नई दिल्ली: कोरोना फिर डराने लगा है। चीन समेत कई देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। संसद में भी गुरुवार को मास्क अनिवार्य कर दिया गया। कोरोना संक्रमण पर देश को संदेश देने के लिए आज दोनों सदनों के सभापति मास्क लगाकर संसद पहुंचे। उनके अलावा भाजपा और विपक्ष के कई सांसद भी मास्क लगाए नजर आए।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की मास्क पहनने की अपील
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों से सत्र की कार्यवाही के दौरान मास्क पहनने की अपील की। ओम बिरला ने कहा कि हमें सतर्कता बरतनी चाहिए। सांसद गण मास्क का इस्तेमाल करें। कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने भी सासंदों से मास्क पहनने की अपील की। पीएम मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की समीक्षा बैठक की थी।
दुनिया में हुआ कोरोना विस्फोट
दुनिया के कई देशों में कोरोना विस्फोट हुआ है। चीन में बढ़े मामले के बाद इसका फैलाव तेजी से हो रहा है। अमेरिका और जापान में भी कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी आई है। पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 5.37 लाख कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 1396 लोगों की जान इस दौरान गई है। कोरोना वर्ल्ड स्पीडोमीटर के आंकड़ों का मानें तो अमेरिका में बीते 24 घंटे में 323, फ्रांस में 127, ब्राजील में 197, साउथ कोरिया में 59, जापान में 296, रूस में 59 मौतें दर्ज की गई हैं।
अमेरिका में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस आए हैं। जापान में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। चीन के कई शहर के हालात खराब हो गए हैं। कोरोना के मरीजों से अस्पताल पट गए हैं। हालत ये हो गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है।
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
24 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines