घाटी में आतंकियों से लोहा लेने वाला जांबाज आर्मी डॉग Zoom शहीद, दो गोली लगने के बाद भी सर्च अपरेशन में आखिर तक डटा रहा
Edited By Amit Kasana

मृतक आर्मी डॉग जूम
Edited By Amit Kasana

मृतक आर्मी डॉग जूम
नई दिल्ली: फौजी डॉग Zoom गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद हो गया। कश्मीर में आतंकी हमले में घायल होने के बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां मौत से जूझता हुआ उससे हार गया। जानकारी के मुताबिक फौजी डॉग को दो गलियां लगी थी।
अभी पढ़ें – मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की जानकारी के बाद मचा हड़कंप, जांच के बाद हुआ ये खुलासा
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1580545458610794499?s=20&t=zKO6kWhuf1Aj6yozWhZABg
सेना की आतंकियों से हुई मुठभेड़ में वह घायल हुआ था। करीब 24 घंटे पहले ही उसकी एक बड़ी सर्जरी श्रीनगर के एडवांस फील्ड वेटरीनरी अस्पताल में हुई थी। बता दें कि जूम बेल्जियन मैलिनॉय (Belgian Malinois) ब्रीड का था।
कुछ दिन पहले ही कश्मीर के अनंतनाग में एक घर छिपे दो आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में उसने आतंकियों पर घातक हमला किया था। उसके हमले की मदद से ही सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।
लेकिन इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की दो गोली जूम को भी लगी थी। गोली उसके चेहरे पर लगी थी। एक गोली उसके पिछले पैर में थी। सेना के सूत्रों के मुताबिक वह करीब ढाई साल का था। पिछले 10 माह से वह भारतीय सेना के उत्तरी कमांड में स्थित 15वें कॉर्प्स में तैनात था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: