Live Updates
श्रीनगर की एक अदालत ने जारी किया नोटिस
श्रीनगर की एक अदालत ने दो डिजाइनरों, एडिटर-इन-चीफ ELLE इंडिया और अज्ञात मॉडल्स को एक शिकायत पर नोटिस जारी किया है, जिसमें अश्लीलता, रमजान के महीने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और पिछले सप्ताह गुलमर्ग में सार्वजनिक रूप से शराब पीने का आरोप लगाया गया है।
नोएडा के हर पॉइंट पर पुलिस मौजूद : शिवहारी मीणा
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवहारी मीणा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा होली और रमजान को लेकर पूरी तैयारी की गई। हर पॉइंट पर पुलिस मौजूद है। हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। हमने करीब 5 से 7 हज़ार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए हैं।
मुंबई में होली के दिन 15 वाहन जब्त, 20 लोग हिरासत में
होली के दिन मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, लोअर परेल, दादर, वाशी टोल नाका और दक्षिण मुंबई जैसे इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अभी तक 15 वाहनों को जब्त किया और 20 लोगों को हिरासत में लिया।मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले वीकेंड और त्योहारों के दौरान सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
'रमजान भी हिंदुओं का है और होली भी मुसलमानों की है', ममता सरकार के मंत्री का बयान
TMC नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि लोगों के अलग-अलग धर्म हो सकते हैं, लेकिन उत्सव सबका है। रमजान भी हिंदुओं का है और होली भी मुसलमानों की है। हम सभी होली मनाएंगे। सभी रंग मिलकर एक रंग बनते हैं जिसका नाम है 'भारत'।
डोडा में लोगों ने एक-दूसरे पर फेंका गुलाल
जम्मू-कश्मीर के डोडा में लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाल फेंका और होली के गानों पर नाचे।
जुम्मे पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा
रमज़ान के दूसरे जुम्मा के अवसर पर मस्जिद फ़तेहपुरी के बाहर मौजूद दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं।
अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में होली मना
यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में होली मनाई।
लखनऊ में होली और जुम्मा नमाज के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी तैनात
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली और जुम्मा नमाज के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी तैनात।
दिल्ली में होली पर कड़ी सुरक्षा
होली और रमज़ान के दूसरे जुमे के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली में मदीना मस्जिद ख्याला के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।
गाजियाबाद में होली मनाते लोग
यूपी के गाजियाबाद में लोग नाचते हुए, रंगों और पानी की बौछारों के साथ होली मनाते हुए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में होली समारोह में शामिल हुए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में होली समारोह में शामिल हुए।
मथुरा में होली का जश्न
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर लोग होली मना रहे हैं।
मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर होली मनाई
आप नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में अपने आवास पर होली मनाई।
प्रवेश वर्मा ने अपने आवास पर मनाई होली
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने आवास पर मनाई होली।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आवास पर होली मनाई
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आवास पर होली मनाई।
BSF के जवानों ने मनाई होली
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने होली मनाई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, होली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। होली हो या रमज़ान हर त्यौहार को मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।
कोलकाता में होली मनाती महिलाएं
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिलाएं गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार होली मना रही हैं।
गोरखपुर में होली का जश्न
रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया वीडियो।
यह होली सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी
संभल एसपी केके बिश्नोई ने कहा, होली के लिए जुलूस निकाले जाएंगे, शहर के सभी हिस्सों में पहले ही होली मनाई जाएगी और लोग दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेलेंगे। उचित पुलिस तैनाती की गई है। मुझे उम्मीद है कि यह होली सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद शुक्रवार की नमाज़ (जुम्मे की नमाज़) अदा की जाएगी।
अलीगढ़ में लोग होली का त्योहार मना रहे
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली का त्योहार मना रहे हैं।
सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, मैंने होली के अवसर पर दिल्ली के सभी लोगों के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम स्वच्छ और सुंदर दिल्ली के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दिल्ली: होली के मद्देनजर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की जांच की।
वडोदरा में सड़क हादसा, एक महिला की मौत
गुजरात के वडोदरा में एक कार और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।
होली को लेकर आज 2ः30 बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो
होली को लेकर आज दोपहर 2ः30 बजे मेट्रो बंद रहेगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। डीएमआरसी की ओर से इसको लेकर जानकारी दी गई है।
शुक्रवार 14 मार्च का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर होली और रमजान से जुड़ी है। 64 साल बाद यह अवसर आया है कि होली और रमजान का जुमा एक साथ है। ऐसे में जुमे को लेकर देशभर के कई राज्यों में हाई अलर्ट हैं। सुरक्षा को लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में खास इंतजाम किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला गया है। यूपी के संभल, बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ में हाई अलर्ट है। पुलिस और पैरामिलिट्री के 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात है। उधर कल तमिलनाडु सरकार ने बजट डाॅक्यूमेंट में रुपये का सिंगल बदल दिया।
कबाड़ गोदाम में लगी आग
गुजरात के अंकलेश्वर स्थित नोबल मार्केट के पीछे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए हैं।
अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे लोगों को बचाया
अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके के एक रिहायशी अपार्टमेंट की लिफ्ट से 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दोपहर 12.30 बजे अपार्टमेंट की दूसरे मंजिल पर लिफ्ट बंद होने से 10 लोग फंस गए थे। अहमदाबाद फायर विभाग द्वारा करीब तीन घंटे बाद दीवार तोड़कर सभी का रेस्क्यू किया गया।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
29 mins agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
4 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
5 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बालाघाट पहुंचकर राहुल ने साधा मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा- 'लोगों को नहीं मिल रही मदद'
8 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines