Live Updates
BMC Election Voting 2026 LIVE: आज जारी नहीं होंगे वोटिंग के अंतिम आंकड़े
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद एक तरफ जहां वोटिंग के स्पष्ट आंकड़ों का इंतजार पूरा देश कर रहा था, उसी बीच राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान के आंकड़े आज (गुरुवार) जारी नहीं किए जाएंगे.
BMC Election Voting 2026 LIVE: JVC और Sakal एग्जिट पोल ने की ये भविष्यवाणी
JVC एग्जिट पोल के अनुसार, BJP और उसके सहयोगी 138 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकते हैं. शिवसेना (UBT) को 59 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को महज 23. अन्य को 7 सीटें.
Sakal के BMC पोल में महायुति (BJP-शिवसेना-NCP) को 227 में से 119 सीटें, शिवसेना (UBT) गठबंधन को 75, कांग्रेस को 20 और बाकियों को 14 मिल सकती हैं। दोनों सर्वे BJP की मजबूत स्थिति बयां करते हैं, विपक्ष की राह मुश्किल.
BMC Election Voting 2026 LIVE: बीएमसी परिणामों के बारे में क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल परिणामों के अनुसार मतदाता प्रतिशत का विवरण इस प्रकार है:
भाजपा-शिव सेना गठबंधन - 42%
शिव सेना यूबीटी+ - 32%
कांग्रेस+ - 13%
अन्य - 13%
BMC Election Voting 2026 LIVE: एग्जिट पोल में महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी गठबंधन को बहुमत
महाराष्ट्र निकाय चुनाव की वोटिंग संपन्न हो गई है. इसी के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को मिल सकते हैं 42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. वहीं यूबीडी को 32 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं.
BMC Election Voting 2026 LIVE: मुंबई सहित 29 निगमों में मतदान संपन्न, जल्द ही एग्जिट पोल के परिणाम होंगे घोषित
महाराष्ट्र के बहुचर्चित स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान संपन्न हो चुका है। दोपहर 3:30 बजे तक मतदान प्रतिशत 41.13% रहा, जो 2017 के बीएमसी चुनावों के बाद से काफी कम है. नासिक नगर निगम में दोपहर 3:30 बजे तक 39.64% मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिले के मालेगांव नगर निगम में 46.18% मतदान हुआ.
BMC Election Voting 2026 LIVE: सलमान खान समेत इन एक्टर्स ने डाला वोट
अभिनेता सलमान खान ने मुंबई नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला. अभिनेता को बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए मतदान केंद्र की ओर जाते देखा गया. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी मुंबई नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला.
BMC Election Voting 2026 LIVE: मुंबई में तीन इंजन वाली सरकार की जरूरत- संजय निरुपम
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, 'मुंबई में विकास की धारा बह रही है... यह आवश्यक है कि मुंबई में तीन इंजन वाली सरकार हो...'
BMC Election Voting 2026 LIVE: शबाना आजमी ने डाला वोट
BMC Election Voting 2026 LIVE: गलती से रिलीज हुआ था डाक मतपत्रों से संबंधित पत्र- BMC
BMC का कहना है, 'बृहन्मुंबई नगर निगम आम चुनाव 2025-26 के तहत, चुनाव निर्णय अधिकारी-21 (वार्ड संख्या 200 से 206) द्वारा 8 जनवरी 2026 को सभी उम्मीदवारों को भेजे गए डाक मतपत्रों से संबंधित पत्र गलती से प्रसारित हो गया था. उक्त पत्र को तुरंत वापस ले लिया गया है और इसके स्थान पर एक संशोधित पत्र जारी किया गया है. तदनुसार, डाक मतपेटियों को गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को दोपहर 3.00 बजे स्ट्रांग रूम से बाहर नहीं निकाला जाएगा. राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार, मतगणना के दिन, यानी शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को डाक मतपेटियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा. इस संदर्भ में, सभी चुनाव निर्णय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि उम्मीदवार या उनके विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित समय पर उपस्थित रहें. डाक मतपत्रों का वार्डवार पृथक्करण भी उसी समय किया जाएगा.'
BMC Election Voting 2026 LIVE: स्याही मिटाने के दावों पर बीजेपी का पलटवार
भाजपा नेता ने स्याही मिटाने के दावों पर उद्धव ठाकरे की आलोचना की उद्धव ठाकरे के स्याही मिटाने के दावों पर भाजपा मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि स्याही मिटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने उद्धव और राज ठाकरे दोनों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें हार का एहसास हो गया है और इसी वजह से वे ये झूठे खेल खेल रहे हैं.
Maharashtra BMC Election Voting 2026 LIVE: कांग्रेस सांसद ने BJP पर लगाया धन वितरण का आरोप
कांग्रेस सांसद ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा द्वारा धन वितरण का आरोप लगाया
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपने परिवार के साथ, जिनमें सांसद प्रणीति शिंदे भी शामिल थीं, गुरुवार को सोलापुर में महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना वोट डाला.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'जब हम सोलापुर नगर निगम और महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में वोट डालते हैं, तो हमारा वोट विकास के लिए होना चाहिए. कांग्रेस इसके लिए लड़ रही है, और भाजपा जिस तरह से किसी की हत्या करके या धन वितरण करके राजनीति कर रही है... शायद उन्हें पहली बार सत्ता मिलने का घमंड है, इसलिए वे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं...'
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने डाला वोट
डायरेक्टर सुभाष घई ने डाला वोट
हर किसी को वोट डालना चाहिए - अभिनेता जॉनी लीवर
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने डाला वोट
मुंबई में एक घंटा पहले 25% से ज्यादा वोटिंग - डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का दावा
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने ठाणे में डाला वोट
कैसे किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम? पुलिस कमिश्नर ने बताया
अभिनेता आमिर खान ने डाला वोट
बीएमसी चुनाव में 11.30 बजे तक सिर्फ 17.73% वोटिंग
बीएमसी चुनाव में 11.30 बजे तक सिर्फ 17.73% वोटिंग
वोट डालने के बाद सीएम फडणवीस की पत्नी ने क्या कहा
सिंगर कैलाश खैर ने डाला वोट
अभिनेता सलीम खान पहुंचे वोट डालने
अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने डाला वोट
अभिनेता दीपक पाराशर ने डाला वोट
CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में डाला वोट, परिवार भी था साथ
उद्धव ठाकरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे
सुबह 9.30 बजे तक BMC चुनाव में 7.12 वोटिंग
ठाणे में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने डाला वोट
नितिन गडकरी ने नागपुर में डाला वोट
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे राज ठाकरे
शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने वोट डालकर दिखाई स्याही लगी उंगुली
सिंगर विशाल ददलानी ने डाला वोट
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने डाला वोट
शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे वोट डालने
NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने डाला BMC चुनाव में वोट
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : जलगांव में BJP MLA सुरेश भोले ने डाला वोट
वोट डालने के बाद क्या बोलीं हेमा मालिनी
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने डाला वोट
अभिनेता जॉन अब्राहम वोट डालने पोलिंग सेंटर पहुंचे
मुरलीधर किसन मोहोल ने परिवार के साथ डाला वोट
अभिनेत टि्वंकल खन्ना ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नि के साथ डाला वोट
वोट डालकर पोलिंग बूथ से जाते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट
आशुतोष गोवारिकर के भाई ने डाला वोट
अभिनेता नाना पाटेकर ने वोट डालने के बाद क्या कहा
पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा ने डाला वोट
पनवेल महानगरपालिका के वोटिंग सेंटर पर हंगामा
पनवेल महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 19 में मतदान केंद्र पर हंगामा. भाजपा और महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार बहस, आमने सामने आए कार्यकर्ता. किसी मतदाता को दोबारा मतदान करने वाला बताते हुए उसे लॉकअप में डालने की बात कहने वाले व्यक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हो गए.
BMC इलेक्शन को लेकर क्या बोल रहे मुंबईकर
महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने परिवार के साथ डाला वोट
महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने व्यवस्था में गड़बड़ी के लगाए आरोप
महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने चुनाव आयोग की व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. गणेश नाइक का आरोप है कि चुनावी व्यवस्था 'टू द पॉइंट' तरीके से काम नहीं कर रही है. वन मंत्री गणेश नाइक और उनके परिवार के मतदान को लेकर गड़बड़ी सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई थी. दो मतदान केंद्रों पर जाकर भी गणेश नाइक और उनके परिवार का नाम नहीं मिल रहा था. यह गड़बड़ी करीब एक घंटे तक चलती रही. आखिरकार कोपरखैरणे स्थित सेंट मेरी हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर गणेश नाइक, संजीव नाइक और उनकी बहू कल्पना नाइक के नाम मिले. हालांकि, उनके भतीजे और पूर्व महापौर सागर नाइक तथा उनकी पत्नी का नाम परिवार के साथ एक ही स्थान पर न होकर अलग मतदान केंद्र पर दर्ज पाया गया. इस वजह से जो पूरा नाइक परिवार हर बार एक ही मतदान केंद्र पर मतदान करता था, उसे इस बार चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण अलग-अलग स्थानों पर मतदान करना पड़ा.
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मुंबई में डाला वोट
ठाणे शहर में सुबह से वोटिंग के लिए लंबी कतार
ठाणे महानगर पालिका के लिए सुबह वोटिंग शुरू हुई तो लंबी कतारे देखने मिली ठाणे शहर के पांचपखाड़ी के सरस्वती पोलिंग स्टेशन के बाहर सुबह से लंबी कतार देखने मिली.
अभिनेता अक्षय कुमार ने डाला वोट
RSS प्रमुख ने डाला वोट
वोटिंग शुरू होने से पहले मॉक पोलिंग
वोट डालने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा आज
15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. मुंबई सहित 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटें हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 48 हजार है. मुंबई में एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली होने के कारण मुंबईकरों को केवल एक ही वोट देने का अधिकार है. जबकि शेष 28 नगर निगमों में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है, जहां मतदाताओं को चार वोट देने होंगे.
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में एक व्यापक सुरक्षा योजना लागू की गई है. इसके अनुसार, आज मुंबई में 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 33 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और 84 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तैनात किए जाएंगे. इसके साथ ही, 3000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और 25000 से अधिक पुलिस कर्मियों और होम गार्डों का बल भी तैयार रहेगा. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद ली जा रही है.
Maharashtra BMC Election Voting 2026 LIVE: 10231 बूथों पर होगा मतदान
मुंबई में कुल 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार के करीब वोटर्स हैं. जिनमें 55 लाख 16 हजार करीब पुरुष और 48 लाख 26 हजार करीब महिला वोटर्स हैं. 1 हजार 99 अन्य वोटर्स हैं. आज मतदान के लिए 2 हजार से ज्यादा जगहों पर 10 हजार 231 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसके अलावा आज राज्य में 893 वार्डों की 2869 सीटों के लिए रिप्रेजेंटेटिव भी चुने जाएंगे.
Maharashtra BMC Election 2026 Voting: महाराष्ट्र में गुरुवार को BMC समेत 29 नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए. मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए सिनेमा, बिजनेस, सियासत और खेल जगत की हस्तियों ने वोट डाला. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अक्षय कुमार, आमिर खान, जॉन अब्राहम, सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे समते सभी हस्तियां वोट डालने के लिए पहुंचीं. शाम साढ़े 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. कल 16 जनवरी दिन शुक्रवार को वोटों की गिनती होगी, जिसके लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. वहीं मतदान और मतगणना के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी बेहद सख्त किए गए हैं.
BMC के 227 वार्डों पर सबकी नजर
बता दें कि यूं तो 29 नगर निकायों और BMC के चुनाव मतदान साथ-साथ हो रहे हैं, लेकिन पूरे महाराष्ट्र की नजर 227 वार्ड वाले BMC पर टिकी हैं, जिसका अकेले का बजट करीब 70 हजार करोड़ रुपये होता है. 1700 उम्मीदवार (822 पुरुष और 878 महिलाएं) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं चुनाव के लिए BJP और शिवसेना गठबंधन की टक्कर NCP और ठाकरे बंधुओं के साथ हो रही है.
आज पूरे महाराष्ट्र में पब्लिक हॉलिडे
बता दें कि चुनाव के मद्देनजर आज 29 नगर निकायों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. कर्मचारियों को मतदान करने देना होगा और जो कंपनी ऐसा नहीं करेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. पूरे मुंबई में पब्लिक हॉलिडे है. सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस, पब्लिक सेक्टर, बैंक बंद रहेंगे. स्टॉक मार्केट में BSE-NSE दोनों ने इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव्स, कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में ट्रेडिंग बंद की है.
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
35 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
45 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
46 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines