Breaking: 15 अगस्त से पहले असम राइफल्स के जवानों पर उग्रवादियों का हमला, राहत- सभी जवान सुरक्षित

Assam Rifles

Assam Rifles

विज्ञापन

नई दिल्ली: 15 अगस्त से लगभग एक सप्ताह पहले, भारत-म्यांमार सीमा के पार से उग्रवादी समूहों द्वारा असम राइफल्स के सैनिकों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये हमला मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तिरप चांगलांग के जनरल इलाके में हुआ।

तेजपुर के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा, “यह घटना उस समय हुई जब सैनिक आगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी निगरानी के मद्देनजर गश्त बढ़ा रहे थे। एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) के हाथ में मामूली चोट आई है। अब तक किसी अन्य चोट या क्षति की सूचना नहीं मिली है। निगरानी बढ़ा दी गई है।”

विज्ञापन

आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूचना मिलते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ