Live Updates
म्यांमार भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 2056 लोगों की गई जान
म्यांमार भूकंप में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अबतक 2056 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल है। साथ ही मलबे से शवों को निकालने का भी काम चल रहा है।
उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री झुलसीं, चुन्नी में लगी आग
राजस्थान के उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास आग लगने से झुलस गईं। घर में पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगी। आग लगने के बाद गिरिजा व्यास झुलसी। गणगौर की पूजा के दौरान ये हादसा हुआ। उदयपुर के अमेरिकन अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है।
नोएडा की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
नोएडा के सूरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी का बरेली में सम्मान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार 'समान नागरिक संहिता' लागू करने के लिए उन्हें सम्मानित करने और बधाई देने के लिए आयोजित 'सम्मान और अभिनंदन समारोह' में शामिल हुए।
जंगल राज पार्टी के लोगों को विकास से कोई लेना-देना नहीं- नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल का कार्यक्रम अभूतपूर्व था। जंगल राज पार्टी' के लोगों को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। वे कहते हैं कि (राज्य में) कोई विकास नहीं हुआ है। मैं ऐसे लोगों, ऐसी पार्टियों और ऐसे नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे जनता की आवाज सुनें।
फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में नमाज अदा की
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के दरगाह हजरतबल में ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों के साथ नमाज अदा की।
अखिलेश यादव की लखनऊ में पुलिस से बहस
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जब मैं आज यहां (ईद समारोह में शामिल होने) आ रहा था, तो पुलिस ने जानबूझकर मुझे रोका। आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मुझे इससे क्या समझना चाहिए?क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है ताकि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल न हों? भाजपा इस देश को संविधान के अनुसार नहीं चला रही है।
शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे लोग- एसएसपी मुरादाबाद
मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है। पिछले 5-6 दिनों से तैयारियां चल रही थीं। नमाज अदा होने के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज अदा करना चाहते थे। इमाम से उनकी बातचीत हुई और अब वे फिर से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
मुरादाबाद में पुलिस से भिड़े नमाजी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने से रोके जाने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई। पुलिस ने नमाजियों को ईदगाह में जाने से रोक दिया क्योंकि अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बाद फिर से नमाज अदा की गई।
श्रीनगर में लोगों ने ईद पर नमाज अदा की
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में लोगों ने ईद के अवसर पर सरकारी बॉयज हाई स्कूल सोनवार को नमाज अदा की।
हैदराबाद में नमाज अदा करते लोग
ईद के अवसर पर हैदराबाद के मलकपेट में उजाले शाह ईदगाह में नमाज अदा करते हैं।
बच्चे ने ईद पर प्रकट की खुशी
ईद मना रहे एक बच्चे ने कहा, हम अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ ईद मना रहे हैं और सभी खुश हैं। लोग हमें जो भी (ईदी में) देते हैं, हम उसे खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी ने नमाज अदा की
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली के इमामिया हॉल मस्जिद में नमाज अदा की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा की माता ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा की जाती है।
दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
दिल्ली में ईद-उल-फितर 2025 के अवसर पर नमाज अदा करने के लिए लोग फतेहपुरी मस्जिद में एकत्रित हुए।
सिंगर श्रेया घोषाल ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना
गायिका श्रेया घोषाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की।
नमस्कार, आज सोमवार 31 मार्च का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी है। ये एक्सरसाइज 11 अप्रैल तक चलेगी। आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में मैच होगा। बात करें कल की बड़ी खबरों की तो एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे से जुड़ी रही। एक बड़ी खबर ओडिशा में हुए रेल हादसे की रही। कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। म्यांमार में रविवार को दोपहर 2ः30 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। यहां तीन दिन में 5 ज्यादा तीव्रता वाले 4 भूकंप आ चुके हैं। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
24 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
48 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines