हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'विधानसभा चुनाव की तरह BMC इलेक्शन भी लड़ेगी महायुति', जानें क्या बोले एकनाथ शिंदे?

सुप्रीम कोर्ट ने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की वैधता को लेकर बड़ा आदेश दिया। वहीं, मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी दे दी। अब सरकार इस बिल को शीतकालीन सत्र में ही सदन में पेश कर सकती है।

विज्ञापन

Live Updates

22:56 (IST) 12 Dec 2024

BMC चुनाव पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज की बैठक मुंबई महापालिका चुनाव के संबंध में थी। महायुति ने विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से जीता। पिछले 2.5 सालों में हमारी महायुति की सरकार ने जो काम किए हैं, जिसका पूरा फायदा मुंबई के लोगों को होने वाला है। यह बहुत महत्वपूर्ण बैठक थी। महायुति ने जैसे पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा वैसे ही हम निकाय चुनाव भी लड़ेंगे, भारी बहुमत से जीतेंगे और लोगों को जैसी मुंबई चाहिए वो बनाकर देंगे। मुंबई एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है, जहां पूरी दुनिया से लोग आते हैं इसलिए यहां पर सभी सुविधाएं होनी चाहिए। जो काम पहले होने चाहिए थे वो नहीं हुए, लेकिन हमारे कार्यकाल में कई कामों की शुरुआत हुई है।

22:19 (IST) 12 Dec 2024

राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने सीमापुरी में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के निर्देश पर की गई है, जिन्होंने अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें निकालने के लिए दो महीने की समय सीमा तय की। पुलिस टीमों ने कई झुग्गियों में जाकर निवासियों के पहचान पत्रों की जांच की। इस दौरान 32 लोगों के दस्तावेजों को आगे की जांच के लिए एकत्रित किया गया। निवासियों को नकली पहचान पत्रों का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि यह अभियान केवल अवैध घुसपैठियों की पहचान करने पर केंद्रित है। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

20:24 (IST) 12 Dec 2024

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले सीएम विष्णु देव साय?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा कि यह बहुत अच्छा निर्णय है। इससे समय की भी बचत होगी, पैसों की भी बचत होगी। इससे देश का कल्याण होगा। विपक्ष द्वारा 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर विरोध करने पर उन्होंने कहा कि इसमें विरोध की कोई बात ही नहीं है। जो विरोध कर रहे हैं उन्हें शायद विकास नहीं चाहिए।

20:03 (IST) 12 Dec 2024

महिला सम्मान योजना का नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली कैबिनेट की महिला सम्मान योजना का नोटिफिकेशन जारी हुआ। 18 साल से ज्यादा की महिलाओं को महिला सम्मान राशि मिलेगी।

19:09 (IST) 12 Dec 2024

लोकसभा सत्र फिर सुबह 11 बजे से होगा शुरू

लोकसभा फिर से शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा। संविधान दिवस पर बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एचडी कुमारस्वामी, श्रीकांत शिंदे, शांभवी चौधरी, राजकुमार सांगवान, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल और राजीव रंजन सिंह समेत एनडीए नेता बोलेंगे। सूत्रों ने कहा कि एनडीए सरकार आपातकाल, विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही फर्जी कहानी, कई संवैधानिक संशोधन और अन्य जैसे मुद्दों को उठाने जा रही है। बीजेपी के करीब 12-15 नेता बोलेंगे। पीएम 14 दिसंबर की शाम को संविधान के 75 साल की बहस पर जवाब देंगे।

18:00 (IST) 12 Dec 2024

23 में से 19 शिकायतों का हुआ निस्तारण : CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कहा कि आज हमें जनता की कुल 23 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 19 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ है। 4 शिकायतें लंबित रखी गई हैं, जिनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। कुछ होर्डिंग्स और प्रचार को लेकर भी बात सामने आई है। इसे लेकर हमने एक नीति बनाने की बात कही है।

17:32 (IST) 12 Dec 2024

देश को कमजोर करेगा वन नेशन वन इलेक्शन : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कहा कि रामनाथ कोविंद (समिति के अध्यक्ष) से मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आज इस देश की GDP कितनी है ये भी उन्हें बताना चाहिए। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' देश को कमजोर करेगा मजबूत नहीं करेगा। अगर ऐसी ('वन नेशन, वन इलेक्शन') स्थिति बनेगी तो इससे देश कमजोर होगा।

17:29 (IST) 12 Dec 2024

वन नेशन वन इलेक्शन पर गौरव गोगोई का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के इच्छानुसार दो राज्यों के चुनाव कभी एक साथ करते हैं तो कभी अलग-अलग करते हैं। हम ये चाहते हैं कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को नए तरीके से देखा जाए। मतदाता सूची में धांधली होती है। चुनाव आयोग विपक्षी दलों के साथ बैठता भी नहीं, न ही सवाल उठाता है। पूरी चुनाव की प्रक्रिया में गंभीर मंथन होना चाहिए। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' लोगों के मन में जो आशंका है उसका समाधान नहीं है।

16:33 (IST) 12 Dec 2024

'इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता', वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले उद्धव गुट के नेता?

शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने दिल्ली में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। यह आसान नहीं है। यह एक ऐसा विषय है जिस पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इसके लिए अब संयुक्त संसदीय समिति की आवश्यकता है। उन्हें संयुक्त संसदीय समिति का गठन करना चाहिए। हर किसी के अपने-अपने विचार हैं। हमें देश के संघवाद, देश के लोकतंत्र... धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद के संदर्भ में विविधता को समझना चाहिए।

14:01 (IST) 12 Dec 2024

बीजेपी ने अपने सभी संसद सदस्यों को व्हिप जारी किया

भारतीय संविधान के 75 वर्ष कल यानि शुक्रवार को हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में संसद में चर्चा होगी। इसको लेकर बीजेपी ने अपने सभी संसद सदस्यों को व्हिप जारी किया है।

13:12 (IST) 12 Dec 2024

राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में सोरोस मामले में बीजेपी के हंगामे के बाद राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद लोकसभा को भी हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

12:32 (IST) 12 Dec 2024

अजित पवार संसद पहुंचे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार पत्नी और प्रफुल्ल पटेल सहित पार्टी नेताओं के साथ संसद पहुंचे।

12:31 (IST) 12 Dec 2024

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। वे कल से ही दिल्ली में है। इससे पहले अजित पवार भी संसद पहुंचे हैं।

12:12 (IST) 12 Dec 2024

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में सभापति मामले में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

12:08 (IST) 12 Dec 2024

राहुल गांधी के यूपी दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला- भाजपा

राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर भाजपा नेता बलदेव सिंह औलाख ने कहा, हाथरस मामले को सीबीआई ने बंद कर दिया है। अब उन्हें वहां हालात को भड़काने की क्या जरूरत है? वह देश में अराजकता क्यों फैलाना चाहते हैं? जब तक योगी आदित्यनाथ सीएम हैं, राहुल गांधी के यूपी दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, उन्होंने सिखों के खिलाफ उनके परिवार द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए कभी माफी नहीं मांगी।

11:30 (IST) 12 Dec 2024

विपक्ष में संसद परिसर में लहराए देश नहीं बिकने देंगे के पोस्टर

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने देश नहीं बिकने देंगे के पोस्टर लहराए।

09:48 (IST) 12 Dec 2024

राहुल गांधी रेप पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस के लिए रवाना हुए

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रेप पीड़िता से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। उनके यूपी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा वे दिग्भ्रमित है।

08:57 (IST) 12 Dec 2024

शंभु बॉर्डर का ड्रोन वीडियो

पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा से ड्रोन वीडियो, जहां किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

08:55 (IST) 12 Dec 2024

सभी से विरोध में शामिल होने की अपील करता हूं- सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, दिल्ली आंदोलन 2.0 को शुरू हुए 305 दिन हो चुके हैं और अमर अनशन को सात दिन हो चुके हैं। मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। हमें सरकार की बातचीत की मंशा के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। मैं सभी से विरोध में शामिल होने की अपील करता हूं।

08:52 (IST) 12 Dec 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता निशानेबाज अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल और एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को सम्मानित किया।

08:49 (IST) 12 Dec 2024

महाराष्ट्र में कैबिनेट बंटवारे का फॅार्मूला तय

महाराष्ट्र में कैबिनेट बंटवारे का फॅार्मूला तय हो चुका है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी को 20, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 20 और अजित पवार की एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जाएंगे। बैठक का फॉर्मूला तय करने के लिए बुधवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी।

07:07 (IST) 12 Dec 2024

सलवार-कमीज पहनने पर महिला समाज से बहिष्कृत, 5000 का जुर्माना

असम के दरांग जिले में एक महिला को सलवार कमीज पहनना भारी पड़ गया। यहां पर सबसे पहले उस पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उसे समाज से भी बहिष्कृत कर दिया। जिला आयुक्त कार्यालय के अनुसार घटना हाल ही में सिपाझार क्षेत्र के गोंगाजानी कुवोरी गांव में हुई।

06:54 (IST) 12 Dec 2024

दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरों में शरण लेते लोग

दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण लेते हैं। दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरों से ली गई तस्वीरें।

06:53 (IST) 12 Dec 2024

सर्दी के कारण लोगों ने रैन बसेरों में ली शरण

दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे है। लाल किले के पास रैन बसेरे से ली गई तस्वीरें

06:50 (IST) 12 Dec 2024

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा के काफिले में घुसी टैक्सी, 1 की मौत

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक तेज गति से आ रही टैक्सी घुस गई। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान प्रताप नगर इलाके में सिग्नल के बावजूद एक टैक्सी कार ने पुलिस की चेतावनी नहीं सुनी और तेजी से मुड़ गई। इसके कारण 7 लोग घायल हो गए। जबकि एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में सीएम सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। दिल्ली में 12 दिसंबर को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी मिली। इसे लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पूजा स्थल कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जबतक सुनवाई चलेगी, तबतक मंदिर-मस्जिद से संबंधित कोई नया केस फाइल नहीं होगा। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभापति राज्यसभा में स्कूल के हेडमास्टर की तरह व्यवहार करते हैं। कभी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola