Boycott Turkey: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हिमांशी नरवाल से लेकर ऐशान्या द्विवेदी तक की दर्द भरी चीखों ने सभी की आंखें नम कर दी हैं। भारत की ओर से पाक से बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की पूरी दुनिया ने कड़ी निंदा की लेकिन तुर्की एक ऐसा देश है जिसने उसे सपोर्ट किया और बेचारा बताया। ये तब है जब भारत के साथ तुर्की के व्यापारिक रिश्ते अच्छे हैं और जरूरत के समय भारत ने तुर्की की मदद भी की थी। सोशल मीडिया पर Boycott Turkey ट्रेंड कर रहा है, ऐसे में कहीं न कहीं तुर्की की पाकिस्तान से दोस्ती उसके टूरिज्म पर महंगी पड़ने वाली है। ऐसा होने के बाद ये तो निश्चित है कि इससे तुर्की की अर्थव्यवस्था तो चरमरा जाएगी।
भारतीयों ने तुर्की घूमने का प्लान किया कैंसिल
तुर्की को पाकिस्तान का साथ देना और भारत विरोधी रुख अपनाना अब उसकी अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। भारत से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय पर्यटकों ने तुर्की घूमने की योजनाएं रद्द करनी शुरू कर दी हैं। इसका सीधा असर तुर्की के पर्यटन उद्योग पर पड़ा है, जो कि उसकी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच चीन का बड़ा ‘खेला’, बदले अरुणाचल प्रदेश में 22 जगहों के नाम
भारतीय टूरिस्टों की संख्या में गिरावट
पिछले कुछ वर्षों में तुर्की भारतीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन चुका था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। भारत में तुर्की के खिलाफ बढ़ती नाराजगी के चलते भारतीय पर्यटकों की संख्या में करीब 40% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे होटल, टूर ऑपरेटर्स और लोकल बाजारों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल तुर्की में भारतीय टूरिस्टों की संख्या में बड़ा उछाल आया था। आंकड़ों के अनुसार, अजरबैजान में इंडिया से करीब 1 लाख 17 हजार 302 पर्यटक आए थे। जो 2024 में ये संख्या बढ़ कर 2 लाख 43 हजार हो गई थी। मगर पाक से तुर्की को दोस्ती करना उसके टूरिज्म के लिए बुरा परिणाम साबित होगी।
पाकिस्तान के साथ दोस्ती बनी परेशानी की जड़
तुर्की द्वारा लगातार पाकिस्तान का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भारत के खिलाफ बयानबाजी और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर भारत का विरोध करना भारतवासियों को नागवार गुजर रहा है। भारतीयों ने सोशल मीडिया और यात्रा मंचों पर तुर्की के बहिष्कार की अपील करना शुरू कर दिया है।
पर्यटन पर निर्भर अर्थव्यवस्था
तुर्की की जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 12% है। भारत जैसे बड़े बाजार से पर्यटक न आना एक बड़ा झटका है। खासकर हाई-एंड टूरिज्म से जुड़े क्षेत्र जैसे लग्जरी होटल्स, मेडिटेरेनियन क्रूज टूर इस गिरावट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
बॉयकॉट तुर्की हुआ ट्रेंड
पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी पनाह में पल रहे आतंकी संगठन लश्करे-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम में अटैक किया और 26 मासूम लोगों की जान ले ली। सुहागिनों के माथे का सिंदूर उजाड़ दिया। पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की मगर तुर्की ने इसका समर्थन किया। यही वजह है कि अब भारतीय लोगों के दिल को ठेस पहुंची है, जिसका सीधा असर टर्किश ड्रामा पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Boycott Turkey: तुर्की को पाकिस्तान से दोस्ती पड़ेगी महंगी, भारत में टर्किश ड्रामा का ट्रेंड होगा धीमा
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines