Live Updates
'देखते हैं यमुना कितनी साफ होती है', अलका लांबा का बयान
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कहा कि मैं उन्हें बधाई देती हूं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है लेकिन ये बयान और दावे तो 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है 7 सांसद इनके हैं, MCD इनकी है अब सरकार भी इनकी है तो देखते हैं यमुना कितनी साफ होती है।
भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे PM
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जारी
दिल्ली के सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली बैठक जारी है, जिसमें कई अहम फैसले हो सकती है।
'मोहब्बत का देश है मोहब्बत', रायबरेली में क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का देश ही रहेगा। आज बेरोजगारी और महंगाई देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती। इस सच्चाई को मानना पड़ेगा।
'संविधान के अनुरूप लाया गया कानून', UCC पर क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर कहा कि हमने लिव-इन रिलेशनशिप को रजिस्टर करने का प्रावधान किया है। इसमें क्या गलत है? जब हम UCC बना रहे थे तो हमने कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों को उनके विचार देने के लिए आमंत्रित किया था। यह संविधान के अनुरूप लाया गया कानून है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है।
बेटियों की शादी के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुल बजट का 22% बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित किया गया है। कुल बजट का 13% शिक्षा के लिए आवंटित किया गया है। कुल बजट का 11% कृषि क्षेत्र को आवंटित किया गया है। कुल बजट का 6% चिकित्सा क्षेत्र को आवंटित किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए 4,720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
नोएडा के सेक्टर 122 स्थित गोदाम में लगी भीषण आग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के नए मंत्रिमंडल के साथ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में भीड़ का अभिवादन करते हुए।
विकसित दिल्ली बनाने के संकल्पों को पूरा करेंगे
दिल्ली में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हम विकसित दिल्ली बनाने के अपने संकल्पों को पूरा करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बीजेपी राज्यों के डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य नेता दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।
भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की जाएगी
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बनकर उभरेंगी। हम संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। आयुष्मान भारत योजना को पहली कैबिनेट बैठक में ही दिल्ली में लागू किया जाएगा। आप नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान में खुशी मनाती हुई।
लाहौल और स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी का Video
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी के बाद का वीडियो।
यह चमत्कार जैसा लगता है- रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता कहते हैं, हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है, यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।
रामलीला मैदान का Video
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज रामलीला मैदान में होगा। समारोह स्थल का Video
कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी
दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।
रेखा गुप्ता के घर के बाहर लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। ओम प्रकाश गर्ग कहते हैं हमारा उनसे बहुत पुराना रिश्ता था। मुझे उम्मीद है कि रेखा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। वह बहुत सक्रिय हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पीएम मोदी के सपने को पूरा करेंगी।
महाकुंभ मेले में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं।
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर का वीडियो
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर का वीडियो जहां आज मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
रामलीला मैदान के बाहर का वीडियो
दिल्ली में रामलीला मैदान के बाहर का वीडियो, जहां आज मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
आजम खान की पत्नी को अंतरिम जमानत मिली
यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तनजीम फातिमा, उनकी बहन निकहत अफलाक और उनके बेटे अदीब आजम खान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और कस्टोडियन प्रॉपर्टी मामले में अंतरिम जमानत ले ली। आजम खान के वकील जुबैर अहमद खान ने कहा, "यह वही मामला है जिसमें अब्दुल्ला खान को कल जमानत दी गई थी। आज उनकी मां डॉ. तनजीम फातिमा, उनकी मौसी और उनके बड़े भाई ने सरेंडर किया और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई।
आज गुरुवार 20 फरवरी का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की है। रामलीला मैदान में 12 बजकर 25 मिनट पर बीजेपी विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। चैंपियंस ट्राॅफी में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच दोपहर 2ः30 बजे से खेला जाएगा। वहीं कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई थी। वहीं प्रयागराज में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines