दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास बम धमाका, जांच में जुटी पुलिस; किसने दिया घटना को अंजाम?

Bomb Blast in Delhi: इजरायली दूतावास के पास बम धमाका होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम जांच में जुट गई हैं।

bomb blast near israeli embassy

Bomb Blast: इजरायली दूतावास के पास बम धमाका

Bomb blast near Israeli embassy: दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित इजरायली दूतावास के पास मंगलवार शाम को बम धमाके की सूचना मिली। इस पर पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची। टीम जांच में जुटी हुई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

इजरायली दूतावास के पास की जा रही जांच

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि आज शाम इजरायली दूतावास के पास धमाके की सूचना मिली थी। इस पर दिल्ली पुलिस क्राइम यूनिट और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गईं। दूतावास के पास जांच की जा रही है।

विज्ञापन

इजरायली दूतावास ने की धमाके की पुष्टि

एएनआई के मुताबिक, इजरायली दूतावास ने भी धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि आज शाम 5:10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी भी स्थिति की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत में इजरायल के डिप्टी एंबेसडर ओहद नकाश कयनार (Ohad Nakash Kaynar) ने कहा कि आज शाम पांच बजे बाद धमाका हुआ। हमारे सभी राजनयिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा टीमें दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग से काम कर रही हैं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

विज्ञापन

एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएनआई को बताया कि यह धमाका शाम करीब 5 बजे हुआ। मैं अपनी ड्यूटी पर था। मैंने एक धमाका सुना। इस पर जब मैं बाहर आया तो देखा कि एक पेड़ के ऊपर से धुआं निकल रहा है। पुलिस ने मेरा बयान ले लिया है।

विज्ञापन

इजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी

बता दें कि इस समय इजरायल और हमास के खिलाफ जंग चल रही है। इस जंग की शुरुआत सात अक्टूबर से हुई, जब हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 240 लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, बाद में सीजफायर भी हुआ, जिस दौरान 140 इजरायली नागरिकों को रिहा किया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ