एक महिला ने Blinkit के डिलीवरी बॉय पर आर्डर देते समय गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. महिला ने इस घटना से जुडा एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें डिलीवरी बॉय द्वारा की गई हरकत साफ दिखाई दे रही है. इस मामले का संज्ञान लेते हुए Blinkit कंपनी ने कार्रवाई की और डिलीवरी बॉय का कॉन्ट्रैक्टर समाप्त करके बैन कर दिया हैं. वहीं पुलिस ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है.
महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
महिला द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला Blinkit से मंगाए गए अपने ऑर्डर को लेने के लिए गई थी. इस दौरान डिलीवरी बॉय ने पार्सल देते समय महिला को गलत तरीके से छूता है. इस पर महिला खुद को बचाने के लिए डिलीवरी का पर्सल अपने सामने लगाती हुई दिखाई दे रही है. इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत Blinkit कंपनी से की और इसका सीसीटीवी वीडियो भी सबूत के लिए भेजा.
कंट्रैक्ट समाप्त कर Blinkit ने किया बैन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि आज Blinkit से ऑर्डर करते समय मेरे साथ भी यही हुआ. डिलीवरी वाले ने दोबारा मेरा पता पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ. यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. महिला ने Blinkit में शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की और लिखा कि ‘क्या भारत में महिला सुरक्षा एक मजाक है?’. इसके बाद कंपनी ने संज्ञान लेते हुए डिलीवरी बॉय का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया और उसे Blinkit पर बैन कर दिया. वहीं मुंबई पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है.
यह भी पढ़ें- Zomato और Swiggy को कड़ी टक्कर! OLA ला रहा 10 मिनट फूड डिलीवरी ऐप
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines