सीतामढ़ी: कचोर मुखिया मुन्ना मिश्रा की गोली मारकर हत्या
Author: News24 हिंदी
2024-11-20 07:09:41
Live Updates
सीतामढ़ी: कचोर मुखिया मुन्ना मिश्रा की गोली मारकर हत्या
सीतामढ़ी के कचोर मुखिया मुन्ना मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पांच गोली मारकर उनकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि आपसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
Raipur: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय
रायपुर से बिलासपुर लौटते समय भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय की कार का एक्सीडेंट हो गया। वह इस हादसे में बाल-बाल बचीं हैं, हादसे में हर्षिता के काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा सरगांव के पास हुआ।
UP By Election 2024: दोपहर 3 बजे तक कुंदरकी में सबसे ज्यादा 50.03% तक मतदान
UP By Election 2024: यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मिर्जापुर के मझवां विधानसभा में शाम पांच बजे तक 50.41% मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक कुंदरकी में सबसे ज्यादा 50.03% तक मतदान हुआ है। इसके बाद कटेहरी में 49.29 प्रतिशत और करहल में 44.70% मतदान हुआ है। सबसे कम गाजियाबाद में 27.44 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दोपहर तीन बजे तक किस विधानसभा पर कितने फीसद मतदान
कुंदरकी में 50.03%
करहल में 44.70%
कटेहरी में 49.29 प्रतिशत
गाजियाबाद में 27.44 प्रतिशत
सीसामऊ में 40.29 प्रतिशत
मीरापुर में 49.06 प्रतिशत
मंझवा में 43.64 प्रतिशत
खैर में 39.86%
फूलपुर में 36.58 प्रतिशत
ये हलाल का पैसा नहीं है, ये दलाल का पैसा है- भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहा कल सुबह भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराव करेंगेये सोने की परत चढ़ी टॉयलेट सीट और वॉश बेसिन के लिए आपके पास पैसे कहां से आए? क्योंकि ये हलाल का पैसा नहीं है, ये दलाल का पैसा है। ये दिल्ली की जनता से गद्दारी करके कमाया गया पैसा है जिसे आपने अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च किया। दिल्ली की जनता इसका हिसाब मांग रही है। भाजपा के कार्यकर्ता इस काले धन का हिसाब मांगेंगे।
प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी ताकत से काम किया है- सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए अच्छा काम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई जिम्मेदारी और उनके द्वारा किए गए काम के बारे में चर्चा हुई। प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी ताकत से काम किया है। जनादेश और यह सरकार कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सत्ता में आई है। पीएम मोदी और डबल इंजन सरकार की नीतियां जमीनी स्तर तक पहुंची हैं।
दो पुलिसकर्मी निलंबित
यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बीच सपा की शिकायत पर EC ने एक्शन लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सपा ने शिकायत की थी कि पुलिस मतदाताओं की आईडी चेक कर रही है।
भाजपा और महायुति बहुमत हासिल करने जा रही है- पंकजा मुंडे
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा, "मैं (भाजपा) महाराष्ट्र कोर कमेटी की नेता हूं। मैंने यथासंभव अधिक से अधिक सार्वजनिक सभाओं में जाने और उनमें भाग लेने का प्रयास किया है। लेकिन समय की कमी के कारण मैं केवल 40% सार्वजनिक सभाओं में ही भाग ले पाई। भाजपा और महायुति बहुमत हासिल करने जा रही है और आराम से सरकार बनाएगी।"
महायुति सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा से होगा- नवनीत राणा
बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि राणा की पत्नी और भाजपा नेता नवनीत राणा का कहना है, "वह (रवि राणा) पिछले 15 वर्षों से बडनेरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके काम और स्वभाव को देखते हुए बडनेरा की जनता उन्हें चौथी बार चुनेगी, महायुति सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा से होगा और 26 नवंबर को यह सभी देखेंगे।
फर्जी वीडियो है - कांग्रेस
एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की बिटकॉइन घोटाले में कथित संलिप्तता पर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता रवि प्रकाश जाधव ने कहा, कल अमिताभ गुप्ता (पूर्व पुणे पुलिस आयुक्त), सुप्रिया सुले और नाना पटोले का कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और भाजपा नेताओं ने इसे विभिन्न टीवी चैनलों के साथ साझा किया, जिसका सीधा प्रसारण हुआ। यह चुनाव से पहले मतदाताओं को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक फर्जी वीडियो है।
बिटकाॅइन स्कैम पर उद्धव बोले- जनता सच जानती है
महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग के बीच बिटकाॅइन स्कैम पर बीजेपी के खुलासे के बाद सियासत गरमा गई है। अजित पवार के बयान के बाद अब उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आ गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा बीजेपी कितना भी झूठ फैला ले, जनता सच जानती है।
यूपी में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
यूपी की 9 सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
मीरापुर सीट पर 26.18 प्रतिशत
मझवा सीट पर 20.41 प्रतिशत
खैर सीट पर 19.18 प्रतिशत
फूलपुर सीट पर 17.68%
कुंदरकी सीट पर 28.4%
करहल सीट पर 20.71 प्रतिशत
कटेहरी सीट पर 24.28 प्रतिशत
गाजियाबाद सीट पर 12.87 प्रतिशत
सीसामऊ सीट पर 15.91% मतदान
पैरोल पर बाहर आया बलवंत सिंह राजोआना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में सजा काट रहे दोषी बलवंत सिंह राजोआना को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से पैरोल मिली है। जेल से तीन घंटे की पैरोल पर बाहर आया राजोआना भाई की अंतिम अरदास में हिस्सा लेगा
मैनपुरी में दलित युवती की रेप के बाद हत्या
यूपी के मैनपुरी में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को नग्न अवस्था में युवती का शव मिला है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने सपा को वोट नहीं किया तो अंजाम भुगतने की धमकी मिली थी। पिता ने बताया कि बीती 19 नवंबर को 2 युवक युवती को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने करहल थाना क्षेत्र के कंजरा नदी पुल के पास से शव को बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यूपी में बीजेपी की मांग, बुर्का उतरवाकर कराई जाए वोटिंग
यूपी में आज 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि पर्दा रखने वाली महिला मतदाताओं की पहचान करने के बाद ही उन्हें वोटिंग की अनुमति दी जाए।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक कुल 9.67% मतदान
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक कुल 9.67% मतदान दर्ज किया गया।
सीटवार मतदान प्रतिशत
कटेहरी (अंबेडकर नगर): 11.48%
गाजियाबाद (गाजियाबाद): 5.36%
सीसामऊ (कानपुर नगर): 5.73%
मझावां (मिर्जापुर): 10.55%
मीरापुर (मुजफ्फरनगर): 13.01%
खैर (एससी) (अलीगढ़): 9.03%
फूलपुर (प्रयागराज): 8.83%
कुंदरकी (मुरादाबाद): 13.59%
करहल (मैनपुरी): 9.67%
ईमानदारी से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती- राम गोपाल यादव
यूपी विधानसभा उपचुनाव पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ईमानदारी से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती। लोग उनसे ऊब चुके हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विभाजनकारी नीतियों के कारण सभी दुखी हैं, लेकिन अगर किसी राज्य के सीएम को लगता है कि ऐसी बातें करके वे चुनाव जीत जाएंगे, तो उन्होंने लोकसभा चुनाव से कोई सबक नहीं सीखा। रुझान सपा के पक्ष में होंगे। हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों में ही भारतीय जनता पार्टी गठबंधन जीतेगा। लड़ोगे तो काटोगे के नारे ने भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर कर दिया है, यह काम नहीं करेगा।
दिल्ली में सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्राॅम होम
दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया है। इसको लेकर सविवालय में दोपहर 1 बजे मीटिंग होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।
पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार ने वोट डाला
केरल के पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार सी कृष्णकुमार ने पलक्कड़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने इस सीट से राहुल ममकूटथिल को मैदान में उतारा है, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने पी सरीन को मैदान में उतारा है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट के कारण कर्तव्य पथ और आसपास के इलाके धुंध की पतली परत से ढके हुए हैं। कर्तव्य पथ पर लोग कसरत करते हुए देखे गए।
घर से बाहर निकलें और वोट करें- आचार्य प्रमोद कृष्णम
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव और यूपी उपचुनाव पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मैं महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घर से बाहर निकलें और देश के उज्ज्वल भविष्य, देश की पहचान के लिए वोट करें।
दिल्ली की जहरीली हवा में सुधार, एक्यूआई घटकर 422 हुआ
दिल्ली की जहरीली हवा में सुधार देखने को मिल रहा है। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 422 रिकाॅर्ड किया गया। जोकि पिछले दिनों की अपेक्षा कम है।
राजस्थान में बढ़ते प्रदूषण को लेकर छुट्टियां घोषित
राजस्थान में बढ़ते प्रदूषण को लेकर छुट्टियां घोषित की गई। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में बढ़ते प्रदूषण के कारण आगामी आदेश तक कक्षा 1 से 5 तक की स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
दिल्ली की गीता कॉलोनी में एक कार्डबोर्ड गोदाम में आग
दिल्ली की गीता कॉलोनी में एक कार्डबोर्ड गोदाम में आग लग गई, जो 8-10 झुग्गियों तक फैल गई। दमकल और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने का काम जारी है।
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 20 नवंबर, बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर विधानसभा चुनाव में वोटिंग से जुड़ी है। आज झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों और महाराष्ट्र चुनाव की 288 सीटों और नांदेड़ लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। मुंबई में वोटिंग से पहले बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगा है। वहीं आज 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। जिसमें यूपी भी शामिल है। वहीं आज पीएम मोदी रियो डी जेनेरियो जी-20 समिट में हिस्सा लेने के बाद अफ्रीकी देश गुयाना के दौरे पर रहेंगे। इंदिरा गांधी के 1968 के दौर के बाद पहली बार कोई भारतीय पीएम गुयाना जा रहे हैं। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे News 24 के साथ…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines