्रा, महेश तिर्की, विजय तिर्की, नारायण सांगलीकर, प्रशांत राही और पांडु नरोटे को माओवादी लिंक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने बरी कर दिया था।
https://twitter.com/ANI/status/1765617418326474823
योगी ने दी गोविंद वल्लभ पंत को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं उनकी स्मृतियों को प्रणाम करता हूं और राज्य के लोगों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1765611978175791607
चुनावी बॉन्ड केस में एडीआर की अवमानना याचिका
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनावी बॉ़न्ड मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता प्रशांत भूषण शीर्ष अदालत में यह याचिका पेश की है और अनुरोध किया है कि इसे एसबीआई के एप्लिकेशन के साथ लिस्ट किया जाए। मुख्य न्यायाधीश ने उनका यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1765610756429480136
एमपी में कांग्रेस-बसपा के वोट काटेगी बसपा!
लोकसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इससे भाजपा और कांग्रेस, दोनों के वोट कट सकते हैं। इसे लेकर भाजपा ने कहा है कि बसपा राजनीतिक दल है और चुनाव लड़ना उसका अधिकार है। अगर कांग्रेस, बसपा और सपा समेत अन्य सभी दल मिल जाएं तो भी भाजपा पर असर नहीं पड़ने वाला है। वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव लड़ने का हक हर राजनीतिक दल को है लेकिन ऐसा फैसला लेने के लिए पिछले चुनाव परिणामों का अध्ययन भी करना चाहिए।
नॉर्थ-ईस्ट की 25 सीटें जीतेगा एनडीए: सरमा
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन उत्तर-पूर्व की 25 में से 22 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। यह तय है। यह संख्या 23 भी हो सकती है। सरमा ने कहा कि यह बहुत आसान चुनाव होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1765607768398946361
एमपी के किसानों को मिलेगा मुआवजा: सिंधिया
ग्वालियर से सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन किसानों को मुआवजा दिए जाने पर बात की जिनकी फसल ओले गिरने से प्रभावित हुई है। सिंधिया ने कहा कि मैंने स्थिति की समीक्षा की है। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है कि समीक्षा और मुआवजे के लिए प्रशासनिक स्वीकृति पत्र 48 घंटे के अंदर जारी हो गया हो। उन्होंने कहा कि ओले गिरने से करीब 65,000 किसान प्रभावित हुए हैं। उनके लिए मुआवजे की राशि 20,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये के बीच होगी।
https://twitter.com/ANI/status/1765605609271947291
ईडी की रेड पर बोले सपा नेता
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर सपा नेता फखरुल हसन चांद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा के खिलाफ है उसे ईडी, सीबीआई और मुकदमों का सामना करना पड़ेगा। पूरा देश देख रहा है कि भाजपा इरफान सोलंकी के साथ क्या कर रही है और किस तरह वह एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ कर रही है।
https://twitter.com/PTI_News/status/1765604195699396778
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक आवासीय सोसायटी के दो फ्लैट्स में आग लगने की खबर मिली है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1765602702539555010
इस दिन हो सकता है चुनाव की तारीख का ऐलान
आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग की ओर से 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
केजरीवाल को रोज एवेन्यू अदालत ने भेजा समन
दिल्ली की रोज एवेन्यू अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नए समन जारी किए हैं। अदालत ने यह कदम प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई शिकायत पर उठाया है। ईडी ने अदालत से कहा था कि केजरीवाल कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजे गए समन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर ईडी की यह दूसरी शिकायत थी।
https://twitter.com/ANI/status/1765597923964834087
असम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी शुक्रवार को तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और पीएम-डिवाइन योजना के तहत शिवसागर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। सरमा ने कहा कि पीएम मोदी 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। वे बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपये की लागत वाली पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।
सपा विधायक के घर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। बता दें कि सोलंकी इस समय एक महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में उसके प्लॉट में आग लगाने के आरोप में पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ अब तक एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1765583894597050770
आवारा कुत्तों से ज्यादा जरूरी हैं इंसान: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि इंसानों को आवारा कुत्तों से ज्यादा प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अगर पशुप्रेमी आवारा कुत्तों को रेस्क्यू करने के लिए आगे आते हैं तो स्थानीय निकायों तो इसके लिए नियमानुसार लाइसेंस जारी करने चाहिए। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि डॉग लवर्स को यह पता होना चाहिए कि आवारा कुत्तों की वजह से समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह केंद्र के साथ चर्चा करे और इसके लिए जरूरत पड़ने पर गाइडलाइंस या योजना बनाए।
https://twitter.com/ANI/status/1765578373193998714
गुजरात में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान से गुजरात के दाहोद जिले में प्रवेश करेगी। बता दें कि गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, बुधवार को कांग्रेस विधायक अरविंद लडानी ने भी इस्तीफा देकर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था। इन संकट के बीच राहुल की यात्रा गुजरात पहुंचेगी।
देश के पहले सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन आज राज्य सरकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म सीस्पेस (CSpace) का उद्घाटन करेंगे। इसे लाने का उद्देश्य लोगों के लिए ऐसा कंटेंट उपलब्ध कराना है जो मनोरंजन करने के साथ-साथ जानकारियां भी देंगे। यह भारत का पहला सरकार समर्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा।
https://twitter.com/loudbol8805/status/1765254720204238941
एमपी कांग्रेस के 3 नेता होंगे बैठक में शामिल
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश से जीतू पटवारी, उमंग सिंगार और ओमकार मरकाम शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर फैसला लिया जाएगा। चर्चा है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, बैतूल, राजगढ़, झाबुआ, गुना, धार और सीधी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
कांग्रेस की आज बड़ी बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की आज दिल्ली में बैठक होगी। इसमें पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इस लोकसभा चुनाव के लिए यह कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
https://twitter.com/Janmatpolls/status/1765565889234325894
पर्यटन स्थलों के लिए पहल करेंगे पीएम
श्रीनगर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024' की शुरुआत करेंगे। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है जिसके जरिए उन टूरिस्ट अट्रैक्शंस के बारे में पता लगाया जाएगा जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
आज श्रीनगर में होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वलग बक्शी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह हाल ही में सरकारी नौकरी पाने वाले करीब 1000 लोगों को नियुक्ति पत्र भी देंगे।
I will be in Srinagar tomorrow, 7th March to take part in the ‘Viksit Bharat Viksit Jammu Kashmir’ programme. Various development works will also be dedicated to the nation. Notable among them are works worth over Rs. 5000 crore relating to boosting the agro-economy. Various…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2024
Live Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर फैसला लेने के लिए कांग्रेस पार्टी की नई दिल्ली में आज अहम बैठक होने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर में स्थित आवास पर छापेमारी की है। उधर, दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में ईडी की शिकायत पर रोज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। मध्य प्रदेश में बसपा ने 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। दिल्ली के अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में तीस हजारी कोर्ट ने दोषियों को सजा सुना दी है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
18 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
43 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines