Bomb Threat to Chandigarh Government Hospital: राजधानी दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित हाॅस्पिटल और मेडिकल काॅलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद हाॅस्पिटल में हड़कंप मच गया। धमकी मेल के जरिए भेजी गई है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें सर्च अभियान चला रही है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी मेडिकल काॅलेज और हाॅस्पिटल है। हाॅस्पिटल के साथ ही मैंटल हेल्थ संस्थान को भी धमकी दी गई है। मेल भेजने वाले लिखा कि कुछ ही देर में चंडीगढ़ के सरकारी हाॅस्पिटल, मैंटल हेल्थ हाॅस्पिटल और मेडिकल काॅलेज को बम से उड़ा दिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि चंडीगढ़ का सरकारी हाॅस्पिटल रिहायशी इलाके के पास स्थित है। हाॅस्पिटल के पास ही सेंट स्टीफंस स्कूल भी है। फिलहाल पुलिस ने पूरा इलाका खाली करवा दिया है।
पहले भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सरकारी हाॅस्पिटल और स्कूलों को मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। और धमकी महज एक अफवाह निकली।
इस धमकी के कुछ दिन बाद देशभर के 8 से ज्यादा एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया लेकिन यह धमकी महज एक अफवाह निकली। इससे पहले दिल्ली में रायसीना हिल्स पर स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय की इमारत को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यहां पर भी बम स्क्वाड ने तलाशी अभियान चलाया था लेकिन यह भी एक अफवाह साबित हुई।
ये भी पढ़ेंः स्कूल-हाॅस्पिटल के बाद अब गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस को मिला ईमेल
ये भी पढ़ेंः देशभर के 12 एयरपोर्ट और दिल्ली के 8 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं एजेंसियां
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
35 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
53 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines