Live Updates
Delhi: 'अपनी हार को पचा नहीं पा रही AAP, BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप (मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई) पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये (आप) जो राजनीति कर रहे हैं ये राजनीति नहीं ये ओछी हरकतें हैं। अपनी हार को AAP पचा नहीं पा रही है, ना अरविंद केजरीवाल ना उनकी नेता प्रतिपक्ष। झूठ बोलना है, बाबा साहब और भगत सिंह की तस्वीर लगी हुई है लेकिन काले कारनामों पर चर्चा ना हो उस पर दिल्ली की जनता का ध्यान ना जाए इसलिए इस प्रकार से ध्यान भटकाने के लिए ये हो रहा है। ये ठीक नहीं है..."
गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम का आयोजन
गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में लाइट और म्यूजिक शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य लोग शामिल हुए।
सपा अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी है
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सपा अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी है। इनको दृष्टि दोष हो गया है... महाकुंभ की सच्चाई को देखें और आस्था की डुबकी लगाएं। नहीं लगाएंगे तो शायद आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें माफ नहीं करेगी।"
10 साल में दुनिया के बच्चे भारत में आएंगे पढ़ने, बोले गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली 'वतन को जानो' युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों से हम इस देश को दुनिया में नंबर वन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर आप किसी बच्चे से पूछेंगे कि वह कहां पढ़ना चाहता है, तो वह कहेगा कि वह अमेरिका, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद देश ऐसा बन जाएगा कि दुनिया के सभी देशों के बच्चे भारत में पढ़ने आएंगे। जब यह देश आगे बढ़ेगा, तो आपका आगे बढ़ना स्वाभाविक है...
महाकुंभ में सिर्फ़ पापी ही अपने पाप धोने जाते हैं- ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर कहते हैं, हर स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ में आ रहे हैं। यह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है कि अब तक 60 करोड़ से ज़्यादा लोग आकर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। हम मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं, उन्होंने अथक प्रयास किए हैं और प्रशासन समेत सभी ने कड़ी मेहनत की है। अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि महाकुंभ में सिर्फ़ पापी ही अपने पाप धोने जाते हैं, लेकिन बाद में वे चुपके से वहां गए और स्नान किया। उनसे पूछिए कि वे वहाँ क्यों गए थे?
हमारी सरकार सदन चलाने के लिए प्रतिबद्ध- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम यादव पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों के विरोध पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, समाजवादी पार्टी के विधायक सदन में व्यवधान डालते हैं और असंसदीय व्यवहार करते हैं, हमारी सरकार सदन चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया, मैं सभी का सम्मान करता हूं।
राजस्थान विधानसभा के निलंबित विधायक वेल में पहुंचे
राजस्थान विधानसभा में निलंबित गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायक फिर से वेल में पहुंचे। इस दौरान मार्शल ने उन्हें रोका। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
उत्तराखंड के CM ने हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हर्षिल दौरे की तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण किया।
एमपी के बड़े रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जा रहा- PM मोदी
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अगर एयर कनेक्टिविटी की बात करें तो यहां ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल का भी विस्तार किया गया है। एमपी के बड़े रेल नेटवर्क का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। एमपी में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण किया जा चुका है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तस्वीरें आज भी सभी को लुभाती हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पिछला दशक भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास का रहा है। खासकर ग्रीन एनर्जी के मामले में भारत ने वो हासिल किया है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। दस साल में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में करीब 70 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। पिछले साल ही स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में दस लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं।
पैसे की नहीं, इरादों की कमी है- आतिशी
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पारित की जाएगी, लेकिन वह अभी तक नहीं हुआ। पहली किस्त 8 मार्च तक देने का वादा किया गया था। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। मैंने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा न करने का कोई बहाना जरूर बनाएगी। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ रुपये था। लेकिन तब भी अरविंद केजरीवाल ने मुनाफे वाली सरकार चलाई, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त तीर्थ यात्रा। वे कह रहे हैं कि खजाना खाली है, पैसे की कमी नहीं है, इरादों की कमी है।
भोपाल इन्वेस्टर समिट में पहुंचे पीएम मोदी
मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने "इन्वेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट" (जीआईएस) 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
मंत्रियों के साथ विधानसभा पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए दिल्ली विधानसभा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विजय का संकेत दिखाती हुईं।
मिर्जापुर में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत
मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित कार ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली सचिवालय में पदभार संभालेंगे प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा
आज दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, मंजिन्दर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा दिल्ली सचिवालय में अपना पदभार संभालेगे।
झालावाड़ में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम की मौत
राजस्थान के झालावाड़ जिले डग थाना क्षेत्र में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम की मौत हो गई।
झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम की हुई मौत
हम सरकार का इंतजार कर रहे हैं- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि सरकार आएगी और हमसे बात करेगी और गतिरोध खत्म करेगी। सुबह से हमसे किसी ने बात नहीं की है।
भारत की जीत पर पाकिस्तान के फैन ने क्या कहा?
ICCChampionsTrophy मैच में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर इस्लामाबाद में एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "उनके (पाकिस्तानी टीम) पास कोई प्रयास, फिटनेस या कौशल नहीं है, इसलिए हमने आज भारत का समर्थन किया। हम जानते हैं कि वे (पाकिस्तानी क्रिकेट टीम) उनकी (भारतीय क्रिकेट टीम) क्षमता, कौशल और फॉर्म को हरा नहीं सकते। विराट कोहली पिछले एक साल से फॉर्म से बाहर थे, लेकिन हमें पता था कि पाकिस्तान का सामना करने और शतक लगाने के बाद वह अपनी फॉर्म में लौट आएंगे।
महाकुंभ के आखिरी दिनों में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालु लगातार स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह भी हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे।
Breaking Latest News in Hindi: आज 24 फरवरी सोमवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी के मध्यप्रदेश दौरे की है। पीएम आज भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बिहार जाएंगे, जहां वे दरभंगा में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आज दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र है। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वहीं क्रिकेट में चैंपियस ट्राॅफी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
30 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines