Hyderabad Airport Bomb Threat: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (RGIA) को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट GF274 को मुंबई एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया. वहीं पुलिस डॉग और बम स्कवायड को लेकर मौके पर पहुंची. एयरपोर्ट को सील करके एक-एक कोना खंगाला गया, लेकिन तलाशी में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके के बाद 2 कोर्ट को उड़ाने की धमकी, 2 स्कूलों को भी आया थ्रेट कॉल, पुलिस विभाग में हड़कंप
ईमेल के जरिए भेजी गई थी धमकी
बता दें कि सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ईमेल एयरपोर्ट ऑपरेशन सेंटर (APOC) को सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर भेजा गया, जिसमें लिखा था कि बहरीन से आ रही फ्लाइट में बम है, जो प्लेन लैंड होते ही फट जाएगा. धमकी मिलते ही बहरीन से आ रही फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करके लैंड कराई गई.
ट्रेस किया जा रहा सेंडर का IP एड्रेस
बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), स्निफर डॉग्स और CISF ने फ्लाइट को घेरकर इमरजेंसी गेट से यात्रियों को निकाला और सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला. हैदराबाद पुलिस, साइबर क्राइम पुलिस और क्राइम ब्रांच ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हैं, लेकिन धमकी के फर्जी होने की संभावना है. एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फ्लाइट आ जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसी अलर्ट
23 दिन में चौथी बार मिली है धमकी
बता दें कि हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी नवंबर महीने में ही अब तक 4 बार मिल चुकी है. पहली धमकी एक नवंबर को सुबह करीब 5 बजकर 25 मिनट पर मिली थी, जो ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें लिखा था कि जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-68 में ह्यूमन बम है, जिसे प्लेन लैंड होते ही उड़ा दिया जाएगा. ईमेल में LTTE और ISI का जिक्र था, लेकिन सर्च में धमकी फर्जी निकली और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली.
दूसरी धमकी 12 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर ईमेल के जरिए दी गई थी. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद एयरपोर्ट को बम धमाका करने उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में धमकी फर्जी निकली. तीसरी धमकी 21-22 नवंबर की रात को फिर ईमेल भेजकर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई और अब 23 नवंबर की सुबह चौथी बार धमकी भरा ईमेल आया है. एयरपोर्ट पर CISF ने बैग स्कैनिंग बढ़ दी है और ID चेक किए जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: सौरव औरआशुतोष केस से जुड़े मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज
41 mins agoवोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
1 hr agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
9 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
11 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
12 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
12 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
14 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
14 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines