Boycott Turkey: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाक के रिश्तों में और भी ज्यादा खटास आ गई है। दरअसल आतंकी हमला करने वाले आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठन लश्करे-तैयबा से है। ऐसे में पूरी दुनिया में पाकिस्तान की कड़ी निंदा की जा रही है। मगर तुर्की ने पाकिस्तान को फुल सपोर्ट किया है, भारत के ऑपरेशन सिंदूर की निंदा की है और उसके साथ दोस्ती निभाई। तुर्की ये भूल गया कि भारत वो देश है जिसने उसकी उस समय मदद की थी जब वो मुसीबत में था। ऐसे में अब इंडिया में बॉयकॉट तुर्की के नारे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो ये शब्द ट्रेंड कर रहा है। भारत में बायकॉट तुर्की का उसकी इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ रहा है। आइए 5 प्वाइंट में जानते हैं कि पाकिस्तान से दोस्ती तुर्की को कैसे बर्बाद कर सकती है?
1. मार्वल स्ट्राइक
तुर्की से मार्बल भी भारी मात्रा में आयात किया जाता है। हालांकि उदयपुर भी मार्बल की खान माना जाता है। मगर वो भी तुर्की से मार्बल का आयात करता है। अब तुर्की बायकॉट के बीच मार्बल के आयात को रोक दिया जाएगा तो उसे भारी नुकसान होगा। बता दें कि तुर्की को भारत में मार्बल निर्यात करने से सालाना 2500 से 3000 करोड़ तक का लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: Boycott Turkey: तुर्की को पाकिस्तान से दोस्ती पड़ेगी महंगी, भारत में टर्किश ड्रामा का ट्रेंड होगा धीमा
2. एप्पल स्ट्राइक
तुर्की में सेब का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है। हालांकि भारत के कई क्षेत्रों में भी सेब का उत्पादन होता है, लेकिन तुर्की से भारी मात्रा में सेब का आयात किया जाता है। बता दें कि दुनिया के 40 देशों से 3 लाख से 55 लाख तक सेब का आयात किया जाता है। अब बायकॉट तुर्की के बीच वहां से तो सेब मंगवाने पर प्रतिबंध लग जाए तो तुर्की की तो हालत पतली हो जाएगी। अगर भारत ने तुर्की पर ‘एप्पल स्ट्राइक’ दी तो उसे भारी नुकसान होगा।
3. टूरिज्म में कमी
तुर्की को भारत से पंगा लेना भारी पड़ गया है। दरअसल तुर्की के टूरिज्म पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। बता दें कि तुर्की की इकोनॉमी भारत के टूरिज्म पर बहुत अधिक निर्भर है। अब बायकॉट तुर्की वायरल हो रहा है तो लोगों ने अपने तुर्की जाने के प्लान को कैंसिल कर दिया है, तेजी से टिकट कैंसिल हो रही हैं। ऐसे में उनकी अर्थव्यवस्था हिल गई है और और पर्यटन से मिलने वाला रोजगार ठप हो गया है।
4. मनोरंजन क्षेत्र पड़ा खतरे में
यूट्यूब से लेकर ओटीटी पर टर्किश ड्रामा को काफी पसंद किया जाता है। लोगों को रोमांटिक ड्रामा काफी पसंद आते हैं जैसे ‘द प्रॉमिस’, ‘प्यार लफ्जों में कहां’ आदि। इसके अलावा क्राइम थ्रिलर वाले टर्किश ड्रामा भी हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। मगर पाकिस्तान से दोस्ती करना तुर्की के लिए परेशानी बन गया है क्योंकि भारत में बॉयकॉट तुर्की सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। ऐसे में ये तो साफ है कि पाक के साथ याराना निभाने के चक्कर में तुर्की के मनोरंजन जगत को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है और लोग उन ड्रामा को नहीं देख रहे हैं।
5. तुर्की के दुश्मन बने भारत के दोस्त
जिस प्रकार तुर्की ने भारत के द्वारा की गई मदद को भुलाकर उसके दुश्मन देश पाकिस्तान से हाथ मिलाया है। उसी तरह अब भारत भी कर है और तुर्की के दुश्मन देश जैसे ग्रीस, अर्मेनिया जैसे देशों से हाथ मिलाकर उनके साथ व्यापार बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में तुर्की को मिलने वाले लाभ नुकसान में बदल जाएंगे और उन देशों को फायदा होगा जो अब तुर्की के दुश्मन हैं।
यह भी पढ़ें: भारत से दुश्मनी तुर्की के लिए बनी मुसीबत, भारतीय टूरिस्टों की संख्या में आई कमी, हिलेगी अर्थव्यवस्था
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines