नई दिल्ली: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्माइल सबसे प्यारी हो। इसके लिए लोग सर्जरी तक करा लेते हैं। लेकिन डॉक्टरों की एक चूक आप पर भर पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के ब्लैकबर्न से सामने आया है। 20 साल की अलीशा खान के दांत टेढ़े-मेढ़े थे। इसके लिए उसने डेंटिस्ट को दिखाया। लेकिन डेंटिस्ट ने ब्रेसिज पहनाने के बहाने उसके दो दांत निकाल दिए। इस वजह से उसके मसूड़ों में सूजन आ गई। दर्द इतना बढ़ गया कि उसका एक और दांत टूट गया। आखिरकार अलीशा ने डेंटिस्ट पर केस कर दिया। डेंटिस्ट को 22 हजार पाउंड का हर्जाना देना पड़ा है, जो 23 लाख इंडियन करेंसी के बराबर है।
मैनचेस्टर की रहने वाली है अलीशा
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनचेस्टर की रहने वाली अलीशा का कहना है कि 15 साल की उम्र में 2015 से 2016 के बीच उसने अपने दांतों का इलाज कई डेंटिस्ट से कराया। 2018 में एक डेंटिस्ट ने प्रीमोलर्स को निकालने की सलाह दी। पहला दांत 19 नवंबर 2018 को और दूसरा दांत तीन दिसंबर 2018 को निकाला गया। उसे ब्रेसिज पहना दिया गया।
एक दिन अलीशा मुस्कुरा रही थी तो उसे अपने दांतों में गैप दिखा। उसे शीशे में देखा तो पता उसे सच्चाई का पता चला। अलीशा रोने लगी। वह धीरे-धीरे अवसाद में जाने लगी। चार साल तक उसे ब्रेसिज पहनना पड़ा। इससे उसका आत्मविश्वास काफी गिर गया था।
Alisha Teeth
डॉक्टर ने दांतों के बीच लगा दी ट्रेन की पटरियां
अलीशा ने कहा कि 20 साल की उम्र में जब आप आकर्षक दिखना चाहते हैं तब आप अपने दांतों के बीच धातु की बनी ट्रेन की पटरियां नहीं रखना चाहेंगे। अलीशा को एहसास होने लगा था कि उसके दांत अब कभी ठीक नहीं होंगे। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। अलीशा ने ऑर्थोडेंटिस्ट से संपर्क किया। तब उसने बताया कि 18 से 24 महीनों के भीतर दांत सही हो जाते, अगर सही तरीके से इलाज किया गया होता। ब्रेसिज सिर्फ साल के लिए लगाया गया था, लेकिन उसके दांतों को ठीक होने में तीन साल लग गए।
हर्जाने से मिले रुपयों से घर खरीदेगी अलीशा
2023 में उसने ब्रेसिज हटवा दिया। अब वह रिटेनर पहनती है। अलीशा ने गलत इलाज करने वाले डेंटिस्ट को सबक सिखाने के लिए एक एसक्टपर्ट से संपर्क किया। उसने 2021 में केस किया। बाद में अदालत के बाहर डेंटिस्ट से समझौता करा दिया। डेंटिस्ट ने 23 लाख रुपए का हर्जाना भरा और अपनी गलती भी स्वीकार की।
अलीशा अब काफी खुश है। वह हर्जाने में मिले रुपयों से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और एक घर खरीदने की प्लानिंग कर रही है।
यह भी पढ़ें: डॉन छोटा राजन से जुड़े 26 साल पुराने हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें क्या हुआ?
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
12 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
34 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines