Brazil And India MoU Signed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी विदेश यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी दक्षिण अमेरिका के देश ब्राजील गए हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान ब्राजील और भारत के बीच अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने को लेकर कई समझौते साइन हुए। इसके अलावा कई और समझौतों पर भी ब्राजील और भारत ने हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोनों देशों के बीच साइन हुए MoU की जानकारी दी है।
भारत को कितना फायदा होगा
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने बताया कि पीएम मोदी की ब्राजील राजकीय यात्रा के दौरान दोनों के बीच रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर MoU साइन किया है। इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के साथ इन दोनों सेक्टर में बड़े पैमाने पर डिजिटल सॉल्यूशन को शेयर करेंगे। इससे दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान होगा, जिससे ब्राजील और भारत को आर्थिक लाभ भी होगा। मालूम हो कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन दोनों ही सेक्टर में काफी मजबूत है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि इस समझौते से भारत की कंपनियों का ब्राजील के बाजार तक पहुंचना आसान होगा।
एक साथ देंगे आतंकवाद को मात
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के सहयोग समझौते पर भी ब्राजील और भारत ने साइन किए हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) कुमारन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले की निंदा करने और भारत के साथ देने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत हर तरह से आतंकवाद से लड़ने के संकल्प पर अडिग है। इस दौरान राष्ट्रपति लूला ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन देने को कहा है।
इसे भी पढ़ें: आतंकवादी हमलों को लेकर एफएटीएफ का बड़ा खुलासा, कहां से खरीदा गया था हमला?
इन 3 समझौतों पर भी होंगे साइन
विदेश मंत्रालय के सचिव ने आगे बताया कि अभी भारत और ब्राजील के बीच 3 और MoU साइन किए जाएंगे। इन समझौतों के तहत दोनों देशों के बीच एग्रीकल्चरल रिसर्च और बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) में आपसी सहयोग किया जाएगा। वहीं, एक समझौता क्लासीफाइड इंफॉर्मेंशन और म्यूचअल प्रोटेक्शन के आदान-प्रदान को लेकर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
41 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
56 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines