Bomb Threat News: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी फिर मिली है, लेकिन इस बार एक साथ 3 विमानों में बम धमाका करने की धमकी भरा ईमेल आया है. ईमेल हैदराबाद एयरपोर्ट की कस्टमर सर्विस ईमेल आईडी पर आया है, जिसे पढ़ते ही एयरपोर्ट स्टाफ एक्शन मोड आया. इमरजेंसी की घोषणा करके एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली 3 फ्लाइट के पायलट को अलर्ट किया गया. वहीं रात के करीब 11 बजे से सुबह करीब 6 बजे तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही और इस बीच 3 फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
इन फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी मिली
जिन उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, उनमें कन्नूर से हैदराबाद आ रही फ्लाइट 6E 7178, जिसे रात 10:50 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. दूसरी फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही LH 752 थी, जिसे 8 दिसंबर की अलसुबह 2 बजे एयरपेार्ट पर उतार गया, वहीं तीसरी फ्लाइट हीथ्रो से हैदराबाद आ रही BA 277 थी, जिसे 8 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे लैंड कराया गया. तीनों फ्लाइट के यात्रियों को रेस्क्यू करके विमानों का एक-एक कोना चेक किया गया, लेकिन जांच में कोई भी विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है.
दिसंबर के 5 दिन में 4 बार मिली धमकी
बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) को दिसंबर महीने के 5 दिन में ही 4 बार धमकाया जा चुका है. हर दिन विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है और धमकी भरे ईमेल एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल आईडी पर भेजे जाते हैं. ईमेल मिलते ही प्रोटोकॉल के तहत जांच कराई जाती है, लेकिन हर बार धमकी हॉक्स निकली. CISF, बम-डॉग स्क्वायड ने विमान को आइसोलेशन में ले जाकर चेकिंग की, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला. साइबर क्राइम की टीमें ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस ट्रेस कर रही हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए दोनों कैंपस
नवंबर और दिसंबर में मिली धमकियां
1 नवंबर को जेद्दा से हैदराबाद आ रही IndiGo की फ्लाइट में LTTE-ISI से जुड़े लोग होने की धमकी मिली, जिसके चलते फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा था. 12 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें हैदराबाद एयरपोर्ट का जिक्र भी था. 18 नवंबर को एयरपोर्ट के टर्मिनल में बम होने की धमकी मिली थी, जो जांच करने पर झूठी निकली. 22 नवंबर को अराइवल एरिया के पास RDX बम होने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कोई RDX नहीं मिला था. 2 दिसंबर को कुवैत से हैदराबाद आ रही IndiGo की फ्लाइट में ह्यूमन बम होने की धमकी मिली थी.
4 दिसंबर को मदीना और शारजाह से हैदराबाद आ रही IndiGo की उड़ानों को धमकी मिली थी, लेकिन जांच में दोनों धमकियों हॉक्स कॉल निकलीं. 5 दिसंबर को दुबई से हैदराबाद आ रही Emirates एयरलाइन की EK526 फ्लाइट को धमकी मिली थी. दिल्ली से हैदराबाद आ रही एअर इंडिया की AI-2879 फ्लाइट को और 6 दिसंबर को लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट, कुवैत से हैदराबाद आ रही कुवैत एयरवेज की फ्लाइट के लिए भी बम की धमकी वाले ईमेल आए थे.
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
6 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
7 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
8 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
10 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
11 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
12 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
13 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
14 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
15 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines