Boycott Turkey: 'हम पूरी तरह से भारतीय टीम द्वारा...', सेलेबी कंपनी ने बायकॉट के बाद दी सफाई

Boycott Turkey: तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर भारत से पंगा ले लिया है। इसके बाद से ही भारत में तुर्की का बायकॉट किया जा रहा है। इसी कड़ी में तुर्की की सेलेबी कंपनी को भी बंद करने की मांग की जा रही है, जिस पर कंपनी का बयान सामने आया है।

Turkish company
विज्ञापन

Boycott Turkey: 15 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कंपनी का विरोध अब भी जारी है और इस मामले में अदालत में सुनवाई होने वाली है। प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी की ओर से सफाई दी गई है। सेलेबी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ जो भी जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह पूरी तरह से भ्रामक और गलत है, जिसे हम सिरे से खारिज करते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह तुर्की सरकार द्वारा नहीं, बल्कि भारतीय कानूनों के तहत संचालित एक पेशेवर और निष्पक्ष संगठन है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कंपनी का तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी से कोई संबंध नहीं है।

तुर्की का बायकॉट

पाकिस्तान के अलावा, इन दिनों भारत के तुर्की के साथ भी कुछ अच्छे रिश्ते नहीं हैं। दरअसल, भारत के खिलाफ जाकर तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया। जिसके बाद से ही तुर्की से आने वाले सामान पर रोक लगा दी गई। अब भारतीय एयरपोर्ट पर सर्विस देने वाली तुर्की की कंपनी पर बायकॉट की तलवार लटकी है। हालांकि, कंपनी ने मामले को बढ़ता हुआ देख अपनी सफाई पेश की है।

विज्ञापन

कंपनी ने क्या सफाई दी?

सेलेबी कंपनी ने बताया कि ‘उनकी ऑनरशिप 65 फीसदी इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स के पास है। यह इन्वेस्टर्स कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, यूएई और पश्चिमी यूरोप जैसे देशों से हैं। इस 65 फीसदी में से 15 फीसदी हिस्सेदारी एक डच कंपनी ‘Alpha Airport Services BV’ के पास है, जबकि तुर्की के Celebioglu परिवार के दो सदस्यों जान और कैनन Celebioglu के पास संयुक्त रूप से 35 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने यह भी बताया कि इन दोनों में से कोई भी किसी राजनीतिक संगठन से नहीं जुड़ा है।

‘एर्दोगन की बेटी से नहीं कोई रिश्ता’

सेलेबी ने यह भी साफ किया कि उनका सुमेये एर्दोआन (तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी) से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है। कंपनी ने कहा कि ‘हमारे साथ उन्होंने कोई निवेश नहीं किया है और न ही उनकी कोई भागीदारी है। उनके साथ हमारा काम चल रहा है, यह आरोप पूरी तरह निराधार है। कंपनी ने यह भी बताया कि ‘उनकी सभी सर्विस की जांच भारतीय एजेंसियों के द्वारा की जाती है। इसमें CISF, BCAS और AAI जैसी कंपनियों का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह नियमों का पालन करते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि सेलेबी 15 साल से भारत में काम कर रही है। यह देश के 9 हवाई अड्डे पर विमान संचालन और कार्गो सर्विस दे रही है। कंपनी ने यह भी बताया कि ‘वह सीधे तौर पर 10,000 से ज्यादा भारतीयों को रोजगार दे रही है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ