Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 की मौत, कई लोग घायल
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्रियों में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गई।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्रियों में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा विरुधुनगर जिले में हुआ है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्रियों में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाले लोग दिवाली की वजह से ओवरटाइम कर रहे थे।
वहीं धमाके के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे और बचाव अभियान में जुट गए। बता दें कि बीते 9 अक्टूबर को भी राज्य के अरियलूर में धमाका हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। मौके पर बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखने तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है।
वहीं दिवाली नजदीक आते ही जिस तरह से पटाखों से होने वाली मौतों की खबरें आ रही हैं, वह निश्चित तौर पर चिंताजनक है। उत्तर भारत के राज्यों से भी पटाखों से होने वाले हादसों की खबरें आ रही हैं। सवाल है कि समय रहते ऐसे उपाय क्यों नहीं किए जाते कि ऐसे हादसों को कम किया जा सके। फैक्ट्रियों में अप्रशिक्षित लोगों का होना, नियमों को ताक पर रखकर काम करना, सुरक्षा के उपायों की कमी आदि इसके कारण हैं, जिससे निर्दोष लोग अकाल काल के गाल में समा जाते हैं। हर साल देशभर में पटाखों से मौतें होती हैं, लेकिन सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: