मंदिरों के पास अवैध मीट की दुकानें बंद हो- मोहन सिंह बिष्ट
मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा मैंने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है। 1998 से 2008 के बीच जब मैं विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था। मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है। यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने मेरे दूसरे विधानसभा क्षेत्र में चले जाने के बाद कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर इस क्षेत्र का नाम मुस्तफाबाद रख दिया। आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है।
लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसके लिए मंदिरों के पास अवैध मीट की दुकानें बंद कर देनी चाहिए।