Congress Minister Statement Against Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस के एक मंत्री की जुबान फिसल गई है। उन्होंने विधानसभा में खड़े होकर एक्ट्रेस और सांसद के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री और किन्नौर जिले से विधायक जगत नेगी ने कहा कि कंगना बाढ़ प्रभावित इलाके में इसलिए नहीं आईं, क्योंकि अगर मेकअप खराब हो जाता तो पता नहीं चलता कंगना हैं या कंगना की मां हैं। मंत्री ने यह बयान सांसद द्वारा हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं करने को लेकर दिया, जबकि कंगना के संसदीय क्षेत्र में बादल फटने से हुए हादसे में 34 लोग जान गंवा चुके थे। मंडी में 9 लोग मारे जा चुके हैं।
कंगना के ट्वीट का जिक्र करके कसा तंज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा सेशन में अपने संबोधन में मंत्री जगत नेगी ने सांसद कंगना रनौत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने तब आईं, जब सब ठीक हो चुका था। वैसे भी वे बारिश के दिनों में नहीं आती। अगर बारिश में आ जाती तो मेकअप धुल जाता और सच सामने आ जाता है। फिर पता नहीं चलता कि वो कंगना हैं या कंगना की मां हैं।
कैबिनेट मंत्री और किन्नौर से विधायक जगत नेगी ने यह भी कहा कि अगर प्रदेश में कहीं बादल फट जाए। मंत्री और विधायक 2 दिन बाद मौके पर पहुंचें, जैसा कि सांसद कंगना रनौत ने किया तो क्या होगा? कंगना जी ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि उनसे अधिकारियों और विधायकों ने कहा कि हिमाचल में अभी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इसलिए आप हिमाचल के दौरे पर न जाएं। हम जानना चाहेंगे कि वे अधिकारी और सांसद कौन हैं, जिन्होंने सांसद को इतनी भली सलाह दी।
इमरजेंसी मूवी को लेकर सुर्खियों में एक्ट्रेस
बता दें कि एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आजकल अपनी मूवी ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी मूवी पर विवाद चल रहा है और उसे रिलीज होने से रोकने के प्रयास हैं। मूवी के कुछ सीन कट करके और तथ्यों को बदलकर मूवी रिलीज करने की सलाह दी गई है, लेकिन वे बिना किसी कट और बदलाव के मूवी रिलीज करने पर अड़ी हैं।
इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। इमरजेंसी मूवी 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन विवाद और विरोध प्रदर्शन के कारण उन्होंने रिलीज टाल दी थी। उनकी मूवी के खिलाफ याचिकाएं भी दायर हो चुकी हैं। सेंसर बोर्ड तक विवाद पहुंच चुका है और बोर्ड ने भी मूवी से विवादित सीन हटाने का आदेश दिया है, लेकिन कंगना अपनी बात पर अडिग हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines