Breaking News: यूपी अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची उपमुख्यमंत्री

पीएम मोदी आज हरियाणा के यमुनानगर में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। एक खबर अंबेडकर जयंती से जुड़ी है। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates

नमस्कार, आज सोमवार 14 अप्रैल का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर अंबेडकर जयंती की है। आज देशभर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। एक खबर पीएम मोदी से जुड़ी है। पीएम मोदी आज हरियाणा के यमुनानगर जाएंगे। जहां वे 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। एक खबर वक्फ कानून से जुड़ी हिंसा की है। मुर्शिदाबाद के धुलियान में हिंसा के कारण 500 लोग पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा हिंसा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने हमारे घरों को निशाना बनाया। इस दौरान उनके घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। पीने के पानी में जहर मिला दिया गया। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

लखनऊ अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंचे कमिश्नर और उप-मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने हिंसा के पीड़ितों से की मुलाकात

कोई भी कानून को अपने हाथ में न लें- हिंसा के बीच बोलीं ममता बनर्जी

पशुपति पारस के NDA छोड़ने पर होगा नुकसान? जानें क्या बोले जीतनराम मांझी

watch | पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 'पशुपति पारस के NDA छोड़ने से कितना नुकसान होगा' पूछे जाने पर कहा, "कोई नुकसान नहीं होगा।" pic.twitter.com/XPKV8xdyJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2025

मुर्शिदाबाद में सुरक्षाकर्मी लगातार कर रहे फ्लैग मार्च

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर सबडिविज़न के धुलियान कस्बे में सुरक्षाकर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जंगीपुर में भड़की हिंसा के बाद यहां सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

भारत ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग, बेल्जियम में हुई है गिरफ्तारी

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में फ्रॉड मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की मांग कर दी है।

हरिद्वार में कबाड़ी गोदाम में विस्फोट, 2 गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार में कबाड़ी के गोदाम में विस्फोट हुआ है। गोदाम में रखे थिनर के डिब्बों में विस्फोट की खबर है। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने भाषण में कांग्रेस पर संविधान को वोट बैंक के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे (भाजपा) कहते हैं कि हमने बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है। किस पार्टी ने बाबासाहेब अंबेडकर को संविधान सभा का सदस्य और प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया था? बाबासाहेब ने अपने पत्र में कहा था कि उन्हें हराने की साजिश डांगे और सावरकर ने रची थी।

मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच एनआईए को करनी चाहिए- शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मेरी याचिका में यह मांग है कि इस तरह के विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं के बाद एनआईए को (मुर्शिदाबाद में) जांच करनी चाहिए क्योंकि ये राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हैं। जहां भी हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वे हिंदुओं को वोट नहीं देने देते हैं, और इसलिए लोकतंत्र की खातिर चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत होने चाहिए।

कर्नाटक में भड़काऊ भाषण मामले में कबीर खान अरेस्ट

कर्नाटक में वक्फ कानून को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने कबीर खान को अरेस्ट कर लिया है।

बंगाल के भीतर ही पलायन कर रहे हैं लोग- मंत्री फिरहाद हकीम

मुर्शिदाबाद पलायन पर टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, वे बंगाल के भीतर ही पलायन कर रहे हैं। सब कुछ ठीक है। स्थिति जो हुई, वह हुई। हालांकि यह निंदनीय है और पुलिस पता लगाएगी कि इसके पीछे कौन था?

watch | Kolkata | On Murshidabad exodus, TMC leader and West Bengal Minister Firhad Hakim says, "They are migrating within Bengal only... Everything is alright... The situation happened, it happened... Though it is condemnable and police will uncover who was behind it..." pic.twitter.com/4KH5A5hLmv
— ANI (@ANI) April 14, 2025

पीएम मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर इकाई की आधारशिला रखी।

देश बाबा साहेब को आदरपूर्वक नमन करता है- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज भारत संविधान की शक्ति के आधार पर निरंतर प्रगति करते हुए विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है और देश बाबा साहेब को आदरपूर्वक नमन करता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के प्रवर्तक, शिक्षा के महत्व को स्थापित करने वाले और देश को जीता जागता संविधान देने वाले बाबा साहेब अंबेडकर को आदरपूर्वक नमन करते हैं।

वक्फ संपत्तियों का लाभ भू-माफियाओं को मिला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता। लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला। इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट रुकेगी। नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन या संपत्ति को वक्फ बोर्ड नहीं छू सकेगा। गरीब मुसलमानों और पसमांदा मुसलमानों को उनका हक मिलेगा। यही असली सामाजिक न्याय है।

वे आपस में लड़ते रहेंगे- सीएम फेस पर बोले तेजस्वी यादव

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर दिए गए बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी में कौन सीएम नहीं बनेगा? आप उनके (एनडीए नेताओं) बीच दरार क्यों पैदा कर रहे हैं? 2 दिन बाद सीएम के लिए कोई और नाम सामने आएगा। वे आपस में लड़ते रहेंगे। बिहार की जनता राज्य में महागठबंधन-आरजेडी सरकार लाने जा रही है।

कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए वक्फ नियमों को बदला- पीएम मोदी

हिसार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने संविधान को सत्ता हासिल करने का हथियार बनाया। आपातकाल के दौरान सत्ता बनाए रखने के लिए संविधान की भावना की हत्या की गई। संविधान में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की बात कही गई है, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी लागू नहीं किया। आज उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। दुर्भाग्य से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस ने कभी यह देखने की जहमत नहीं उठाई कि आरक्षण का लाभ एससी/एसटी और ओबीसी समुदायों तक पहुंच रहा है या नहीं। राजनीति करने के लिए कांग्रेस सरकारी टेंडरों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कानून लेकर आई। यह तब है जब संविधान में बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए वक्फ नियमों को भी बदल दिया।

पीएम मोदी ने किया हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।

विपक्ष को सबूत देना चाहिए- दिलीप जायसवाल

शराब पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, उन्हें यह साबित करना चाहिए। अगर विपक्ष कुछ आरोप लगाता है, तो उन्हें सबूत देना चाहिए, और अगर वे नहीं दे सकते, तो उन्हें दुष्प्रचार के लिए आरोप नहीं लगाने चाहिए।

पीएम मोदी करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के हिसार में अपनी जनसभा की शुरुआत डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके की।

पीएम मोदी ने आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीआर अंबेडकर की जयंती पर संसद भवन पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेता

दिल्ली में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल में फूड पॉइजनिंग से कॉलेज के 19 बच्चे बीमार

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के छात्रावास में खाना खाने से बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार होने पर शारदा अस्पताल के मालिक उमेश शारदा ने कहा, "सभी को उल्टी, दस्त और बुखार की एक जैसी शिकायत थी। करीब 19 बच्चे आए हैं और सभी एक जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। यह फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है। उनके कॉलेज में पार्टी थी, इसलिए उन्होंने वहां जो खाना खाया, उससे यह हुआ। फिलहाल सभी बच्चों की हालत ठीक है और हम जल्द ही सभी को डिस्चार्ज कर देंगे।

पवन कल्याण की पत्नी ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

मुर्शिदाबाद में सुरक्षा बढ़ाई गई

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद के धुलियान में तीन लोगों की मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ