बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. BPSC TRE 4 (बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा) के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर देगा. शिक्षा विभाग की तरफ से मिली अधियाचना पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
आइए समझते हैं कि इस बार कुल कितने पदों पर भर्ती होने जा रही है और किस क्लास के लिए कितनी सीटें खाली हैं.
कुल 32388 पदों पर होगी बहाली
सूत्रों के मुताबिक, आयोग आज शाम तक 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. इस बार सबसे ज्यादा सीटें प्लस टू (11वीं और 12वीं) के शिक्षकों के लिए तय की गई हैं.
किस कक्षा में कितने पद?
अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो अपने विषय और कक्षा के अनुसार पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं:
- कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक): 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय): 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक शिक्षक): 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक/प्लस टू): 16,101 पद
- कुल रिक्तियां: 32388 पद
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि शिक्षा विभाग ने आयोग को अधियाचना भेज दी है. सरकार का लक्ष्य बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देना है. इस भर्ती से जहां हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी.
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें, क्योंकि आज शाम तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड कर दिया जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होते ही आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण से जुड़े सभी सर्टिफिकेट्स की जरूरत होगी, इसलिए उन्हें पहले से व्यवस्थित कर लें.
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines